देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

ABVP सिलवानी की नई कार्यकारिणी घोषित: उमेश कुशवाह बने अध्यक्ष, शिवम नामदेव को मिली मीडिया जिम्मेदारी

ABVP सिलवानी की नई कार्यकारिणी घोषित, उमेश कुशवाह अध्यक्ष, शिवम नामदेव को मिली मीडिया जिम्मेदारी

Follow Us:

संगठनात्मक मजबूती और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नगर इकाई सिलवानी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगर कार्यकारिणी के इस गठन में पूरी तरह से सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन संगठनात्मक ऊर्जा और उत्साह से भरपूर माहौल में हुआ।

सर्वसम्मति से चुने गए नये पदाधिकारी

बैठक में सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी में उमेश कुशवाहा को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, ओम सोनी को उपाध्यक्ष चुना गया है। संगठन के संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले आकाश साहू को मंत्री और दीपेश पुरी व अतुल यादव को सहमंत्री नियुक्त किया गया है।

संयोजन और मीडिया संभालेंगे ये चेहरे

अरुण साहू को संयोजक और सचिन कुशवाह को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं संगठन की गतिविधियों को मीडिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी शिवम नामदेव को मीडिया संयोजक के रूप में दी गई है। ऋषि नेमा को सह मीडिया संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही दीपांश गोस्वामी को संयोजक और अभिषेक राय को सह संयोजक के रूप में नई टीम में शामिल किया गया है।

सांस्कृतिक और खेल क्षेत्र में भी नियुक्तियाँ

ABVP की इस कार्यकारिणी में युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और खेल पद भी तय किए गए हैं। हर्षित सैनी और वरुण चौरसिया को कला मंच प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं आशीष दीक्षित को ‘खेलो भारत’ कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है।

विद्यालय व एनएसएस सेक्शन को मिले ये प्रतिनिधि

विद्यालय से संबंधित गतिविधियों की जिम्मेदारी वीर चंदेल को विद्यालय प्रमुख के रूप में दी गई है जबकि आकाश पटेल सह प्रमुख बनाए गए हैं। एनएसएस यूनिट के संयोजक रवि यादव और सह संयोजक नीरज विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी में जोड़े गए नए चेहरे, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवीन कार्यकारिणी में कार्तिक यादव, अमित पारासर, मिथलेश कुशवाह, अनुज यादव और सूरज सेन को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सभी नव-चयनित सदस्यों ने संगठन को और मजबूती देने तथा छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया।

वरिष्ठों की मौजूदगी में हुआ मार्गदर्शन

कार्यकारिणी की इस अहम बैठक में भाग संयोजक जय यादव, जिला संयोजक शुभम सेन और संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल साहू विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन की विचारधारा को आगे ले जाने के लिए मार्गदर्शन भी दिया।

चारों ओर से मिली बधाइयां

जैसे ही नई कार्यकारिणी के गठन की सूचना सामने आई, संगठन के कार्यकर्ताओं, छात्रों, परिजनों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। सभी ने उम्मीद जताई कि यह नई टीम संगठन को और मजबूत बनाएगी और छात्र कल्याण के लिए निरंतर सक्रिय रूप से कार्य करेगी

[URIS id=5981]

शिवम नामदेव सिलवानी

शिवम नामदेव एक अनुभवी पत्रकार और शिक्षाविद् हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के पश्चात, उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज़पेपर में लगभग 10 वर्षों तक सिलवानी में संवाददाता के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी रिपोर्टिंग, जनहित के मुद्दे, और क्षेत्रीय समाचारों के माध्यम से पत्रकारिता को एक सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित किया।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Raisen News

Raisen News: रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर नायब तहसीलदार न्यायालय का कर्मचारी निलंबित

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, औबेदुल्लागंज के देहगांव में अब हर घर में पहुंच रहा है साफ पेयजल

Free Eye Camp Deori

Free Eye Camp Deori देवरी में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 22 मरीजों को भेजा गया भोपाल ऑपरेशन के लिए

Raisen Film Shooting

Raisen Film Shooting जामगढ़ में होगी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग, श्रीकृष्ण की ससुराल बनेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र- जाने कब से शुरू होगी शूटिंग

Udaipura Jan Sunwai

Udaipura Jan Sunwai उदयपुरा तहसील में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की जनसुनवाई, 200 आवेदनों में से 50 का हुआ तत्काल निराकरण

Leave a Comment

error: Content is protected !!