देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Chhattisgarh crime दीपावली की रात प्रतिष्ठित परिवार के युवक पर हमला, मां ने लगाई न्याय की गुहार – पुलिस पर गंभीर आरोप

Chhattisgarh crime अंबिकापुर में दीपावली की रात प्रतिष्ठित परिवार के युवक अंश पंडित पर जानलेवा हमला, मां शोभा तिवारी ने कलेक्टर, एसपी और महिला आयोग से की न्याय की मांग। परिवार ने पुलिस पर असली आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए। अब परिजन न्यायालय में परिवाद दायर करने की तैयारी में।

Follow Us:
Chhattisgarh crime

अंबिकापुर। Chhattisgarh crime दीपावली की रात अंबिकापुर में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। वार्ड नंबर 33, जड़हागढ़ मायापुर निवासी शोभा तिवारी के बेटे जय आदित्य उर्फ अंश पंडित पर कुछ लोगों ने सुभाष कॉन्वेंट बौरीपारा इलाके में जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के वक्त वहां करीब 200 लोगों की भीड़ मौजूद थी, जबकि अंश पंडित का परिवार महज चार सदस्यों के साथ खड़ा था।

हमले में अंश पंडित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जीवन ज्योति अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जब उसकी मां शोभा तिवारी और पिता बाबा पंडित मौके पर पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान पिता बाबा पंडित के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते उन्हें टांके लगाने पड़े। Chhattisgarh crime

https://dainikhistory.com/

मां ने कलेक्टर और एसपी से की शिकायत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित की मां शोभा तिवारी ने इस पूरे मामले की शिकायत महिला आयोग रायपुर, कलेक्टर सरगुजा और एसपी सरगुजा से की है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उल्टा उनके परिवार के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया गया। Chhattisgarh crime

शोभा तिवारी ने कहा कि पुलिस एफआईआर से कुछ नाम हटाने का दबाव बना रही है क्योंकि आरोपियों में कुछ विभागीय कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस असली दोषियों को बचाने में लगी है और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। Chhattisgarh crime

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

अब अंश पंडित का परिवार न्यायालय में परिवाद दायर करने की तैयारी कर रहा है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

पुलिस कर्मचारियों पर भी लगे मारपीट के आरोप

इस घटना में पीड़ित परिवार ने पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि जब अंश पंडित के माता-पिता झगड़ा शांत कराने पहुंचे, तब आरक्षक विवेक राय ने अशोक तिवारी (अंश के पिता) पर जानलेवा हमला किया, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट आई और बारह टांके लगे। Chhattisgarh crime

इसके अलावा, परिवार ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद एएसआई राकेश मिश्रा ने कहा था, “अंश पंडित और उसके परिवार वालों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दो, बाकी मैं देख लूंगा।” इन गंभीर आरोपों के बाद पुलिस विभाग ने जांच की बात कही है।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने उठाए सवाल

इस मामले पर वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद शुक्ला ने कहा कि दीपावली की रात हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में अक्सर निर्दोष परिवारों को फंसाया जाता है। अगर कोई पिता अपने बेटे की रक्षा के लिए आगे बढ़े, तो उसे अपराधी बना दिया जाता है। Chhattisgarh crime

शुक्ला ने कहा कि सरगुजा जैसे जिले में एक प्रतिष्ठित परिवार अब अपना सिर उठाकर नहीं चल पा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत एसपी और कलेक्टर को दी जा चुकी है, लेकिन अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो न्यायालय में परिवाद दायर किया जाएगा। Chhattisgarh crime

उच्च स्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

पीड़ित मां शोभा तिवारी ने प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है और परिवार के साथ भी अत्याचार किया गया, फिर भी पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। Chhattisgarh crime

कलेक्टर और एसपी सरगुजा के पास अब शिकायत पहुंच चुकी है, और अब पूरे शहर की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन कब कार्रवाई करता है। Chhattisgarh crime

हालांकि, इस मामले पर एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने मीडिया से विस्तार से कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर बताया कि “मामले की जांच जारी है, दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।” Chhattisgarh crime

अंबिकापुर में न्याय की उम्मीद

दीपावली जैसी शुभ रात में हुए इस हमले ने अंबिकापुर शहर को हिला कर रख दिया है। जहां एक ओर परिवार न्याय की आस में दर-दर भटक रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस पर लगे आरोपों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कितनी तत्परता दिखाता है और क्या दोषियों को सजा मिल पाती है या नहीं। Chhattisgarh crime

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Chhatarpur Crime

Chhatarpur Crime लुगासी चौकी पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, ASP ने जांच के दिए आदेश

MP Crime News

MP Crime News: ऑनलाइन गेमिंग ने दो छात्रों को बनाया चोर: सहपाठी छात्रा के घर से उड़ाए नकदी और जेवर, पुलिस ने किया माल बरामद

Simariya Murder Case

Simariya Murder Case पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में हुई अंधी हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो आरोपियों ने की थी एजेंट भगवानदास पांडे की हत्या।

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Ganja Smuggling

Ganja Smuggling जगदलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कार्पियो में 56 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी फरार

Tikamgarh crime

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में युवक की पिटाई से मौत, पुलिस कार्रवाई पर सवाल | कानून व्यवस्था पर उठे सवाल CCTV में अपराधी साफ दिखे

Leave a Comment

error: Content is protected !!