देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Jal Jeevan Mission ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, औबेदुल्लागंज के देहगांव में अब हर घर में पहुंच रहा है साफ पेयजल

Jal Jeevan Mission देहगांव में जल जीवन मिशन की सौगात से महिलाओं की ज़िंदगी आसान हुई। अब हर घर तक नल से स्वच्छ पानी पहुंच रहा है, जिससे समय और स्वास्थ्य दोनों की बचत। महिलाओं को अब रोज़ पानी ढोने की परेशानी से मिली मुक्ति, बच्चों की पढ़ाई और रोजगार पर ध्यान बढ़ा। योजना बनी खुशहाली का जरिया।

On: December 4, 2025 7:35 PM
Follow Us:
Jal Jeevan Mission

रायसेन, 04 दिसम्बर 2025। (Jal Jeevan Mission) ग्रामीण विकास की बड़ी तस्वीर तब पूरी होती है जब गांव के हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचती हैं। जल जीवन मिशन इसी परिवर्तन का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। खासकर ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी में यह योजना किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई। पहले जहां महिलाओं को रोज़ सुबह जल्दी उठकर दूर-दूर से पानी ढोने की मजबूरी थी, वहीं अब घर के नल से स्वच्छ पेयजल आसानी से मिल रहा है। इससे न केवल उनकी रोजमर्रा की मुश्किलें कम हुई हैं, बल्कि उनका आत्मविश्वास और जीवनस्तर भी बेहतर हुआ है।

रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज विकासखण्ड के देहगांव में इस योजना की बदौलत आज हर घर में स्वच्छ पानी बह रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने यहां एकल नल जल योजना के तहत ऊंची टंकी का निर्माण कराया है और पाइपलाइन बिछाकर 177 परिवारों तक सीधे नल कनेक्शन पहुंचाए हैं। (Jal Jeevan Mission)

पानी के लिए घंटों इंतजार की परेशानी खत्म

देहगांव की महिलाओं — रूपा बाई, ममता भलवी, रूपा रजक, रेणुका बाई सहित कई अन्य महिलाएं बताती हैं कि यह बदलाव उनके लिए बहुत बड़ा है। पहले सुबह होते ही पानी लाने की दौड़ शुरू हो जाती थी। कई बार हैंडपंप पर लंबी लाइन लगती, गर्मी में पानी कम मिल पाता और कभी-कभी दूसरे गांव जाना पड़ता था। इससे समय तो बर्बाद होता ही था, बल्कि स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता था।

https://dainikhistory.com/

लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। महिलाओं की मुस्कान और चेहरे पर दिखती राहत इस बदलाव की गवाही देती है।

रूपा बाई बताती हैं—

“अब सुबह उठकर लाइन में लगने की जरूरत नहीं। नल खोलते ही साफ पानी आता है। हम भी अपने बच्चों की पढ़ाई और घर के काम बेहतर तरीके से संभाल पा रहे हैं।” (Jal Jeevan Mission)

बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार

अब गांव में स्वच्छ पानी उपलब्ध होने से जलजनित बीमारियों में भी कमी आई है। पहले गंदे पानी की वजह से बच्चों और बुजुर्गों को अक्सर उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत रहती थी। लेकिन अब पानी शुद्ध और सुरक्षित होने से स्वास्थ्य स्थिति भी बेहतर है।

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

महिलाएं कहती हैं कि स्वच्छ पेयजल सीधे उनके परिवार के स्वास्थ्य और खुशहाली से जुड़ा है। अब बीमारियों पर खर्च होने वाला पैसा भी बच रहा है, जिससे आर्थिक राहत भी मिल रही है। (Jal Jeevan Mission)

सशक्त हुईं महिलाएं: समय मिला शिक्षा और रोजगार के लिए

जल जीवन मिशन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि महिलाओं को समय मिला है। जो समय पहले पानी ढोने में खर्च होता था, अब वे बच्चों की पढ़ाई, स्व-रोजगार और स्वास्थ्य पर दे पा रही हैं। महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं और सामाजिक रूप से भी अधिक सशक्त हो रही हैं। (Jal Jeevan Mission)

सरकारी योजना नहीं, जीवन परिवर्तन की पहल

देहगांव के ग्रामीण इस योजना को सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि जीवन में आए बड़े बदलाव की तरह देखते हैं। महिलाएं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहती हैं —

“जब सरकार की योजनाएं सचमुच जमीन पर उतरती हैं तो वे जिंदगी बदल देती हैं। जल जीवन मिशन ने हमारी मुश्किलें नहीं, हमारा भविष्य बदल दिया है।”

गांव में खुशहाली का संचार

हर घर तक पानी पहुंचते ही गांव में सुविधाओं और खुशहाली का नया दौर शुरू हो गया है। बेहतर स्वास्थ्य, साफ-सफाई और विकास की उम्मीदें अब गांव की पहचान बन चुकी हैं। ग्रामीणों को भरोसा है कि आने वाले समय में और भी योजनाएं उन्हें नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगी। (Jal Jeevan Mission)

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Raisen News

Raisen News: रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर नायब तहसीलदार न्यायालय का कर्मचारी निलंबित

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Free Eye Camp Deori

Free Eye Camp Deori देवरी में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 22 मरीजों को भेजा गया भोपाल ऑपरेशन के लिए

Raisen Film Shooting

Raisen Film Shooting जामगढ़ में होगी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग, श्रीकृष्ण की ससुराल बनेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र- जाने कब से शुरू होगी शूटिंग

Udaipura Jan Sunwai

Udaipura Jan Sunwai उदयपुरा तहसील में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की जनसुनवाई, 200 आवेदनों में से 50 का हुआ तत्काल निराकरण

Udaipura Tehsil News

Udaipura Tehsil News रायसेन कलेक्टर का नया नवाचार: कल उदयपुरा में होगी जनसुनवाई, छेत्र की जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Leave a Comment

error: Content is protected !!