नई दिल्ली। ( Terrorist Attack Delhi Car Blast ) देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को हुए लाल किला धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है। मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक आई20 कार में हुए इस भीषण विस्फोट में अब तक 9 लोगों की मौत और 16 घायल होने की पुष्टि हुई है। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र को सील कर दिया और जांच के लिए एनआईए, स्पेशल सेल और फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया।
Table of Contents
आतंकी साजिश की पुष्टि, UAPA के तहत मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस ने अब इस घटना को केवल एक हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित आतंकी साजिश बताया है। जांच में मिले सबूतों से पता चला है कि कार में IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाया गया था। विस्फोट के बाद बचे मलबे से बारूद और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट के टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत केस दर्ज कर लिया है। ( Terrorist Attack Delhi Car Blast )
अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट
गृह मंत्री अमित शाह ने इस गंभीर आतंकी हमले को लेकर मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एनआईए के डीजी, एनएसजी, इंटेलिजेंस ब्यूरो और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में अब तक की जांच रिपोर्ट और सुरक्षा खामियों की समीक्षा की जाएगी। अमित शाह ने साफ निर्देश दिए हैं कि “दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।” ( Terrorist Attack Delhi Car Blast )
आई20 कार का हरियाणा कनेक्शन और पुलवामा लिंक
धमाके में इस्तेमाल हुई आई20 कार हरियाणा रजिस्ट्रेशन की बताई जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, यह कार पिछले एक साल में सात बार बेची जा चुकी है। आखिरी मालिक का पता पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) से जुड़ा बताया गया है। कार गुरुग्राम नॉर्थ आरटीओ में रजिस्टर्ड थी। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर यह गाड़ी दिल्ली कैसे पहुंची और धमाके से ठीक पहले इसमें कौन सवार था। ( Terrorist Attack Delhi Car Blast )
CCTV फुटेज में काले मास्क वाला संदिग्ध, पहचान मोहम्मद उमर के रूप में
जांच एजेंसियों को धमाके से ठीक पहले की एक CCTV फुटेज मिली है, जिसमें एक शख्स काले रंग का मास्क पहने आई20 कार चला रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस व्यक्ति का नाम मोहम्मद उमर बताया जा रहा है, जो फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। यह वही नेटवर्क है, जहां से हाल ही में आरडीएक्स समेत कई विस्फोटक बरामद किए गए थे। दिल्ली पुलिस ने उमर के कुछ नजदीकी साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ( Terrorist Attack Delhi Car Blast )
बदरपुर से आई थी मौत की कार, सिर्फ एक शख्स था अंदर
डीडी न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, धमाका जिस कार में हुआ, वह दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र से आई थी और उसमें केवल एक व्यक्ति सवार था। जांच में यह भी सामने आया है कि गाड़ी लाल किला की पार्किंग में घुसने से पहले कई बार रास्ता बदला। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि विस्फोटक कार में पहले से लगाया गया था या पार्किंग में किसी ने इसे एक्टिवेट किया। ( Terrorist Attack Delhi Car Blast )
देशभर में हाई अलर्ट, बॉर्डरों और हवाई अड्डों पर सख्त निगरानी
दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। दिल्ली के सभी प्रमुख बॉर्डर—गाजीपुर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ और करनाल बॉर्डर—पर नाकाबंदी की गई है। हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच की जा रही है।
हवाई अड्डों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अकासा एयर ने अपने यात्रियों को सलाह दी है कि वे उड़ान से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें और वैध पहचान पत्र साथ रखें। ( Terrorist Attack Delhi Car Blast )
भोपाल से लेकर रतलाम तक बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
दिल्ली धमाके का असर मध्य प्रदेश तक दिखा। भोपाल पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रतलाम, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और सागर जैसे शहरों में पुलिस ने संवेदनशील स्थानों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर सर्चिंग अभियान शुरू किया है। जीआरपी और आरपीएफ ने मिलकर ट्रेनों और प्लेटफॉर्म की भी जांच की।
रतलाम में चौकी प्रभारी ने टीम के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली। शहर में जगह-जगह नाकाबंदी की गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। ( Terrorist Attack Delhi Car Blast )
फरीदाबाद से बरामद हुआ आरडीएक्स, अब कड़ी जुड़ रही है दिल्ली धमाके से
धमाके से पहले ही सोमवार सुबह हरियाणा के फरीदाबाद के बड़ी माता इलाके में भारी मात्रा में आरडीएक्स और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। अब जांच एजेंसियां यह मान रही हैं कि दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ बारूद उसी खेप का हिस्सा हो सकता है। पुलिस ने फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा में छापेमारी शुरू कर दी है। ( Terrorist Attack Delhi Car Blast )
एनआईए, दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मिलकर जुटीं जांच में
धमाके के बाद से एनआईए, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, एनएसजी और फॉरेंसिक टीमें लगातार घटनास्थल की जांच कर रही हैं। मेट्रो स्टेशन के पास जहां धमाका हुआ, वहां की मिट्टी और गाड़ियों के अवशेष को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस्तेमाल किया गया IED काफी हाई-ग्रेड विस्फोटक था, जिसे रिमोट या टाइमर से एक्टिवेट किया गया होगा। इससे साफ है कि हमला पूरी तरह प्लांड ऑपरेशन था। ( Terrorist Attack Delhi Car Blast )
लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट बंद, दिल्लीवासी सतर्क रहें
सुरक्षा कारणों के चलते लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अन्य गेटों का उपयोग करें। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भी यात्रियों को सतर्क और सहयोगी रहने की अपील की है। ( Terrorist Attack Delhi Car Blast )
आतंक के इस नए मॉड्यूल की तलाश में देशभर में छापेमारी
दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में एजेंसियां एक बड़े आतंकी नेटवर्क की तलाश में जुट गई हैं। सूत्रों का कहना है कि इस मॉड्यूल की डोरें हरियाणा, यूपी, जम्मू-कश्मीर और गुजरात तक फैली हैं। अब तक कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है। दिल्ली पुलिस ने साइबर ट्रेल और मोबाइल लोकेशन के जरिए कुछ अहम सुराग जुटाए हैं। ( Terrorist Attack Delhi Car Blast )
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
गृह मंत्रालय की सख्त नजर, राज्यों को अलर्ट जारी
गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। विशेषकर त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों में कड़ी निगरानी रखी जाए। गृह मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि राज्य स्तर पर इंटेलिजेंस नेटवर्क को मजबूत किया जाए। ( Terrorist Attack Delhi Car Blast )
लोगों से अपील – अफवाहों से बचें, संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें
दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध वाहन, व्यक्ति या छोड़े हुए सामान की जानकारी तुरंत दें पुलिस ने कहा है कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। ( Terrorist Attack Delhi Car Blast )
लाल किला धमाका सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित आतंकी हमला था जिसने पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जांच की दिशा अब तेज हो गई है। हर एक सबूत, हर एक फुटेज और हर एक शक की गहराई से पड़ताल हो रही है। देश अब यह उम्मीद कर रहा है कि इस नृशंस साजिश के गुनहगारों को जल्द सजा मिलेगी और दिल्ली फिर से चैन की सांस ले सकेगी। ( Terrorist Attack Delhi Car Blast )
अपडेट:
जांच एजेंसियों ने बताया है कि कार के अवशेषों से सेमीकंडक्टर टाइमर सर्किट बरामद हुआ है, जो आमतौर पर आतंकी हमलों में प्रयोग होता है। यह संकेत देता है कि हमला किसी बड़े नेटवर्क के इशारे पर किया गया था। एनआईए और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम अब फरीदाबाद और बदरपुर रूट पर इलेक्ट्रॉनिक डेटा एनालिसिस कर रही है।