देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

वन विभाग की सख्त कार्रवाई: सिलवानी में ट्रैक्टर जब्त, आरोपी गिरफ्तार

सिलवानी के सिंहपुरी क्षेत्र में वन विभाग ने वन भूमि पर अतिक्रमण करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया और आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रैक्टर से हो रहा था अवैध कल्टीवेशन। वन विभाग ने आरोपी पर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Follow Us:

सिलवानी रायसेन जिले के सिलवानी क्षेत्र में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर अतिक्रमण कर रहे एक व्यक्ति को ट्रैक्टर सहित पकड़ा है। यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक भोपाल वृत्त राजेश कुमार खरे के निर्देशन और वनमंडलाधिकारी रायसेन प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई।

वन विभाग की टीम को गश्ती के दौरान सूचना मिली कि सिलवानी पश्चिम वन परिक्षेत्र के समनापुर वृत्त अंतर्गत सिंहपुरी परिसर के वन कक्ष क्रमांक पीएफ 612 में कोई व्यक्ति ट्रैक्टर के माध्यम से अतिक्रमण करने की कोशिश कर रहा है। तत्काल मौके पर पहुंचे वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पालेचा और उनकी टीम ने वहां एक बिना नंबर का आयशर 333 ट्रैक्टर कल्टी समेत चलता पाया।

मौके पर आरोपी सहीद खां पुत्र हबीब उल्ला निवासी मजगवां (बड़ाखेड़) को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैक्टर की जांच में पाया गया कि इसका चेसिस नंबर 924114164897 और इंजन नंबर E19759 है। अतिक्रमण के प्रयास में इस्तेमाल किया गया सिल्वर रंग का ट्रैक्टर एवं कल्टी मौके से ही जब्त कर लिया गया है।

वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वन विभाग की सतर्कता और सक्रियता का स्पष्ट उदाहरण है।

टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पालेचा के साथ कार्यवाहक वनपाल अखिलेश रजक, कमलेश तिवारी, मनीष छारी, वनरक्षक पुरुषोत्तम रजक, अमित धुर्वे, आकाश तिवारी और भूपेंद्र लोधी का विशेष योगदान रहा।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन भूमि पर अतिक्रमण या किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसी हरकतों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जनहित में अपील
वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जंगलों और वन संपदाओं की रक्षा में सहयोग करें। यदि कहीं भी अतिक्रमण या अवैध गतिविधि होती है तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

[URIS id=5981]

शिवम नामदेव सिलवानी

शिवम नामदेव एक अनुभवी पत्रकार और शिक्षाविद् हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के पश्चात, उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज़पेपर में लगभग 10 वर्षों तक सिलवानी में संवाददाता के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी रिपोर्टिंग, जनहित के मुद्दे, और क्षेत्रीय समाचारों के माध्यम से पत्रकारिता को एक सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित किया।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Raisen News

Raisen News: रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर नायब तहसीलदार न्यायालय का कर्मचारी निलंबित

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, औबेदुल्लागंज के देहगांव में अब हर घर में पहुंच रहा है साफ पेयजल

Free Eye Camp Deori

Free Eye Camp Deori देवरी में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 22 मरीजों को भेजा गया भोपाल ऑपरेशन के लिए

Raisen Film Shooting

Raisen Film Shooting जामगढ़ में होगी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग, श्रीकृष्ण की ससुराल बनेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र- जाने कब से शुरू होगी शूटिंग

Udaipura Jan Sunwai

Udaipura Jan Sunwai उदयपुरा तहसील में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की जनसुनवाई, 200 आवेदनों में से 50 का हुआ तत्काल निराकरण

Leave a Comment

error: Content is protected !!