देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

गांवों के समग्र विकास से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत: डिप्टी सीएम केशव मौर्य

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में कहा कि गांवों का समग्र विकास ही भारत को आत्मनिर्भर बना सकता है। मनरेगा, पीएम आवास, और आजीविका मिशन को और पारदर्शी व ज़मीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

Follow Us:

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जब तक गांवों का चहुंमुखी और संतुलित विकास नहीं होगा, तब तक विकसित भारत का सपना अधूरा रहेगा। उन्होंने ज़ोर दिया कि स्मार्ट सिटी की तर्ज़ पर स्मार्ट गांव बनाए जाएं और ग्रामीणों को हर हाल में सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाया जाए। डिप्टी सीएम शनिवार को लखनऊ स्थित योजना भवन में प्रदेश के सभी मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

गांवों की तरक्की से ही देश का विकास
डिप्टी सीएम ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग की योजनाएं ज़मीन पर दिखनी चाहिए। मनरेगा, पीएम आवास योजना और आजीविका मिशन जैसी योजनाओं में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी के मामले में यूपी नंबर वन है।

बैठक में केशव मौर्य ने निर्देश दिए कि निष्क्रिय स्वयं सहायता समूहों को फिर से सक्रिय किया जाए और उनके उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाकर उन्हें देश-विदेश के बाज़ार तक पहुंचाया जाए। गांवों के बेरोजगार युवाओं को ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना’ से जोड़ा जाए और ग्राम चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जमीनी स्तर पर हो योजनाओं का असर
उपमुख्यमंत्री ने सीडीओ को निर्देश दिए कि वे गांवों का नियमित दौरा कर विकास कार्यों की हकीकत देखें। उन्होंने कहा कि मनरेगा से कराए गए पुराने कार्यों का सही रखरखाव कराया जाए और पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सभी अनुमन्य सुविधाएं पोर्टल के ज़रिए दी जाएं।

डिप्टी सीएम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाराणसी, अम्बेडकरनगर और बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही मनरेगा के तहत खेल मैदान निर्माण में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 11 ब्लॉक विकास अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

तकनीक और उद्यमिता को मिले बढ़ावा
केशव मौर्य ने तकनीक के अधिकतम उपयोग और उद्यमिता को बढ़ावा देने की ज़रूरत बताई। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को खेती के साथ-साथ छोटे उद्योगों से जोड़ा जाए और गांवों की आंतरिक सड़कों व नालियों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए।

उन्होंने बताया कि मनरेगा में 100 दिन काम करने वाले श्रमिकों को बीओसीडब्ल्यू बोर्ड में पंजीकृत कराना अनिवार्य है, जिससे वे सभी सरकारी लाभ ले सकें। वहीं दिव्यांगजन लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भी मुहैया कराई जाएगी।

महिला सशक्तिकरण और जागरूकता पर फोकस
डिप्टी सीएम ने कहा कि ग्राम चौपालों में महिलाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए और सोशल ऑडिट की व्यवस्था को भी मजबूत किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चौपालों से पहले साफ-सफाई अभियान और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

इस बैठक में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा, सचिव व आयुक्त ग्राम्य विकास गौरी शंकर प्रियदर्शी, यूपीआरआरडीए के सीईओ अखंड प्रताप सिंह और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक दीपा रंजन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

[URIS id=5981]

अजय सिंह चौहान लखनऊ

अजय सिंह चौहान – एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार अजय सिंह चौहान लखनऊ (उत्तर प्रदेश) निवासी एक वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकार हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में पिछले ढाई दशकों से उल्लेखनीय योगदान दिया है। वर्ष 2009 में उन्होंने आगरा से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे और उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लखनऊ जिले के संवाददाता के रूप में कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। अपने 25 वर्षों के व्यापक अनुभव के दौरान अजय सिंह चौहान ने जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग, जनहित से जुड़े मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों को मजबूती से उठाया। उन्होंने पत्रकारिता को केवल एक पेशा न मानकर, समाज सेवा का सशक्त माध्यम माना और हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक व जनपक्षधर लेखन को प्राथमिकता दी। वर्तमान में अजय सिंह चौहान मध्य प्रदेश के प्रमुख हिन्दी दैनिक स्वदेश के लखनऊ संस्करण में ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली, अनुभव और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें न केवल एक कुशल पत्रकार, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बना दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Gondia-Dongargarh Rail Line

Gondia-Dongargarh Rail Line छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन से बढ़ेगा औद्योगिक विकास, cg मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

Jashpur Hospital Construction

Jashpur Hospital Construction जशपुर जिले को मिली पहली बार CSR फंड की 61 करोड़ की राशि, अस्पताल, तीरंदाजी केंद्र और स्कूल भवनों का निर्माण शुरू

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ की नदियों पर रखे जाएंगे नौसेना के नए पोतों के नाम, प्रदेश में सेना भर्ती रैली की तैयारी

Vishnudev Sai Delhi Visit

Vishnudev Sai Delhi Visit छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, राज्य के विकास कार्यों की दी जानकारी

Maa Danteshwari Temple

Maa Danteshwari Temple मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे अमित शाह और सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

Bastar Dussehra Amit Shah

Bastar Dussehra Amit Shah अमित शाह का बस्तर दशहरा समारोह में संदेश: नक्सलवाद खत्म कर विकास की गंगा बहाएंगे

Leave a Comment

error: Content is protected !!