देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

सागौन की अवैध तस्करी करते पकड़ी गई बोलेरो, वन विभाग ने किया वाहन जब्त

सिलवानी के जंगलों से सागौन की अवैध तस्करी का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने बोलेरो वाहन से 20 नग सागौन लकड़ी जब्त कर ली है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Follow Us:

सिलवानी (रायसेन)। जिले में वन संपदा की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश और वनमण्डलाधिकारी प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन में सिलवानी क्षेत्र में अवैध रूप से सागौन लकड़ी की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वन विभाग की टीम ने बीती रात एक बोलेरो वाहन को पकड़कर उसमें भरी सागौन की लकड़ियों को जब्त किया है।

उपवनमण्डलाधिकारी (सामान्य) इन्दर सिंह बारे के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पालेचा और उनकी टीम पश्चिम सिलवानी रेंज में गश्त कर रही थी। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध रूप से सागौन की लकड़ी भरकर एक वाहन से परिवहन किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही रेंजर पालेचा ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और चोरी के रास्तों पर नाकाबंदी करने के लिए दो टीमें तैयार की गईं।

रात करीब 3:20 बजे बम्होरी रोड पर गश्त कर रही टीम को एक बोलेरो वाहन आता हुआ दिखाई दिया। जब वन विभाग की टीम ने वाहन को रोकने का इशारा किया, तो चालक वाहन को तेज रफ्तार से भगाकर फरार हो गया। टीम ने वाहन का पीछा किया और कुछ दूरी पर वाहन को वटेरा मार्ग पर खड़ा पाया। चालक मौके से भाग चुका था।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सागौन की 20 नग ईमारती लकड़ी पाई गई। मौके पर ही पंचनामा बनाकर लकड़ी की माप की गई और सूची तैयार कर जप्ती की कार्रवाई पूरी की गई। बोलेरो वाहन (क्रमांक MP 04 GB 2240) को जब्त कर सागौन के साथ सिलवानी रेंज कार्यालय लाया गया।

आरोपियों की पहचान टेकापार, गैरतगंज निवासी मोनू कुशवाह पिता हीरालाल कुशवाह और उचैरा जमुनिया निवासी चंद्रेश पिता प्रेमनारायण इमने के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 47301/24 दिनांक 25 जुलाई 2025 को पंजीबद्ध किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इस कार्रवाई में उप वनमण्डलाधिकारी इन्दर सिंह बारे, रेंजर महेन्द्र पालेचा, कार्यवाहक वनपाल अखिलेश रजक, कमलेश तिवारी, हरनारायण सिंह, मनोज साहू, भूपेंद्र लोधी, वीरेन्द्र त्रिपाठी सहित वाहन चालक धर्मेन्द्र लोधी का विशेष योगदान रहा।

वन विभाग की इस सख्ती से तस्करों में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने भी विभाग की तत्परता की सराहना की है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी ताकि वन संपदा की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

[URIS id=5981]

शिवम नामदेव सिलवानी

शिवम नामदेव एक अनुभवी पत्रकार और शिक्षाविद् हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के पश्चात, उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज़पेपर में लगभग 10 वर्षों तक सिलवानी में संवाददाता के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी रिपोर्टिंग, जनहित के मुद्दे, और क्षेत्रीय समाचारों के माध्यम से पत्रकारिता को एक सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित किया।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Raisen News

Raisen News: रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर नायब तहसीलदार न्यायालय का कर्मचारी निलंबित

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, औबेदुल्लागंज के देहगांव में अब हर घर में पहुंच रहा है साफ पेयजल

Free Eye Camp Deori

Free Eye Camp Deori देवरी में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 22 मरीजों को भेजा गया भोपाल ऑपरेशन के लिए

Raisen Film Shooting

Raisen Film Shooting जामगढ़ में होगी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग, श्रीकृष्ण की ससुराल बनेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र- जाने कब से शुरू होगी शूटिंग

Udaipura Jan Sunwai

Udaipura Jan Sunwai उदयपुरा तहसील में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की जनसुनवाई, 200 आवेदनों में से 50 का हुआ तत्काल निराकरण

Leave a Comment

error: Content is protected !!