देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

संयुक्त निदेशक ने गौशालाओं की जांच में पाई लापरवाही, संचालकों को लगाई फटकार

लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र की कई स्थाई गौशालाओं का निरीक्षण करते हुए संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील कुमार राय ने खामियों पर सख्त रुख अपनाया। हरा चारा, सफाई और टीकाकरण में मिलीं कई खामियों पर संचालकों को कड़ी फटकार लगाई गई और सुधार के निर्देश दिए गए।

Follow Us:

लखनऊविकासखंड बीकेटी क्षेत्र की कई स्थाई गौशालाओं में व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई जब संयुक्त निदेशक, प्रक्षेत्र एवं पशुधन विकास डॉ. सुनील कुमार राय ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कठवारा, नगुवामऊ और नगर पंचायत बीकेटी के अकोहरी गांव में संचालित गौशालाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशालाओं की हालत देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान डॉ. सुनील कुमार राय के साथ डिप्टी सीवीओ डॉ. अजय यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी करुणेश उपाध्याय और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने सबसे पहले गौशालाओं में मौजूद गौवंशों की संख्या, उनकी सेहत, टीकाकरण की स्थिति, चारा-पानी की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था का ध्यानपूर्वक जायजा लिया।

हरा चारा गायब, सफाई बदहाल और टीकाकरण अधूरा
निरीक्षण के दौरान डॉ. राय ने पाया कि कई जगहों पर हरे चारे की कमी है, जिसे लेकर संचालक सिर्फ दावा कर रहे हैं लेकिन हकीकत में हरा चारा मौजूद नहीं था। गौशालाओं में छह केयरटेकर होने के बावजूद साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं थी। डॉ. राय ने कहा कि यह घोर लापरवाही है और इसे तुरंत सुधारा जाना चाहिए।

टीकाकरण के मामले में भी कई गौवंशों का टीका अब तक नहीं लगा था। इस पर उन्होंने डिप्टी सीवीओ और पशुधन अधिकारी को निर्देश दिया कि टीकाकरण का काम प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए।

चरही टूटी, जलनिकासी की व्यवस्था फेल
ग्राम पंचायत नगुवामऊ में स्थाई गौशाला की हालत और भी खराब निकली। निरीक्षण के समय न तो पशु पंचनामा रजिस्टर मौजूद था और न ही गोवंशों को चारा देने के लिए बनी चरही सही हालत में थी। चरही कई जगहों से टूटी हुई थी और उसमें से लोहे की सरिए बाहर निकली हुई थीं, जो जानवरों के लिए खतरा बन सकती हैं। डॉ. राय ने इस पर तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

गौशाला संचालक दिलीप सिंह ने बताया कि बरसात में जलनिकासी न होने के कारण कीचड़ भर जाता है, जिसमें अक्सर वृद्ध गोवंश फंस जाते हैं। इस पर संयुक्त निदेशक ने नगर पंचायत और संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि जलनिकासी की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।

बीमार गौवंश और चिकित्सा सुविधाओं की कमी
निरीक्षण के दौरान एक बीमार गौवंश भी मिला, जिसके इलाज की जानकारी दी गई। डॉ. राय ने निर्देश दिए कि किसी भी बीमार जानवर की तुरंत जानकारी संबंधित पशु चिकित्सा केंद्र को दी जाए और समय पर इलाज सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि गौशालाओं में छाया और स्वच्छ पानी की व्यवस्था हर समय बनी रहनी चाहिए, ताकि बारिश या तेज धूप में भी गौवंशों को किसी तरह की परेशानी न हो।

कर्मचारियों की बात सुनी, जल्द समाधान का आश्वासन
निरीक्षण के दौरान डॉ. राय ने गौशालाओं में कार्यरत कर्मचारियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की आवश्यकताओं और सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।

गौशालाओं की नियमित निगरानी के निर्देश
संयुक्त निदेशक ने कहा कि गौशालाएं सिर्फ गौवंश संरक्षण के लिए ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्वच्छता, रोजगार और विकास से भी जुड़ी हुई हैं। इसलिए इनकी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराई जाए और गौशालाओं की नियमित निगरानी की जाए।

[URIS id=5981]

अजय सिंह चौहान लखनऊ

अजय सिंह चौहान – एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार अजय सिंह चौहान लखनऊ (उत्तर प्रदेश) निवासी एक वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकार हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में पिछले ढाई दशकों से उल्लेखनीय योगदान दिया है। वर्ष 2009 में उन्होंने आगरा से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे और उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लखनऊ जिले के संवाददाता के रूप में कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। अपने 25 वर्षों के व्यापक अनुभव के दौरान अजय सिंह चौहान ने जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग, जनहित से जुड़े मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों को मजबूती से उठाया। उन्होंने पत्रकारिता को केवल एक पेशा न मानकर, समाज सेवा का सशक्त माध्यम माना और हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक व जनपक्षधर लेखन को प्राथमिकता दी। वर्तमान में अजय सिंह चौहान मध्य प्रदेश के प्रमुख हिन्दी दैनिक स्वदेश के लखनऊ संस्करण में ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली, अनुभव और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें न केवल एक कुशल पत्रकार, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बना दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Gondia-Dongargarh Rail Line

Gondia-Dongargarh Rail Line छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन से बढ़ेगा औद्योगिक विकास, cg मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

Jashpur Hospital Construction

Jashpur Hospital Construction जशपुर जिले को मिली पहली बार CSR फंड की 61 करोड़ की राशि, अस्पताल, तीरंदाजी केंद्र और स्कूल भवनों का निर्माण शुरू

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ की नदियों पर रखे जाएंगे नौसेना के नए पोतों के नाम, प्रदेश में सेना भर्ती रैली की तैयारी

Vishnudev Sai Delhi Visit

Vishnudev Sai Delhi Visit छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, राज्य के विकास कार्यों की दी जानकारी

Maa Danteshwari Temple

Maa Danteshwari Temple मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे अमित शाह और सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

Bastar Dussehra Amit Shah

Bastar Dussehra Amit Shah अमित शाह का बस्तर दशहरा समारोह में संदेश: नक्सलवाद खत्म कर विकास की गंगा बहाएंगे

Leave a Comment

error: Content is protected !!