देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

उदयपुरा: पुराने बस स्टैंड पर ठेले-दुकानों को व्यवस्थित कर नगर परिषद ने किया रास्ता चौड़ा, नागरिकों ने सराहा कदम

उदयपुरा नगर परिषद ने रक्षा बंधन से पहले पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में ठेले और दुकानों को व्यवस्थित कर रास्ता चौड़ा किया। इससे ट्रैफिक आसान हुआ और बाजार का दृश्य भी सुधरा। नगर परिषद अध्यक्ष सीमा राजपूत और सीएमओ उमा मांझी के निर्देशन में हुई कार्यवाही की नगरवासियों ने सराहना की।

On: July 28, 2025 11:21 AM
Follow Us:

अखिलेश कुमार शर्मा उदयपुरा।

रक्षा बंधन जैसे बड़े त्यौहार के पहले बाजारों में भारी भीड़ और ट्रैफिक की समस्या आम बात होती है। इसी समस्या से निपटने और बाजार व्यवस्था को सुचारू करने के लिए नगर परिषद उदयपुरा की ओर से एक सराहनीय पहल की गई है। रविवार को नगर परिषद की टीम ने पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से अव्यवस्थित रूप से लगे हाथ ठेलों और दुकानों को सुव्यवस्थित किया, जिससे न केवल रास्ता चौड़ा हुआ बल्कि पूरे इलाके का दृश्य भी बदला-बदला नजर आने लगा।

सीएमओ और अध्यक्ष के निर्देशन में निकली टीम
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीमा ब्रजेंद्र सिंह राजपूत और परिषद की सीएमओ उमा मांझी के नेतृत्व में रविवार को नपा की टीम मैदान में उतरी। पुराने बस स्टैंड पर वर्षों से रेहड़ी, ठेले और अन्य अस्थाई दुकानें अव्यवस्थित रूप से लगी थीं। इससे बाजार में आने-जाने वाले वाहन चालकों और आम नागरिकों को काफी परेशानी होती थी।

टीम ने मौके पर पहुंचकर ठेले वालों को एक लाइन में व्यवस्थित रूप से लगाने का निर्देश दिया और कुछ ही घंटों में पूरे क्षेत्र का नक्शा बदल गया। अब पैदल चलने वालों, बाइक, कार, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों को आसानी से निकलने का रास्ता मिल गया है।

स्थाई दुकानदारों को भी मिला फायदा
इस कार्रवाई से केवल राहगीर और वाहन चालक ही नहीं, बल्कि आसपास के स्थाई दुकानदार भी खुश नजर आए। पहले अस्थाई ठेले दुकानों के सामने अव्यवस्थित रूप से खड़े होते थे, जिससे स्थाई दुकानदारों की बिक्री पर असर पड़ता था। अब जब सभी ठेले एक समान लाइन में आ गए हैं, तो बाजार का दृश्य आकर्षक और व्यवस्थित हो गया है, जिससे दुकानदारों को भी राहत मिली है।

कार पार्किंग की भी हुई सफाई
पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में खाली जगह पर अनियंत्रित रूप से कार और अन्य वाहन पार्क किए जाते थे, जिससे ट्रैफिक में रुकावट आती थी। नगर परिषद की टीम ने इन स्थानों को भी व्यवस्थित किया और वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल तय करने का प्रयास किया।

गल्ला बाजार में पहले ही हुई थी व्यवस्था
इससे पहले भी नगर परिषद ने गल्ला बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से लगी पान की दुकानों को हटाकर उन्हें लाइन में लगाने का काम किया था। उस पहल की भी सराहना हुई थी और अब पुराने बस स्टैंड में की गई यह व्यवस्था भी लोगों को काफी पसंद आई है।

कार्यवाही में इनका रहा मुख्य योगदान
इस व्यवस्था सुधार कार्य में नगर परिषद के उपयंत्री दीपांशु पटेरिया, अमान सिंह धाकड़, शंकर साहू, रोशन विश्वकर्मा और रामकुमार मालवीय की प्रमुख भूमिका रही। सभी ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और व्यापारियों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को सफल बनाया।

नागरिकों ने जताया आभार
नगरवासियों ने इस पूरे प्रयास की जमकर सराहना की और कहा कि इस तरह की व्यवस्था से त्योहारों के दौरान आने वाली भीड़ के बीच बाजार में सुविधा बनी रहती है। लोगों ने नगर परिषद और पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह की योजनाबद्ध कार्यवाही की अपेक्षा जताई।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Raisen News

Raisen News: रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर नायब तहसीलदार न्यायालय का कर्मचारी निलंबित

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, औबेदुल्लागंज के देहगांव में अब हर घर में पहुंच रहा है साफ पेयजल

Free Eye Camp Deori

Free Eye Camp Deori देवरी में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 22 मरीजों को भेजा गया भोपाल ऑपरेशन के लिए

Raisen Film Shooting

Raisen Film Shooting जामगढ़ में होगी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग, श्रीकृष्ण की ससुराल बनेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र- जाने कब से शुरू होगी शूटिंग

Udaipura Jan Sunwai

Udaipura Jan Sunwai उदयपुरा तहसील में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की जनसुनवाई, 200 आवेदनों में से 50 का हुआ तत्काल निराकरण

Leave a Comment

error: Content is protected !!