देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Padyatra यात्रा की सुरक्षा के लिए 3 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई बागेश्वर धाम सरकार ने दिल्ली हादसे की निंदा की, बोले– यात्रा अडिग रहेगी – सनातनी न कभी डरे हैं, न डरेंगे ,दिल्ली हादसे के बाद यात्रा की सुरक्षा बढ़ाई गई

Padyatra पलवल में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म की एकता ही हमारी शक्ति है। दिल्ली हादसे की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि पदयात्रा रुकने वाली नहीं है, जब तक तन में प्राण हैं, सनातन के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

On: November 11, 2025 6:20 PM
Follow Us:
Padyatra

पलवल। Padyatra सनातन धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने निकली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा अब एक आंदोलन का रूप ले चुकी है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पलवल में यात्रा के दौरान कहा कि “सनातनियों की एकता ही हमारी असली शक्ति है।” उन्होंने दिल्ली में हुए हादसे की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कुछ लोग समाज में तनाव फैलाना चाहते हैं, लेकिन ऐसे तत्व हमारी यात्रा और हमारे हौसले को नहीं तोड़ सकते।

शास्त्री जी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में पूरे विश्व में हिंदू समाज सुरक्षित और संगठित रहे। इसी उद्देश्य से यह पदयात्रा निकाली गई है, जो लगातार जारी रहेगी। Padyatra

“जब तक तन में प्राण हैं, तब तक भारत और सनातन धर्म के लिए कार्य करता रहूंगा,” — पं. धीरेंद्र शास्त्री

उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं बल्कि एक जागरण है। कुछ लोग हिंसा और डर का माहौल बनाकर सनातनियों को भयभीत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सनातनी कभी नहीं डरते। ईश्वर की कृपा और समाज के आशीर्वाद से यह यात्रा सफलता की ओर बढ़ रही है। Padyatra

ग्रामीणों के बीच बैठकर लगाई चौपाल

यात्रा के दौरान बागेश्वर महाराज ने सड़क किनारे ही चौपाल लगाई। जहां भीड़ अधिक थी, वहां उन्होंने खुद जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद किया। लोगों ने हाथ जोड़कर यात्रा का समर्थन किया। Padyatra
महाराज श्री ने हर गांव में जाकर लोगों से सनातन एकता पदयात्रा से जुड़ने का आग्रह किया। उनके दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे और “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण गूंज उठा। Padyatra

दिल्ली हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त

दिल्ली में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। पलवल पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट पर है। यात्रा की सुरक्षा के लिए तीन अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। पुलिस बल हर मोड़ पर नजर रखे हुए है ताकि यात्रा शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ सके। Padyatra

दिव्यांग युवक कर्मवीर को मिला महाराज का आशीर्वाद

यात्रा के दौरान एक भावुक पल तब देखने को मिला जब महाराज श्री ने भीड़ के बीच एक दिव्यांग युवक को देखा। वह पलवल निवासी कर्मवीर था, जो कमर के नीचे से पूरी तरह दिव्यांग है और हाथों के सहारे चलता है। Padyatra
जैसे ही बागेश्वर धाम सरकार की नजर उस पर पड़ी, उन्होंने उसे तुरंत बुलाया और स्वयं जमीन पर बैठकर आशीर्वाद दिया। यह दृश्य देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। कर्मवीर ने कहा, “आज मेरा जीवन धन्य हो गया।” Padyatra

सफाई कर्मियों और शिष्यों के साथ समरसता भोज

यात्रा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि समरसता का संदेश भी दे रही है। बागेश्वर महाराज ने सड़क पर ही बैठकर सफाई कर्मियों के साथ भोजन किया। इसके बाद उन्होंने सागर शिष्य मंडल के उन युवाओं के साथ चाय पी जो रस्सी खींचकर भीड़ नियंत्रण में मदद कर रहे थे। Padyatra
महाराज ने कहा, “यह चाय नहीं, यह तो सेवा की ऊर्जा है जो मुझे और मेरे शिष्यों को शक्ति देती है।”
मौजूद शिष्यों ने भी कहा कि यह पल उनके जीवन के सबसे अनमोल क्षणों में से एक है। Padyatra

जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठी यात्रा

पूरी यात्रा में “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण गूंज उठा। डीजे पर बज रहे भक्ति गीत और युवाओं की ऊर्जावान उपस्थिति से माहौल भक्तिमय रहा। Padyatra
युवा खुद को “राम नाम” के जाप से ऊर्जावान महसूस कर रहे थे।

“राम नाम ऐसा मंत्र है जो थकान मिटा देता है और हमें शक्ति देता है,” — यात्रा में शामिल एक युवक ने कहा।

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ता जा रहा है।

बिहार की 90 वर्षीय इंदु देवी ने किया आशीर्वाद

यात्रा में सबसे भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब बिहार की 90 साल की इंदु देवी ने महाराज श्री को दुलार किया।
जब महाराज ने उन्हें बुलाया, तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि “भगवान करें, भारत हिंदू राष्ट्र बने।”
महाराज ने भी उन्हें स्नेहपूर्वक सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। Padyatra
नेपाल से आई 70 साल की इसुरी देवी महतो ने भी कहा कि वे दिन दूर नहीं जब भारत और नेपाल दोनों फिर से अपने धार्मिक वैभव को प्राप्त करेंगे।

https://dainikhistory.com/

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

यात्रा के चौथे दिन शाम को एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर ऋषि कुमार दास महाराज ने की। Padyatra
भजन गायिका अंजलि द्विवेदी ने अपनी मधुर आवाज से माहौल को भक्ति रस से भर दिया।
मंच पर सांसद मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, गिरिराज सिंह, और कई प्रसिद्ध संतों की उपस्थिति रही। Padyatra

कार्यक्रम में मेरठ के रामदास महाराज, अमरदास महाराज, अंकित दास महाराज, फलाहारी महाराज, ऋषभ दास महाराज, जगद्गुरु राम जी, बुंदेलखंड योगी अर्पित दास महाराज, स्वामी आदित्यदास महाराज जैसे संत शामिल हुए।

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

यात्रा की प्रमुख झलकियां

  • प्रसिद्ध भजन गायक चित्र-विचित्र यात्रा में शामिल हुए।
  • हिंदूवादी नेत्री नूपुर शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, अशोक चौहान, और अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी यात्रा में उपस्थिति दर्ज की।
  • होडल विधायक हरेंद्र राम रतन ने अपने विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का आत्मीय स्वागत किया।
  • गांवों की गलियां तिरंगे और भगवा रंग में सराबोर दिखीं। Padyatra
  • अलीगढ़ के बुट्टो खान, जिन्होंने धर्म परिवर्तन कर हरिकृष्ण नाम अपनाया, उन्होंने भी महाराज का आशीर्वाद लिया।
  • हरियाणा सरकार के खाद्य मंत्री राजेश नगर ने भी यात्रा में शामिल होकर बागेश्वर धाम सरकार से आशीर्वाद लिया।
  • यात्रा के अंत में महाराज श्री ने अपने शिष्यों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठकर चाय का आनंद लिया और कहा, “यह चाय हमें शक्ति देती है, यह हमारी सेवा की प्रतीक है।”

बागेश्वर धाम सरकार की सनातन एकता पदयात्रा आज एक जन-आंदोलन का प्रतीक बन चुकी है। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता, संगठन और एकता का संदेश भी दे रही है। Padyatra
बागेश्वर महाराज का कहना है कि “जब तक भारत की मिट्टी में सनातन की सुगंध है, तब तक कोई शक्ति हमें झुका नहीं सकती।”
सनातनी समाज एकजुट होकर इस संदेश को आगे बढ़ा रहा है— “एकता ही हमारी असली शक्ति है।”

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Sanatan Ekta Padyatra

Sanatan Ekta Padyatra, भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि है ब्रज: बागेश्वर महाराज बृजवासियों ने स्वीकार किया, बांके बिहारी भी अवश्य स्वीकारेंगे

Sanatan hindu Ekta Padyatra

Sanatan hindu Ekta Padyatra मुस्लिम समाज ने भगवा शॉल ओढ़ाकर किया बागेश्वर महाराज का स्वागत, देखिए, महाराज ने कौन सा ज्ञान दिया मुस्लिम भाइयों को

Vrindavan News

Vrindavan News बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, दिनेश फलाहारी महाराज ने खून से लिखा प्रधानमंत्री को पत्र देखें कौन है फलाहारी महाराज

Khatu Shyam Birthday

Khatu Shyam Birthday उदयपुरा में खाटू श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, ‘मेरे खाटू बाले का जन्मदिन आया’ भजन पर झूमे श्रद्धालु

Chhath Puja Farsagaon

Chhath Puja Farsagaon छठ पूजा पर्व की धूम: फरसगांव में व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली

Karwa Chauth story

Karwa Chauth story करवा चौथ पर यहां सन्नाटा! यहां की महिलाएं नहीं मानती करवा चौथ! सती के श्राप से जुड़ी है 200 साल पुरानी मान्यता, जानिए पूरी कहानी

Leave a Comment

error: Content is protected !!