देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

जनता दर्शन से सीधे संवाद की मिसाल बने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, सैकड़ों लोगों की सुनीं समस्याएं

लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, पेंशन, बिजली-पानी और पुलिस कार्रवाई जैसे मुद्दों पर तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

Follow Us:

लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को लखनऊ कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आम लोगों से सीधे संवाद किया। इस मौके पर प्रदेश के लगभग तीन दर्जन जिलों से आए सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं उपमुख्यमंत्री के सामने रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए।

जनता दर्शन में उपस्थित लोगों में पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भी शामिल रहे। कार्यक्रम में आए फरियादियों की समस्याएं जमीन विवाद, राजस्व से जुड़े मामलों, चिकित्सा सहायता, पेंशन, बिजली-पानी, सड़क, पुलिस कार्रवाई, शिक्षा और रोजगार से संबंधित रहीं।

“जनता दर्शन” बना जनता से जुड़ने का असरदार मंच
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद करने का मजबूत माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार को जमीनी स्तर की समस्याएं जानने और उनका समाधान करने में मदद मिलती है।

उन्होंने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि किसी भी समस्या को हल्के में न लें और समयबद्ध व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें। केशव मौर्य ने यह भी कहा कि जहां ज़रूरत हो, अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें और पीड़ितों को त्वरित राहत दें।

अधिकारियों से की सीधे फोन पर बात
जनता दर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कई मामलों में संबंधित जिलों के डीएम, एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात की और मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कानपुर देहात, सम्भल, कौशांबी, मिर्जापुर, पीलीभीत, आजमगढ़, कासगंज, फिरोजाबाद, प्रतापगढ़, जालौन, बदायूं और हाथरस जैसे जिलों के अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं के समाधान पर फोकस करने को कहा।

खास तौर पर भूमि विवाद से जुड़े मामलों में उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा जाए और समाधान कराया जाए।

“हर पीड़ित को न्याय मिले, यही सरकार की प्राथमिकता”
केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर नागरिक की समस्या का पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को निराश नहीं लौटने दिया जाएगा और सरकार हर स्तर पर आम जनता के हित में काम कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्पीड़न, अवैध कब्जा और पुलिस की निष्क्रियता जैसे मामलों को बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और जहां जरूरी हो, वहां कठोर कार्रवाई की जाएगी।

दोबारा न भटकना पड़े, यह सुनिश्चित करें
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि समस्या का समाधान इस तरह किया जाए कि व्यक्ति को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान सुनिश्चित करने और जवाबदेही तय करने की बात भी कही।

कार्यक्रम में आए लोगों ने उपमुख्यमंत्री की सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना की। यह भी देखा गया कि अधिकांश फरियादियों को मौके पर ही राहत का भरोसा मिला और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।

[URIS id=5981]

अजय सिंह चौहान लखनऊ

अजय सिंह चौहान – एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार अजय सिंह चौहान लखनऊ (उत्तर प्रदेश) निवासी एक वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकार हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में पिछले ढाई दशकों से उल्लेखनीय योगदान दिया है। वर्ष 2009 में उन्होंने आगरा से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे और उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लखनऊ जिले के संवाददाता के रूप में कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। अपने 25 वर्षों के व्यापक अनुभव के दौरान अजय सिंह चौहान ने जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग, जनहित से जुड़े मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों को मजबूती से उठाया। उन्होंने पत्रकारिता को केवल एक पेशा न मानकर, समाज सेवा का सशक्त माध्यम माना और हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक व जनपक्षधर लेखन को प्राथमिकता दी। वर्तमान में अजय सिंह चौहान मध्य प्रदेश के प्रमुख हिन्दी दैनिक स्वदेश के लखनऊ संस्करण में ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली, अनुभव और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें न केवल एक कुशल पत्रकार, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बना दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Gondia-Dongargarh Rail Line

Gondia-Dongargarh Rail Line छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन से बढ़ेगा औद्योगिक विकास, cg मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

Jashpur Hospital Construction

Jashpur Hospital Construction जशपुर जिले को मिली पहली बार CSR फंड की 61 करोड़ की राशि, अस्पताल, तीरंदाजी केंद्र और स्कूल भवनों का निर्माण शुरू

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ की नदियों पर रखे जाएंगे नौसेना के नए पोतों के नाम, प्रदेश में सेना भर्ती रैली की तैयारी

Vishnudev Sai Delhi Visit

Vishnudev Sai Delhi Visit छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, राज्य के विकास कार्यों की दी जानकारी

Maa Danteshwari Temple

Maa Danteshwari Temple मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे अमित शाह और सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

Bastar Dussehra Amit Shah

Bastar Dussehra Amit Shah अमित शाह का बस्तर दशहरा समारोह में संदेश: नक्सलवाद खत्म कर विकास की गंगा बहाएंगे

Leave a Comment

error: Content is protected !!