देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

4 करोड़ में बनीं 12 गौशालाएं, फिर भी सड़कों पर बेसहारा गायें – हादसे और नुकसान से परेशान लोग

सिलवानी में करोड़ों खर्च कर गौशालाएं बनीं, फिर भी सड़क और खेतों में घूम रहे मवेशी। हादसे, फसल नुकसान और प्रशासनिक लापरवाही पर उठ रहे सवाल। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Follow Us:


सिलवानी
एक तरफ सरकार ने 4 करोड़ रुपये खर्च कर 12 गांवों में गौशालाएं बना दीं, दूसरी तरफ शहर की सड़कों, गलियों और खेतों में आज भी बेसहारा मवेशियों का कब्जा है। हालत ये है कि स्टेट हाइवे-15 और 44, गांधी चौक, बजरंग चौराहा से लेकर सिलवानी की तंग गलियों तक हर जगह गाय-बछड़े खुलेआम घूमते नजर आते हैं।

दिन हो या रात, हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कभी वाहन ब्रेक लगाकर बचते हैं, तो कभी टक्कर हो ही जाती है।

“तीन चरणों में करोड़ों खर्च, फिर भी सड़कों से गाय-बछड़े नहीं हटे”
मनरेगा के तहत तीन चरणों में करीब 4 करोड़ रुपये खर्च कर उचेरा, जमुनिया, सियरमऊ, डाबरी, जैथारी, शालाबर्रू, सांईखेड़ा, मनकवाड़ा, पठापोड़ी, मुआर, चीकली और कुअंरखड़ी गांवों में 1600 गौवंश क्षमता वाली गौशालाएं बनाई गईं।
हर महीने इन गौशालाओं के लिए लाखों रुपये का चारा-पानी का अनुदान भी दिया जा रहा है, फिर भी सड़कों पर मवेशियों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही।

फोरलेन पर हर पल हादसे का डर
सियरमऊ घाटी, बेगम नदी, और बेंगवा पुल जैसे संवेदनशील इलाकों में मवेशी सड़क के दोनों किनारों और रेलिंग तक फैले रहते हैं।
भारी वाहन जैसे ही आते हैं, उन्हें आखिरी पल में ब्रेक लगाना पड़ता है। पिछले 6 महीनों में दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं और कई दुकानों को भी मवेशियों की टक्कर से नुकसान पहुंचा है।

खेतों की फसल चट कर रहे बेसहारा मवेशी
गौशाला की सुविधा के बावजूद कई पशुपालक रात के अंधेरे में अपने मवेशी छोड़ देते हैं।
रात होते ही झुंड के झुंड खेतों में घुस जाते हैं और सोयाबीन, उड़द, सब्जी की फसल साफ कर जाते हैं।
किसान रामबाबू रघुवंशी कहते हैं, “रोज रात भर जागकर खेतों की रखवाली करनी पड़ती है, वरना पूरी फसल नष्ट हो जाती है।”

प्रबंधन पंचायतों के हवाले, पर पारदर्शिता नदारद
गौशालाओं का संचालन ग्राम पंचायतों के जिम्मे है, लेकिन न तो इनमें पूरे मवेशी रखे जा रहे हैं और न ही चारा-भूसे का हिसाब सार्वजनिक किया जाता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये गौशालाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं। जमीनी स्तर पर इनका कोई असर नहीं दिख रहा।

स्थायी समाधान की उठी मांग
गौसेवक मुकेश साहू, वीरेंद्र साहू और श्रीप्रकाश श्रीवास्तव ने मांग की कि सरकार को अब पंचायत स्तर की बजाय जिला स्तर पर बड़ी गौशाला या कांजी हाउस (गोपशु आश्रय गृह) बनाना चाहिए।

उनका कहना है, “पशुपालकों पर सख्त जुर्माना लगाया जाए, ताकि वे जानवरों को यूं ही सड़कों पर न छोड़ें। जब तक सख्ती नहीं होगी, हालात नहीं सुधरेंगे।”

प्रशासन की प्रतिक्रिया
एसडीओपी अनिल मोर्य ने कहा, “सड़कों पर मवेशियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अभियान को और सख्ती से चलाया जाएगा। पशुपालकों को समझाया जा रहा है, लेकिन अगर वे नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।”


[URIS id=5981]

शिवम नामदेव सिलवानी

शिवम नामदेव एक अनुभवी पत्रकार और शिक्षाविद् हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के पश्चात, उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज़पेपर में लगभग 10 वर्षों तक सिलवानी में संवाददाता के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी रिपोर्टिंग, जनहित के मुद्दे, और क्षेत्रीय समाचारों के माध्यम से पत्रकारिता को एक सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित किया।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Raisen News

Raisen News: रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर नायब तहसीलदार न्यायालय का कर्मचारी निलंबित

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, औबेदुल्लागंज के देहगांव में अब हर घर में पहुंच रहा है साफ पेयजल

Free Eye Camp Deori

Free Eye Camp Deori देवरी में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 22 मरीजों को भेजा गया भोपाल ऑपरेशन के लिए

Raisen Film Shooting

Raisen Film Shooting जामगढ़ में होगी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग, श्रीकृष्ण की ससुराल बनेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र- जाने कब से शुरू होगी शूटिंग

Udaipura Jan Sunwai

Udaipura Jan Sunwai उदयपुरा तहसील में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की जनसुनवाई, 200 आवेदनों में से 50 का हुआ तत्काल निराकरण

Leave a Comment

error: Content is protected !!