देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Most Wanted Naxal Hidma Encounter: सुरक्षा बलों ने एक करोड़ इनामी हिड़मा और उसकी पत्नी समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया

Most Wanted Naxal Hidma Encounter: छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी और खूंखार नक्सली हिड़मा को उसकी पत्नी समेत 6 नक्सलियों के साथ ढेर कर दिया गया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने तकनीकी आधार पर हिड़मा की पहचान की पुष्टि की।

On: November 18, 2025 2:55 PM
Follow Us:
Most Wanted Naxal Hidma Encounter

छत्तीसगढ़ से जितेंद्र साहू जसकेतन सेठिया की रिपोर्ट, (Most Wanted Naxal Hidma Encounter) छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश-तेलंगाना की त्रिकोणी सीमा पर सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी और देश के मोस्ट वांटेड नक्सलियों में शामिल माड़वी हिड़मा को मार गिराया गया है। इस एनकाउंटर में उसकी पत्नी राजे समेत कुल 6 नक्सली ढेर हुए हैं। (Most Wanted Naxal Hidma Encounter)

जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ सुकमा से सटे आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम जिले के जंगलों में हुई, जहां नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद आंध्र प्रदेश पुलिस, ग्रेहाउंड फोर्स और CRPF की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और इसी दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हो गई। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को घेरा और एक-एक कर सभी को ढेर कर दिया। (Most Wanted Naxal Hidma Encounter)

हिड़मा: झीरम और तालमेटला हमले का मास्टरमाइंड

हिड़मा को नक्सली संगठन का बेहद खूंखार और रणनीतिक कमांडर माना जाता था। उस पर करीब 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। (Most Wanted Naxal Hidma Encounter)
बताया जाता है कि वह तालमेटला, झीरम घाटी जैसे कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था। सिर्फ इतना ही नहीं, हिड़मा पर सुरक्षाबलों और आम नागरिकों पर हुए करीब 26 नक्सली हमलों का नेतृत्व करने का आरोप भी था, जिनमें कई जवान और ग्रामीण अपनी जान गंवा चुके हैं।

नक्सल संगठन में हिड़मा की पकड़ इतनी मजबूत थी कि वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसकी मौत को सुरक्षा एजेंसियां नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी उपलब्धि मान रही हैं। (Most Wanted Naxal Hidma Encounter)

गृहमंत्री विजय शर्मा ने की पुष्टि

मुठभेड़ की खबर सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक इनपुट में हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के मारे जाने की सूचना मिली थी। (Most Wanted Naxal Hidma Encounter)

उन्होंने कहा—
“पहचान की प्राथमिक पुष्टि हो चुकी है और तकनीकी आधार पर अंतिम पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। यह बड़ी कार्रवाई आंध्र प्रदेश पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने की है।”

गृहमंत्री ने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य रखा है और इस दिशा में सुरक्षा बल लगातार सफलताएं हासिल कर रहे हैं। (Most Wanted Naxal Hidma Encounter)

ग्रेहाउंड और CRPF का सर्च ऑपरेशन जारी

एनकाउंटर के बाद ग्रेहाउंड और CRPF की टीम पूरे इलाके में सर्चिंग कर रही है। सुरक्षा बलों को आशंका है कि इस क्षेत्र में अन्य नक्सली भी मौजूद हो सकते हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बरामद हुए सभी छह शवों को पोस्टमार्टम और पहचान की औपचारिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है। वहीं मुठभेड़ स्थल से हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। (Most Wanted Naxal Hidma Encounter)

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

नक्सलियों को पुनर्वास की अपील

अपने बयान में गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पुनर्वास की बेहतर योजनाएं उपलब्ध हैं और हिंसा छोड़कर जीवन को नए सिरे से शुरू किया जा सकता है।

उन्होंने कहा—
“हम चाहते हैं कि नक्सली हिंसा की राह छोड़कर समाज से जुड़ें। सरकार उनके पुनर्वास के लिए तैयार है।”

नक्सलियों के लिए बड़ा झटका, सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा

हिड़मा की मौत को सुरक्षा विशेषज्ञ नक्सल संगठन के लिए सबसे बड़ा झटका मान रहे हैं। हिड़मा कई वर्षों से नक्सल मूवमेंट का सबसे सक्रिय चेहरा था और संगठन की कई बड़ी रणनीतियों का नेतृत्व करता था। (Most Wanted Naxal Hidma Encounter)

https://dainikhistory.com/

सुरक्षा बलों का मानना है कि हिड़मा के मारे जाने के बाद दंडकारण्य क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क कमजोर होगा और आगे की बड़ी कार्रवाई का रास्ता साफ होगा। (Most Wanted Naxal Hidma Encounter)

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Sanatan Ekta Padyatra

Sanatan Ekta Padyatra वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन के साथ पदयात्रा समाप्त, बृज भूमि को प्रणाम करते रो पड़े महाराज, CM मोहन यादव का सड़क पर भोजन वायरल

Delhi Lal Quila blast

Delhi Lal Quila blast दिल्ली लाल किला धमाके के बाद यूपी-गुजरात में हाई अलर्ट, मंदिरों से लेकर बॉर्डर तक सख्त सुरक्षा व्यवस्था — जानिए अब तक की पूरी अपडेट रिपोर्ट

Terrorist Attack Delhi Car Blast

Terrorist Attack Delhi Car Blast आतंकी साजिश की पुष्टि, अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, देशभर में हाई अलर्ट, दिल्ली हिलाने वाली आतंकी साजिश का पर्दाफाश mp पुलिस भी हाई अलर्ट पर..2025

Terrorist attack Delhi blast

Terrorist attack Delhi blast लाल किला धमाका: दिल्ली दहल उठी, 13 की मौत – आई20 कार में हुआ विस्फोट, आतंकी साजिश की पुष्टि देशभर में हाई अलर्ट घोषित, कई राज्यों में छापेमारी

Delhi to Vrindavan Yatra

Delhi to Vrindavan Yatra बागेश्वर धाम महाराज की सनातन एकता पदयात्रा ने जगाई चेतना, पलवल में उमड़ा जनसैलाब, चौथे दिन शामिल हुए मुख्यमंत्री, संत और साध्वी प्राची

sanatan hindu ekta padyatra

sanatan hindu ekta padyatra पदयात्रा में मुस्लिम समाज का स्वागत, बांके बिहारी की तस्वीर भेंट —51 बुलडोजरों से पुष्प वर्षा, उमड़ा लाखों का सैलाब जाने तीसरे दिन की यात्रा की न्यूज़

Leave a Comment

error: Content is protected !!