देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

UDAIPURA News समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करना ही हमारा उद्देश्य है : नरेंद्र शिवाजी पटेल

UDAIPURA News राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने रायसेन जिले के ग्राम कानीबाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही भाजपा का उद्देश्य है। उन्होंने पार्क का लोकार्पण, पौधरोपण किया और उपस्वास्थ्य केंद्र व भारत माता मंदिर निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

On: November 4, 2025 10:20 AM
Follow Us:
UDAIPURA News

रायसेन। UDAIPURA News क्षेत्रीय विधायक और राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि “जनप्रतिनिधियों का असली दायित्व सिर्फ विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक उस विकास का लाभ पहुँचे।” उन्होंने यह बात ग्राम कानीबाड़ा में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में कही।

राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ‘अंत्योदय’ का जो सपना देखा था, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ताकि कोई भी व्यक्ति उपेक्षित न रह जाए। UDAIPURA News

कानीबाड़ा में पार्क का लोकार्पण और पौधरोपण

ग्राम कानीबाड़ा के खेड़ापति मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने सबसे पहले जिला पंचायत निधि से निर्मित पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया और ग्रामीणों से स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। UDAIPURA News

इस मौके पर मंत्री के साथ जिला पंचायत सदस्य व सभापति कुंवर बाई कपिल पवैया और ग्राम सरपंच सावित्रीबाई प्रह्लाद लोधी मौजूद रहीं। मंत्री पटेल ने कहा कि कानीबाड़ा में 65 लाख रुपए की लागत से उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। UDAIPURA News

भारत माता मंदिर निर्माण की घोषणा

गांव की सरपंच सावित्रीबाई लोधी ने कार्यक्रम में भारत माता मंदिर निर्माण की मांग रखी। जिस पर मंत्री पटेल ने उपस्थित ग्रामीणों के सामने आश्वासन दिया कि इस मांग को प्राथमिकता दी जाएगी और जल्द ही मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत माता मंदिर न केवल आस्था का केंद्र होगा, बल्कि यह युवाओं में देशभक्ति और समाज सेवा की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा। UDAIPURA News

स्थानीय शिव मंदिर में हुआ भव्य स्वागत

पार्क लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मंत्री पटेल स्थानीय शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश धाकड़, गोपाल धाकड़, तोमर साहू, प्रेमनारायण धाकड़, पूरन पटेल, लक्ष्मीनारायण धाकड़ और शंभू धाकड़ की टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। UDAIPURA News

इस दौरान मंत्री पटेल ने कहा कि “विकास तभी सार्थक है जब वह आमजन तक पहुंचे। हमारा लक्ष्य है कि हर गांव में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ें ताकि युवाओं को अपने ही गांव में बेहतर भविष्य मिल सके।” UDAIPURA News

https://dainikhistory.com/

बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ग्रामीण

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री केशव पटेल, जिला उपाध्यक्ष योगेश पटेल, पेंशनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रामसिंह राजपूत, धीरेंद्र सिंह राजपूत, बृजगोपाल लोया, उमाशंकर राजपूत, मंडल अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, शिवकुमार दुबे, सुनील लोधी, महामंत्री संजय रघु, छोटेलाल धाकड़, प्रह्लाद लोधी, नीरज अरेले, हरिपाल राजपूत, देवेंद्र धाकड़, भीष्म राजपूत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। UDAIPURA News

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

कार्यक्रम के अंत में मंत्री पटेल ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य है — “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास।” उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही सच्ची जनसेवा है, और यही हमारे प्रयासों की दिशा है। UDAIPURA News

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Raisen News

Raisen News: रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर नायब तहसीलदार न्यायालय का कर्मचारी निलंबित

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, औबेदुल्लागंज के देहगांव में अब हर घर में पहुंच रहा है साफ पेयजल

Free Eye Camp Deori

Free Eye Camp Deori देवरी में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 22 मरीजों को भेजा गया भोपाल ऑपरेशन के लिए

Raisen Film Shooting

Raisen Film Shooting जामगढ़ में होगी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग, श्रीकृष्ण की ससुराल बनेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र- जाने कब से शुरू होगी शूटिंग

Udaipura Jan Sunwai

Udaipura Jan Sunwai उदयपुरा तहसील में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की जनसुनवाई, 200 आवेदनों में से 50 का हुआ तत्काल निराकरण

Leave a Comment

error: Content is protected !!