मध्य प्रदेश के खंडवा Durga visarjan mishap जिले में दशहरे के दिन एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली डैम के बैकवाटर में पलट गई। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में किशोर लड़के-लड़कियां भी शामिल हैं, जिससे पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
Table of Contents
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा पंधाना ब्लॉक के जामली गांव के पास शाम करीब 6 बजे हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए अर्दला डैम के बैकवाटर पहुंचे थे। करीब 25 से ज्यादा लोग एक ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर विसर्जन के लिए निकले थे।
जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली डैम के बीचोबीच बनी कच्ची सड़क पर रुकी, अचानक सड़क धंस गई और ट्रॉली पानी में पलट गई। उसमें बैठे सभी लोग गहरे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि मौके पर तैनात कोटवार ने ग्रामीणों को उस रास्ते से न जाने की चेतावनी दी थी, लेकिन भीड़ और उत्साह में लोग मान नहीं पाए और हादसा हो गया। Durga visarjan mishap
अफरा-तफरी का माहौल
जैसे ही ट्रॉली पानी में गिरी, वहां अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। कुछ युवक हिम्मत जुटाकर पानी में कूदे और लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन बैकवाटर की गहराई और तेज धारा के कारण ज्यादा लोगों को नहीं बचाया जा सका। यह नजारा बेहद दिल दहलाने वाला था। MP Durga visarjan mishap
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक 10 शव पानी से निकाले जा चुके हैं। कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू टीम लगातार बैकवाटर में सर्च कर रही है। डूबे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए नाव और गोताखोर लगाए गए हैं। MP Durga visarjan mishap
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं।
सीएम ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा –
“खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि और घायलों को नजदीकी अस्पताल में बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि घायलों को जल्द स्वस्थ करें और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।” MP Durga visarjan mishap
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
प्रशासन अलर्ट, अस्पताल में इमरजेंसी
घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली। MP Durga visarjan mishap
शवों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड में अलर्ट जारी कर दिया ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके। MP Durga visarjan mishap
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा –
“प्रतिमा विसर्जन के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ है। अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। रेस्क्यू टीम लगातार काम कर रही है और एक लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।”
गांव में पसरा मातम
इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। जिन परिवारों ने अपने बच्चों और परिजनों को खो दिया, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मातम का माहौल ऐसा है कि दशहरे का जश्न भी दुख में बदल गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को विसर्जन के लिए सुरक्षित इंतजाम करने चाहिए थे। MP Durga visarjan mishap