जगदलपुर। (Illegal Paddy Transport) जिले में अवैध धान परिवहन पर अब सख्ती बरती जाएगी। कलेक्टर हरिस एस ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान की अवैध खरीद-फरोख्त और परिवहन पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंडी अधिनियम के तहत ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लग सके।
Table of Contents
कलेक्टर ने कहा कि सभी अनुभागों में एसडीएम और तहसीलदार चौकियों का नियमित निरीक्षण करें और तैनात कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रखें। साथ ही जिला स्तर पर स्थापित डिस्ट्रिक्ट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नोडल अधिकारी प्रतिदिन की कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। (Illegal Paddy Transport)
धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए कलेक्टर ने पीडीएस बारदानों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने और कृषक समितियों में पंजीकृत किसानों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल पंजीकृत किसानों से ही धान खरीदी की जाए ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। (Illegal Paddy Transport)
धान की गुणवत्ता जांच के लिए तहसीलदार की अध्यक्षता में निगरानी समिति गठित की गई है जो अन्य जिलों से आने वाले धानों की जांच करेगी। (Illegal Paddy Transport)
योजनाओं की समीक्षा और नए निर्देश
साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला स्व-सहायता समूहों सहित कई प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। (Illegal Paddy Transport)
उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत नए गैस कनेक्शन के आवेदन और ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने को कहा। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए कि आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, राशन कार्ड और शपथ पत्र की जांच कर आवेदन स्वीकृत करें और हर दिन की प्रगति पोर्टल पर अपडेट करें। (Illegal Paddy Transport)
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि द्वितीय किस्त मिलने के बाद लाभार्थियों को जल्द घर निर्माण पूरा करवाना चाहिए। उन्होंने आवासों के जियो टैगिंग कार्य को भी गति देने के निर्देश दिए। आत्मसमर्पितों के लिए स्वीकृत आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा करने को कहा। (Illegal Paddy Transport)
स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा
बैठक में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा रेडी टू ईंट निर्माण कार्य की भी समीक्षा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को समूहों को आवश्यक ऋण सुविधा और प्रोडक्शन सहयोग देने के निर्देश दिए ताकि उत्पादन कार्य लगातार चलता रहे। (Illegal Paddy Transport)
आयुष्मान कार्ड और विकास योजनाओं की चर्चा
कलेक्टर हरिस एस ने एनसीएईआर द्वारा चिन्हित विकास योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में लंबित आयुष्मान कार्ड जल्द बनें इसके लिए गांवों में एक-एक व्यक्ति को नामित किया जाए जो स्थानीय स्तर पर सहयोग करे। हर दिन कम से कम 200 कार्ड बनाने का लक्ष्य तय किया जाए। (Illegal Paddy Transport)
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
राजस्व और कृषि विभाग पर फोकस
कलेक्टर ने कहा कि नक्शा बटांकन कार्य में तेजी लाएं और हल्का पटवारियों की बैठक लेकर प्रगति सुनिश्चित करें। गिरदावरी कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। (Illegal Paddy Transport)
इसके अलावा बैठक में शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि समय सीमा के सभी प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुंचे। (Illegal Paddy Transport)
बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सी.पी. बघेल, आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। (Illegal Paddy Transport)