देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

सांईखेड़ा मूंग उपार्जन केंद्र पर अनियमितताओं की भरमार, किसान बोले- लूट रहे समिति प्रबंधक और सर्वेयर

सांईखेड़ा में स्थित मूंग उपार्जन केंद्र पर किसानों से तय मानक से अधिक तौल कर जबरन मूंग ली जा रही है। समिति प्रबंधक, सर्वेयर और संचालक की मिलीभगत से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही अव्यवस्थाओं के कारण किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासनिक निरीक्षण के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

Follow Us:

सिलवानी। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों को राहत देने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी की जा रही है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। सांईखेड़ा स्थित मूंग उपार्जन केंद्र पर अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं की लंबी फेहरिस्त सामने आ रही है, जिससे किसान परेशान हैं।

यहाँ तैनात समिति प्रबंधक, सर्वेयर और बेयर हाउस संचालक मिलकर किसानों के साथ खुला धोखा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम सांईखेड़ा में रघुकुल बेयर हाउस को मूंग उपार्जन केंद्र बनाया गया है, जो सेवा सहकारी समिति सांईखेड़ा के अंतर्गत आता है। यहीं पंजीकृत किसान अपनी मूंग उपज तौलवा रहे हैं, लेकिन तौल प्रक्रिया में नियमों की जमकर अनदेखी हो रही है।

तय मानक से अधिक हो रही मूंग की तौल, किसानों से जबरन ली जा रही अतिरिक्त उपज
सरकार की गाइडलाइन के अनुसार प्रति बोरी मूंग का वजन अधिकतम 50 किलो 600 ग्राम होना चाहिए। लेकिन किसानों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि यहां प्रति बोरी 50 किलो 800 ग्राम से लेकर 950 ग्राम तक तौल की जा रही है।

जब किसान इस अतिरिक्त तौल पर सवाल उठाते हैं, तो सर्वेयर मूंग को अमानक बताकर तौलने से इंकार कर देते हैं। ऐसे में मजबूर किसान तय मात्रा से अधिक मूंग तौलवाने को विवश हो जाते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अव्यवस्थाओं से जूझ रहे किसान, न पानी की व्यवस्था, न पार्किंग का इंतजाम
उपार्जन केंद्र पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां न तो किसानों के लिए पीने के पानी की सुविधा है और न ही वाहनों की पार्किंग का कोई पुख्ता इंतजाम। गीली ज़मीन और दलदल के चलते परिसर में फिसलने का खतरा बना रहता है। कई बार किसानों को ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

प्रशासनिक निरीक्षण महज़ औपचारिकता, नहीं हो रही ठोस कार्रवाई
हालांकि प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करते हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से यह शक और गहरा हो जाता है कि कहीं ना कहीं ऊपर तक मिलीभगत का खेल चल रहा है।

किसानों का कहना है कि समिति प्रबंधक, सर्वेयर और बेयर हाउस संचालक की मिलीभगत से यह पूरा खेल चल रहा है, जिससे उनकी मेहनत की कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है।

क्या बोले किसान?
एक किसान ने बताया, “हमारे साथ रोज़ धोखा हो रहा है। न सही तौल होती है, न सुविधा मिलती है। जो सवाल पूछो तो मूंग को अमानक बताकर वापस कर देते हैं। मजबूरी में चुप रहना पड़ता है।”

अब क्या आगे?
प्रशासन को चाहिए कि वह इस मामले में सख्ती से संज्ञान ले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। किसानों की मेहनत का सही मूल्य देना सरकार की जिम्मेदारी है, और उसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती

[URIS id=5981]

शिवम नामदेव सिलवानी

शिवम नामदेव एक अनुभवी पत्रकार और शिक्षाविद् हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के पश्चात, उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज़पेपर में लगभग 10 वर्षों तक सिलवानी में संवाददाता के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी रिपोर्टिंग, जनहित के मुद्दे, और क्षेत्रीय समाचारों के माध्यम से पत्रकारिता को एक सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित किया।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Agriculture Baler Machine

Agriculture Baler Machine कृषि बेलर मशीन से किसानों को बड़ी मदद, पराली जलाने की समस्या का स्थायी समाधान

Agriculture Fraud

Agriculture Fraud भानपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33 टन मक्का लेकर भागा ट्रक चालक गिरफ्तार, ट्रक व माल जब्त

Paddy purchase centers

Paddy purchase centers UP में धान खरीद का दौर तेज, किसानों का बढ़ता पंजीकरण और खरीद केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं, सरकार ने 4143 क्रय केंद्र बनाए, पंजीकरण और धान खरीद दोनों में तेजी

Modern Farming

Modern Farming उन्नत कृषि प्रदर्शनी: आलोर में किसानों को नई तकनीक व गुणवत्तापूर्ण बीज की जानकारी

organic fertilizer

organic fertilizer कृषि विभाग की लापरवाही से किसानों को नहीं मिल पा रहा योजनाओं का लाभ, रखी-रखी खराब हो गई दवाई और खाद

Illegal Paddy Transport

Illegal Paddy Transport जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस का निर्देश: अवैध धान परिवहन पर मंडी अधिनियम के तहत हो सख्त कार्रवाई

Leave a Comment

error: Content is protected !!