देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Pawai Success Story नगर के प्रियांशु पांडे बने DSP और नम्रता जैन बनीं डिप्टी कलेक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर

Pawai Success Story पन्ना जिले के पवई नगर के प्रियांशु पांडे ने राज्य सेवा परीक्षा में सफलता पाकर DSP का पद हासिल किया। वहीं शिक्षा विभाग की नम्रता जैन बनीं डिप्टी कलेक्टर। दोनों की कामयाबी से क्षेत्र में जश्न का माहौल।

On: September 13, 2025 4:30 PM
Follow Us:
Pawai Success Story

रविशंकर सोनी पन्ना/पवई – Pawai Success Story मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा का परिणाम इस बार पन्ना जिले के लिए बेहद खास साबित हुआ। नगर के युवा प्रियांशु पांडे और शिक्षा विभाग में पदस्थ सहायक संचालक नम्रता जैन ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है। प्रियांशु पांडे को डीएसपी (DSP) और नम्रता जैन को डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) के पद पर चयनित किया गया है।

प्रियांशु पांडे की सफलता से जिले का गौरव बढ़ा

नगर के प्रतिष्ठित पूर्व प्राचार्य उमाकुमार पांडे और शिक्षक रामप्रकाश पांडे के बेटे तथा रोजगार सहायक लक्ष्मण प्रसाद पांडे के छोटे भाई प्रियांशु पांडे ने यह सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। Pawai Success Story

प्रियांशु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई शासकीय होल्कर महाविद्यालय, इंदौर से पूरी की। सफलता की खबर मिलते ही न केवल परिवार में बल्कि पूरे नगर में जश्न का माहौल बन गया।

प्रियांशु ने कहा कि –

“मेरी सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर की गई मेहनत को जाता है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मंजिल बड़ी नहीं होती।” Pawai Success Story

उनकी कामयाबी से पवई और पूरे जिले के युवाओं में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है।

नम्रता जैन बनीं डिप्टी कलेक्टर

पवई शिक्षा विभाग में सहायक संचालक के पद पर कार्यरत नम्रता जैन ने भी प्रशासनिक सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें डिप्टी कलेक्टर का पद मिला है। Pawai Success Story

दमोह जिले के पटेरा निवासी नम्रता जैन ने बताया कि उनका सपना हमेशा से प्रशासनिक सेवा में जाने का था। उन्होंने कहा –

“गरीब और असहाय लोगों की मदद करना मेरा जीवन का उद्देश्य है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।” Pawai Success Story

उनके पिता प्रमोद कुमार जैन व्यापारी हैं और भाई पशु चिकित्सालय में फील्ड अधिकारी हैं। परिवार और गुरुजनों के सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। Pawai Success Story

क्षेत्र में खुशी का माहौल

प्रियांशु और नम्रता – दोनों की कामयाबी से क्षेत्र में उत्साह और गर्व की लहर है। स्थानीय स्तर पर लोग सोशल मीडिया से लेकर चौपालों तक उन की चर्चा कर रहे हैं। हर जगह यह संदेश दिया जा रहा है कि कठिन परिश्रम और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। Pawai Success Story

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और आम नागरिकों ने भी दोनों को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि प्रियांशु और नम्रता की मेहनत से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी इसी तरह अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

प्रेरणा बने दोनों प्रतिभाशाली युवा

प्रियांशु और नम्रता की सफलता इस बात का उदाहरण है कि छात्र जीवन में लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही मंजिल तक पहुंचाता है। दोनों ने यह साबित कर दिया है कि छोटे कस्बों और गांवों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

आज पवई और पन्ना जिला ही नहीं बल्कि पूरा मध्य प्रदेश इन दोनों की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए एक नई राह दिखाती है।

https://dainikhistory.com/

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now
error: Content is protected !!