देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Ganja Smuggling जगदलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कार्पियो में 56 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी फरार

Ganja Smuggling जगदलपुर पुलिस ने नगरनार क्षेत्र में स्कार्पियो वाहन से 56 किलो गांजा जब्त किया। आरोपी पुलिस को भ्रमित करने वाहन में सायरन और ‘POLICE’ बोर्ड लगाकर गांजा तस्करी कर रहे थे। दोनों आरोपी फरार, पुलिस ने वाहन व गांजा समेत 10.66 लाख का माल जब्त किया।

On: November 6, 2025 10:06 PM
Follow Us:
Ganja Smuggling

जगदलपुर। Ganja Smuggling नगरनार थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर तस्करी कर लाया जा रहा करीब 56.605 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 5.66 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, पुलिस कार्रवाई से पहले स्कार्पियो वाहन में सवार दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

इस पूरे प्रकरण की खास बात यह रही कि आरोपियों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए अपने स्कार्पियो वाहन को पुलिस की गाड़ी जैसा बना रखा था। वाहन के आगे और पीछे “POLICE” लिखा हुआ था, साथ ही उस पर सायरन और लाल-नीली बत्ती भी लगी हुई थी। आरोपियों ने इस तरह स्कार्पियो को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की तरह तैयार कर रखा था ताकि जांच चौकियों पर उन्हें रोका न जाए। Ganja Smuggling

स्कार्पियो में छिपा रखा था गांजा

नगरनार पुलिस को 5 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्कार्पियो (क्रमांक CG-04-PW-8248) में दो व्यक्ति ओडिशा से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर धनपुंजी होते हुए जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम धनपुंजी फॉरेस्ट नाका, एनएच-63 मेन रोड पर नाकाबंदी कर दी।

https://dainikhistory.com/

कुछ देर बाद संदिग्ध स्कार्पियो वाहन दिखाई दिया। लेकिन जैसे ही चालक ने पुलिस नाकाबंदी देखी, उसने कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी की और साथी के साथ जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो पिछली सीट के नीचे 11 पैकेट सेलोटेप से लिपटे गांजे के बंडल मिले। कुल बरामद मात्रा 56.605 किलोग्राम थी। Ganja Smuggling

10.66 लाख रुपये का कुल जप्त माल

पुलिस ने मौके से गांजे के साथ परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन को भी जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह कुल जप्त संपत्ति का मूल्य 10.66 लाख रुपये आंका गया है। Ganja Smuggling

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

घटना के बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख) II (ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस टीम उनकी संभावित लोकेशन पर दबिश दे रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना नगरनार के निरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक महेन्द्र ठाकुर, महिला प्रधान आरक्षक पीलेश्वरी साहू, आरक्षक दशरू नाग, चंद्रकुमार कंवर, वीरेन्द्र ठाकुर, और सैनिक जगन्नाथ नाग की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार डी. धोत्रे के मार्गदर्शन में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। Ganja Smuggling

ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक फैला नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, पड़ोसी राज्य ओडिशा से छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी लंबे समय से जारी है। ऐसे में पुलिस लगातार चौकियों पर निगरानी रख रही है। पिछले कुछ महीनों में गांजा तस्करों पर कई बार कार्रवाई की गई है, जिससे अब तस्करों ने नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। Ganja Smuggling

इस घटना में भी आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी की तरह स्कार्पियो तैयार कर परिवहन करने का प्रयास किया, ताकि उन्हें रास्ते में कोई संदेह न करे। पुलिस का मानना है कि तस्कर किसी बड़े गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा। Ganja Smuggling

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि—

“ओडिशा से आने वाले गांजा तस्करों पर सख्त नजर रखी जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

नगरनार पुलिस की यह कार्रवाई न केवल बड़ी मात्रा में गांजा जब्ती के लिए चर्चित रही, बल्कि इसने तस्करों के नए छलावे वाले तरीके को भी उजागर कर दिया। Ganja Smuggling

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Chhatarpur Crime

Chhatarpur Crime लुगासी चौकी पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, ASP ने जांच के दिए आदेश

MP Crime News

MP Crime News: ऑनलाइन गेमिंग ने दो छात्रों को बनाया चोर: सहपाठी छात्रा के घर से उड़ाए नकदी और जेवर, पुलिस ने किया माल बरामद

Simariya Murder Case

Simariya Murder Case पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में हुई अंधी हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो आरोपियों ने की थी एजेंट भगवानदास पांडे की हत्या।

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Tikamgarh crime

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में युवक की पिटाई से मौत, पुलिस कार्रवाई पर सवाल | कानून व्यवस्था पर उठे सवाल CCTV में अपराधी साफ दिखे

Facebook live suicide

Facebook live suicide चारों लड़कियों को भगवान के हवाले छोड़कर जा रहा हूं, बुरहानपुर में युवक ने फेसबुक लाइव के बाद की आत्महत्या – जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment

error: Content is protected !!