देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

भोपाल: चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 75 हजार का सामान बरामद

भोपाल: शातिर चोर गिरफ्तार, ₹75,000 की चोरी का सामान बरामद

On: July 18, 2025 1:36 PM
Follow Us:

भोपाल, 18 जुलाई 2025 – टीलाजमालपुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते दिनों बैरसिया बस स्टैंड पर खड़ी तीन गाड़ियों से म्यूजिक सिस्टम और एलसीडी चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल ₹75,000/- का चोरी का सामान बरामद किया है। इसके अलावा उसके पास से एक धारदार छुरी भी मिली, जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

क्या है पूरा मामला?

15 जुलाई को फरियादी शेख अकील (उम्र 35 साल, निवासी कबीटपुरा, भोपाल) ने थाना टीलाजमालपुरा में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी (क्रमांक MP 21 CA 8353) को रात के समय बैरसिया बस स्टैंड के पास खड़ा किया था। लेकिन जब अगली सुबह 16 जुलाई को गाड़ी के पास पहुंचा तो देखा कि गाड़ी का अगला कांच टूटा हुआ था, और अंदर लगे एलसीडी, सिस्टम और स्टीयरिंग टूटे पड़े थे। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग ₹20,000/- थी।

इसके अलावा, वहीं पास खड़ी बुलेरो (MP 04 GV 5218) और TUV कार (MP 07 CF 2120) के कांच भी टूटे थे और उनसे भी म्यूजिक सिस्टम चोरी कर लिए गए। इन गाड़ियों से चोरी हुए सामान की कीमत करीब ₹35,000/- आंकी गई। कुल मिलाकर तीनों गाड़ियों से ₹75,000/- का म्यूजिक सिस्टम, प्लेयर, एलसीडी आदि चुराए गए थे।

पुलिस की तेज़ी से हुई कार्रवाई

मामला दर्ज होते ही पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र (भा.पु.से.) और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार गोस्वामी (भा.पु.से.) ने भोपाल शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी दीक्षित, सहायक आयुक्त अनिल वाजपेई के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी डी.पी. सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने अपने नेटवर्क और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जिसके बाद एक संदिग्ध शहाब खान को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में शहाब खान ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया और उसके पास से तीनों गाड़ियों के एलसीडी, म्यूजिक सिस्टम, प्लेयर बरामद कर लिए गए।

आरोपी के खिलाफ पहले से हैं केस दर्ज

गिरफ्तार आरोपी शहाब खान पिता शराफत खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुतलीघर, टीलाजमालपुरा का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही पुलिस के पास दर्ज है।

उसके खिलाफ दर्ज मामलों में शामिल हैं:

  1. अप. क्र. 291/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट
  2. अप. क्र. 191/25 धारा 303(2) बीएनएस
  3. अप. क्र. 192/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट
  4. इस्त. क्र. 35/25 धारा 129 बीएनएसएस

इतना ही नहीं, वह पूर्व में न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट का भी फरार आरोपी था, जिसे अब गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक डी.पी. सिंह, उपनिरीक्षक साबिर खान, प्रधान आरक्षक जगत सिंह, नरेश कुमार, आरक्षक अनिकेत, और मुकेश कुमार की मेहनत और सूझबूझ को प्रमुख रूप से सराहा गया है।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Chhatarpur Crime

Chhatarpur Crime लुगासी चौकी पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, ASP ने जांच के दिए आदेश

MP Crime News

MP Crime News: ऑनलाइन गेमिंग ने दो छात्रों को बनाया चोर: सहपाठी छात्रा के घर से उड़ाए नकदी और जेवर, पुलिस ने किया माल बरामद

Simariya Murder Case

Simariya Murder Case पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में हुई अंधी हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो आरोपियों ने की थी एजेंट भगवानदास पांडे की हत्या।

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Ganja Smuggling

Ganja Smuggling जगदलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कार्पियो में 56 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी फरार

Tikamgarh crime

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में युवक की पिटाई से मौत, पुलिस कार्रवाई पर सवाल | कानून व्यवस्था पर उठे सवाल CCTV में अपराधी साफ दिखे

Leave a Comment

error: Content is protected !!