देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

शिक्षण संस्थाओं में पहुचीं टीआई पूनम सविता, छात्रों को दी नशा मुक्ति की सीख, रैली निकाल कर दिया जागरूकता का संदेश

सिलवानी में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत, टीआई पूनम सविता ने छात्रों को किया जागरूक

On: July 16, 2025 6:25 AM
Follow Us:

शिवम नामदेव सिलवानी

मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ छेड़े गए जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी – है जरूरी” के तहत सिलवानी में भी जोरदार शुरुआत हुई। मंगलवार को अभियान के पहले दिन थाना प्रभारी (टीआई) पूनम सविता ने नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं का दौरा किया और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर नशे से होने वाले खतरों और इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

टीआई पूनम सविता ने छात्रों को समझाया कि कैसे नशा एक व्यक्ति की सेहत, परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे खुद तो नशे से दूर रहें ही, साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करें।

विद्यार्थियों ने निकाली रैली, हाथों में थे जागरूकता भरे स्लोगन

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने नगर में नशा मुक्ति को लेकर रैली निकाली। बच्चों के हाथों में “नशा छोड़ो, जीवन संवारो”, “नशा एक जहर है”, “युवा बनो जागरूक” जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। छात्र-छात्राएं गली-गली नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक कर रहे थे।

रैली में विद्यालय के शिक्षक, नगर रक्षा समिति के सदस्य, थाना प्रभारी पूनम सविता सहित पुलिस विभाग के अन्य जवानों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर पूनम सविता ने कहा कि इस अभियान में समाजसेवियों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है ताकि यह अभियान जन-जन की आवाज बन सके।

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा राज्यस्तरीय अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से पूरे मध्यप्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक “नशे से दूरी – है जरूरी” नामक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में, पुलिस मुख्यालय की नारकोटिक्स विंग द्वारा संचालित हो रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरों और युवाओं को नशे की लत से बचाना, उन्हें इसके खतरों से अवगत कराना और जो पहले से नशे की चपेट में आ चुके हैं, उन्हें परामर्श और पुनर्वास की ओर ले जाना है।

समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी

इस जनजागरूकता अभियान में विभिन्न सरकारी विभागों, गैर-सरकारी संस्थाओं (NGO), धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षा संस्थानों की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया गया है। इसका मकसद समाज के हर वर्ग तक यह संदेश पहुंचाना है कि नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करता है।

अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और डिजिटल माध्यमों के जरिये जन-जागरूकता फैलाने का काम किया जाएगा। सोशल मीडिया, वर्कशॉप्स, नुक्कड़ नाटक, रैलियों और पोस्टर-बैनर के माध्यम से हर वर्ग को जागरूक किया जा रहा है।

टीआई पूनम सविता ने बताया कि सिलवानी क्षेत्र में भी लगातार रैली, संवाद सत्र और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें समाज का हर वर्ग भाग लेगा। उन्होंने कहा कि “अगर हम सब मिलकर प्रयास करें तो एक नशामुक्त समाज की कल्पना साकार हो सकती है।”

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Raisen News

Raisen News: रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर नायब तहसीलदार न्यायालय का कर्मचारी निलंबित

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, औबेदुल्लागंज के देहगांव में अब हर घर में पहुंच रहा है साफ पेयजल

Free Eye Camp Deori

Free Eye Camp Deori देवरी में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 22 मरीजों को भेजा गया भोपाल ऑपरेशन के लिए

Raisen Film Shooting

Raisen Film Shooting जामगढ़ में होगी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग, श्रीकृष्ण की ससुराल बनेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र- जाने कब से शुरू होगी शूटिंग

Udaipura Jan Sunwai

Udaipura Jan Sunwai उदयपुरा तहसील में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की जनसुनवाई, 200 आवेदनों में से 50 का हुआ तत्काल निराकरण

Leave a Comment

error: Content is protected !!