देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Dhirendra Shastri Sanatan Padayatra दिल्ली से वृंदावन तक धीरेंद्र शास्त्री की सनातन पदयात्रा कल से शुरू, जया किशोरी सहित कई हस्तियां होंगी शामिल हिंदू ही नहीं बल्कि 300 से अधिक मुस्लिम भाई भी हिस्सा लेंगे, देखें पूरा शेड्यूल

Dhirendra Shastri Sanatan Padayatra बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कल से 150 किमी लंबी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुरू करने जा रहे हैं। जया किशोरी, देवकीनंदन ठाकुर और कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। यात्रा 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक चलेगी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है।

On: November 6, 2025 11:42 AM
Follow Us:
Dhirendra Shastri Sanatan Padayatra

दिल्ली , छतरपुर – (Dhirendra Shastri Sanatan Padayatra) बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कल यानी 7 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक दिल्ली से वृंदावन तक लगभग 150 किलोमीटर लंबी “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” निकालने जा रहे हैं। इस यात्रा में सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि 300 से अधिक मुस्लिम भाई भी हिस्सा लेंगे। खास बात ये है कि यात्रा में जया किशोरी, अनिरुद्ध आचार्य, देवकीनंदन ठाकुर, फिल्मी सितारे, क्रिकेटर, उद्योगपति, सत्ताधारी दल और विपक्ष के नेता तक शामिल रहेंगे।

यात्रा का उद्देश्य और महत्व

इस पदयात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण से भी जुड़ा है। इसके प्रमुख लक्ष्य हैं —

सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना
यमुना नदी की स्वच्छता एवं अविरलता बनाए रखना
सनातन हिंदू एकता को सुदृढ़ करना
भारत को गौरवशाली हिंदू राष्ट्र बनाना
गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना एवं गौ-अभयारण्य की स्थापना
वृंदावन की प्राचीनता एवं दिव्यता की रक्षा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य व दिव्य मंदिर के निर्माण का संकल्प

दिल्ली से वृंदावन यात्रा का पूरा शेड्यूल

7 नवंबर से 16 नवंबर तक चलने वाली यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है: (Dhirendra Shastri Sanatan Padayatra)

7 नवंबर – पहला दिन

  • यात्रा की शुरुआत कात्यायनी माता मंदिर, छतरपुर (दिल्ली) से सुबह 10 बजे होगी।
  • दोपहर तक यात्रा जिरखोर मंदिर पहुंचेगी। (Dhirendra Shastri Sanatan Padayatra)
  • यहीं रात्रि विश्राम और सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था की जाएगी।

8 नवंबर – दूसरा दिन

  • यात्रा का पुनः शुभारंभ राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के साथ होगा।
  • दोपहर में यात्रा मेडिकल कॉलेज पहुंचेगी, जहां भोजन की व्यवस्था होगी।
  • शाम तक यात्रा दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां रात का विश्राम होगा।

9 नवंबर – तीसरा दिन

  • सुबह यात्रा फरीदाबाद से बल्लभगढ़ मंडी की ओर निकलेगी।
  • दोपहर में भोज विश्राम के बाद यात्रा सीकरी पहुंचेगी और यहीं रात्रि विश्राम होगा।

10 नवंबर – चौथा दिन

  • सुबह यात्रा सीकरी से पृथला पहुंचेगी।
  • रात्रि विश्राम पलवर स्कूल में होगा। (Dhirendra Shastri Sanatan Padayatra)

11 नवंबर – पांचवा दिन

  • यात्रा सुबह पलवर से शुगर मिल की ओर निकलेगी।
  • भोज विश्राम के बाद मित्र हॉल में रात्रि विश्राम किया जाएगा।

12 नवंबर – छठा दिन

  • यात्रा मित्र हॉल से शुरू होकर बंचारी जीबीएम पहुंचेगी।
  • रात्रि विश्राम होटल मंडी में होगा। (Dhirendra Shastri Sanatan Padayatra)

13 नवंबर – सातवां दिन

  • सुबह यात्रा होटल मंडी से कोर्ट बॉर्डर पहुंचेगी।
  • दोपहर के भोजन के बाद कोसी मंडी में रात्रि विश्राम होगा।

14 नवंबर – आठवां दिन

  • यात्रा कोसी मंडी से रवाना होकर गुप्ता रेजिडेंसी पहुंचेगी, जहां रात का विश्राम होगा।

15 नवंबर – नौवां दिन

  • इस दिन यात्रा यादव हरियाणा ढाबा पर भोजन विश्राम करेगी।
  • रात्रि विश्राम राधा गोविंद मंदिर में किया जाएगा। (Dhirendra Shastri Sanatan Padayatra)

16 नवंबर – अंतिम दिन

  • यात्रा का अंतिम पड़ाव वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होगा, जहां यह ऐतिहासिक यात्रा संपन्न होगी।
  • अंतिम दिन हवन, भजन-संकीर्तन और आरती के साथ यात्रा का समापन होगा। (Dhirendra Shastri Sanatan Padayatra)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

बाबा बागेश्वर की यात्रा को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

यातायात प्रतिबंध

  • Y-पॉइंट छतरपुर से SSN मार्ग पर डेरा मोड़ तक: सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक वाहनों पर रोक।
  • CDR चौक से छतरपुर Y-पॉइंट तक: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
  • ज़ीरखोर से डेरा मोड़ तक: (Dhirendra Shastri Sanatan Padayatra)
  • 7 नवंबर को दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक
  • 8 नवंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक

पार्किंग पर रोक

  • CDR चौक से डेरा मंडी और जिरखोर तक पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
  • उल्लंघन करने वालों के वाहनों को टो किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी।

वैकल्पिक मार्ग

  • फरीदाबाद की ओर जाने वाले → CDR चौक होते हुए MG रोड का उपयोग करें।
  • गुरुग्राम की ओरCDR चौक से मंडी रोड जाएं।
  • डेरा गांव से आने वालेबंद रोड से मंडी रोड होते हुए MG रोड जाएं।

पुलिस की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे छतरपुर मंदिर रोड, SSN मार्ग और 100 फुटा रोड से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। देरी से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। (Dhirendra Shastri Sanatan Padayatra)

ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

यात्रा मार्ग पर ड्रोन कैमरे और CCTV के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल, महिला सुरक्षा स्क्वाड, और ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट की तैनाती की जाएगी।

https://dainikhistory.com/

साथ ही स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और आपातकालीन सेवाओं को भी तैयार रखा गया है। मेडिकल सहायता, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और सफाई व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई है ताकि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

समाज के हर वर्ग से जुड़ने की पहल

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इस यात्रा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 300 से अधिक मुस्लिम श्रद्धालु भी शामिल होंगे। यह यात्रा “एक भारत, एक सनातन” की मिसाल बनने जा रही है, जो बताती है कि आस्था की डोर किसी धर्म या जाति से सीमित नहीं होती। (Dhirendra Shastri Sanatan Padayatra)

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है —

“सनातन सिर्फ हिंदू धर्म नहीं, यह मानवता का धर्म है। जब सभी समुदाय साथ चलते हैं, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र मजबूत बनता है।”

समापन पर भव्य आयोजन

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर पर यात्रा के समापन के बाद विशाल भंडारा, भजन-संध्या और आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। देशभर से लाखों भक्तों के पहुंचने की संभावना है। (Dhirendra Shastri Sanatan Padayatra)

इस यात्रा का मुख्य संदेश एकता, शांति, आध्यात्मिक जागरण एवं पर्यावरण संरक्षण है।
बागेश्वर धाम सरकार का यह प्रयास समाज में सनातन संस्कृति की जागृति, गौ-संरक्षण तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। (Dhirendra Shastri Sanatan Padayatra)


[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Most Wanted Naxal Hidma Encounter

Most Wanted Naxal Hidma Encounter: सुरक्षा बलों ने एक करोड़ इनामी हिड़मा और उसकी पत्नी समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया

Sanatan Ekta Padyatra

Sanatan Ekta Padyatra वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन के साथ पदयात्रा समाप्त, बृज भूमि को प्रणाम करते रो पड़े महाराज, CM मोहन यादव का सड़क पर भोजन वायरल

Delhi Lal Quila blast

Delhi Lal Quila blast दिल्ली लाल किला धमाके के बाद यूपी-गुजरात में हाई अलर्ट, मंदिरों से लेकर बॉर्डर तक सख्त सुरक्षा व्यवस्था — जानिए अब तक की पूरी अपडेट रिपोर्ट

Terrorist Attack Delhi Car Blast

Terrorist Attack Delhi Car Blast आतंकी साजिश की पुष्टि, अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, देशभर में हाई अलर्ट, दिल्ली हिलाने वाली आतंकी साजिश का पर्दाफाश mp पुलिस भी हाई अलर्ट पर..2025

Terrorist attack Delhi blast

Terrorist attack Delhi blast लाल किला धमाका: दिल्ली दहल उठी, 13 की मौत – आई20 कार में हुआ विस्फोट, आतंकी साजिश की पुष्टि देशभर में हाई अलर्ट घोषित, कई राज्यों में छापेमारी

Delhi to Vrindavan Yatra

Delhi to Vrindavan Yatra बागेश्वर धाम महाराज की सनातन एकता पदयात्रा ने जगाई चेतना, पलवल में उमड़ा जनसैलाब, चौथे दिन शामिल हुए मुख्यमंत्री, संत और साध्वी प्राची

Leave a Comment

error: Content is protected !!