देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

मूंग खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था से खुश हुए किसान, मंत्री नरेंद्र पटेल की सक्रियता से नहीं दिखा भ्रष्टाचार

उदयपुरा-बरेली विधानसभा में इस बार मूंग खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू हैं। राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र पटेल की सक्रिय निगरानी और अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशों की वजह से किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा। रिश्वत, भ्रष्टाचार और दलाली पर पूरी तरह रोक लगी है। खरीदी केंद्रों पर कर्मचारी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। इस ईमानदार प्रयास से क्षेत्र के किसान बेहद संतुष्ट हैं और मंत्री पटेल के नेतृत्व की जमकर सराहना कर रहे हैं।

On: July 23, 2025 3:02 PM
Follow Us:

उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में इस साल मूंग खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था इतनी सुचारू है कि किसानों के चेहरों पर संतोष और राहत दोनों साफ दिखाई दे रहे हैं। इसकी बड़ी वजह है क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की सक्रियता। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी वे खरीदी केंद्रों पर विशेष नजर बनाए हुए हैं, जिससे न सिर्फ व्यवस्थाएं बेहतर बनी हैं, बल्कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी नहीं बची है।

पिछले साल मंत्री नरेंद्र पटेल ने खुद कई खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को ठीक कराया था, जिसका असर इस बार की खरीदी प्रक्रिया पर साफ दिख रहा है। किसानों को न समय पर तुलाई में दिक्कत हो रही है, न ही भुगतान में कोई विलंब। इस बार खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार चल रही है। कहीं भी अव्यवस्था, रिश्वतखोरी या दलाली जैसी शिकायतें सामने नहीं आ रही हैं।

किसानों में दिखा संतोष

खरीदी केंद्रों की व्यवस्था देखकर किसान बेहद खुश हैं। कई किसानों ने बताया कि पिछले वर्षों में जहां लंबी लाइनें, भुगतान में देरी और बिचौलियों की दखलअंदाजी आम बात थी, वहीं इस बार प्रक्रिया इतनी पारदर्शी है कि किसान सीधे पहुंचकर अपना माल तुलवा रहे हैं और पर्ची लेकर लौट रहे हैं। समिति प्रबंधकों की मेहनत और मंत्री पटेल की सख्ती का असर है कि व्यवस्थाएं सही दिशा में चल रही हैं।

पल-पल की ले रहे अपडेट

मंत्री नरेंद्र पटेल ने इस बार भी सभी खरीदी केंद्रों की पल-पल की जानकारी अपने पास रखी है। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसानों और समिति प्रबंधकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। यदि कोई भी अव्यवस्था सामने आती है तो उसका समाधान तत्काल किया जाए। यही नहीं, मंत्री पटेल ने यह भी सुनिश्चित किया है कि हर केंद्र पर व्यवस्थाएं समय पर पहुंचें और खरीदी बिना किसी बाधा के पूरी हो।

समिति प्रबंधकों की निष्ठा

इस पूरी प्रक्रिया में समिति प्रबंधकों की निष्ठा भी सराहनीय रही है। वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। न तो किसानों से कोई अतिरिक्त पैसा लिया जा रहा है और न ही कोई तकनीकी बहाना बनाकर उन्हें लौटाया जा रहा है। सभी केंद्रों पर कर्मचारियों की उपस्थिति, तुलाई की मशीनों की स्थिति और माल के भंडारण तक सभी व्यवस्थाएं मंत्री के निर्देशन में दुरुस्त की गई हैं।

बचपन से रहा है ईमानदारी का भाव

मंत्री नरेंद्र पटेल का राजनीतिक और सामाजिक जीवन हमेशा पारदर्शिता और ईमानदारी का उदाहरण रहा है। बचपन से ही उनका स्वभाव रहा है कि हर काम नियमानुसार हो और किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। यही वजह है कि उन्होंने मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सुझाव भी दिए हैं, ताकि वेयरहाउस से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सके।

जनता कर रही सराहना

पूरा क्षेत्र मंत्री नरेंद्र पटेल के नेतृत्व को सराह रहा है। हर मतदाता यह महसूस कर रहा है कि उन्हें एक ऐसा जनप्रतिनिधि मिला है जो उनकी समस्याओं को न सिर्फ सुनता है, बल्कि समय रहते उसका समाधान भी करता है। खरीदी केंद्रों पर सुचारू व्यवस्था इसका बड़ा उदाहरण बन चुकी है।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Agriculture Baler Machine

Agriculture Baler Machine कृषि बेलर मशीन से किसानों को बड़ी मदद, पराली जलाने की समस्या का स्थायी समाधान

Agriculture Fraud

Agriculture Fraud भानपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33 टन मक्का लेकर भागा ट्रक चालक गिरफ्तार, ट्रक व माल जब्त

Paddy purchase centers

Paddy purchase centers UP में धान खरीद का दौर तेज, किसानों का बढ़ता पंजीकरण और खरीद केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं, सरकार ने 4143 क्रय केंद्र बनाए, पंजीकरण और धान खरीद दोनों में तेजी

Modern Farming

Modern Farming उन्नत कृषि प्रदर्शनी: आलोर में किसानों को नई तकनीक व गुणवत्तापूर्ण बीज की जानकारी

organic fertilizer

organic fertilizer कृषि विभाग की लापरवाही से किसानों को नहीं मिल पा रहा योजनाओं का लाभ, रखी-रखी खराब हो गई दवाई और खाद

Illegal Paddy Transport

Illegal Paddy Transport जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस का निर्देश: अवैध धान परिवहन पर मंडी अधिनियम के तहत हो सख्त कार्रवाई

Leave a Comment

error: Content is protected !!