देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

पाकिस्तान को फिर सता रहा भारत की एयर स्ट्राइक का डर, लश्कर का ठिकाना शिफ्ट करने में जुटी ISI

अमरनाथ यात्रा के दौरान पहलगाम हमले के बाद अमेरिका ने TRF पर बैन लगाया। भारत की संभावित एयर स्ट्राइक से डरा पाकिस्तान, लश्कर का हेडक्वार्टर बहावलपुर शिफ्ट करने की तैयारी।

On: July 22, 2025 9:18 AM
Follow Us:

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने अपनी एयरस्पेस को बंद करने का फैसला किया है, जिससे साफ है कि उन्हें भारत की ओर से किसी बड़े खतरे का अंदेशा है। 16 से 23 जुलाई तक उनकी सेंट्रल और साउथ सेक्टर की एयरस्पेस पूरी तरह से बंद रहेगी। इसके लिए उन्होंने नोटम भी जारी कर दिया है। ये सब देखकर लगता है कि पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है, खासकर अमेरिका द्वारा द रेजिस्टेंस फ्रंट पर प्रतिबंध लगाने के बाद। अब सबकी नजरें इस पर हैं कि आगे क्या होता है।

चीन की भूमिका पर चिंता
हाल ही में पाकिस्तान में चीनी कार्गो विमानों की आवाजाही देखी गई, जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन ने पाकिस्तान को नई हथियार प्रणाली और एयर डिफेंस सिस्टम की सप्लाई की है। इसकी बड़ी वजह यह भी हो सकती है कि 6 से 10 मई के बीच भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों, एयरबेस, रडार और डिफेंस सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचाया गया था।

लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना बदलने की कवायद
इसी कड़ी में अब यह खबर भी सामने आई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वार्टर मुरीदके से बहावलपुर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। 1980 के दशक से लश्कर का मुख्यालय पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरीदके में था, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यहां भारी तबाही मचाई गई थी। भारतीय वायुसेना की मिसाइल स्ट्राइक ने लश्कर के हेडक्वार्टर को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लश्कर के ठिकानों के भीतर ISI का फील्ड ऑफिस भी सक्रिय था, जिसे ऑपरेशन सिंदूर में भारी नुकसान हुआ। अब बहावलपुर में लश्कर की गतिविधियां शुरू हो गई हैं और वहां नए पोस्टर भी लगाए गए हैं। इससे साफ है कि लश्कर फिर से अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिश में है।

नाम बदलकर दुनिया को धोखा देने की ISI की पुरानी चाल फिर दोहराई गई
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को आतंकवादी संगठनों के नाम बदलकर उन्हें नया चेहरा देने की पुरानी आदत है। मुंबई में 26/11 हमलों के बाद जब लश्कर-ए-तैयबा पर अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगाया था, तो ISI ने उसे जमात-उद-दावा के नाम से दोबारा सामने ला दिया था। अब उसी फॉर्मूले को फिर से अपनाते हुए, ISI ने कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को ‘स्थानीय आंदोलन’ दिखाने के लिए लश्कर को TRF (द रेसिस्टेंस फ्रंट) के नाम से पेश किया है। इस नाम से ऐसा दिखाने की कोशिश की गई कि यह कोई स्थानीय संगठन है, जबकि असल में यह भी लश्कर का ही नया नकाब है।

हालांकि अब अमेरिका ने TRF को भी प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित कर दिया है, जिससे पाकिस्तान की रणनीति एक बार फिर बेनकाब हो गई है।

भारत की चेतावनी से खौफ में पाकिस्तान
भारत पहले ही साफ कर चुका है कि ऑपरेशन सिंदूर को खत्म नहीं, सिर्फ रोका गया है। ऐसे में पाकिस्तान को डर है कि भारत किसी भी वक्त एक और एयर स्ट्राइक कर सकता है। यही वजह है कि उसने अपने एयरस्पेस को नोटम जारी करके बंद कर दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ISI लश्कर का हेडक्वार्टर शिफ्ट करके दुनिया को यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि अब वह संगठन निष्क्रिय हो चुका है। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। आतंक फैलाने की उसकी मंशा अब भी कायम है, बस तरीका बदल गया है।



[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

United Nations Conference in Vietnam

United Nations Conference in Vietnam भारत का प्रतिनिधित्व करते दिखे डॉ. रणधीर कुमार, वियतनाम में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में शिक्षा और संस्कृति पर रखे भारत के विचार

Pakistan Economic Crisis

Pakistan Economic Crisis: शाहबाज शरीफ ने अब मलेशिया से मांगी मदद, कहा- “IMF से छुटकारा दिला सकते हो तुम”

UNSC में कश्मीर पर पाकिस्तान की चाल नाकाम, भारत ने दिया करारा जवाब – बोले, ‘संप्रभुता पर बर्दाश्त नहीं

पाकिस्तान: प्रेम विवाह करने पर बानो और अहसान की बेरहमी से हत्या, ऑनर किलिंग का वीडियो देख कांप उठे लोग

800 फीट की ऊंचाई पर विराजमान शक्ति: सलकनपुर का विजयासन मंदिर, जहां देवी ने रक्तबीज का वध कर लिया था विजयासन!

दाऊदी बोहरा समाज ने मनाया अशुरा गम-ए-हुसैन मे नम हुई आंखे-इबादत मे गुजारा अशरा

Leave a Comment

error: Content is protected !!