देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

RAISEN अवैध वनोपज परिवहन में दो आरोपी गिरफ्तार, कार समेत ₹25,000 की सागौन जब्त

रायसेन जिले के सिलवानी में वन विभाग ने अवैध वनोपज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दो आरोपियों को मारुति कार सहित गिरफ्तार किया। कार से ₹25,000 मूल्य की गीली सागौन जब्त की गई। आरोपियों पर भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Follow Us:

सिलवानी। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात दबिश देकर अवैध वनोपज परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से मारुति 800 कार और ₹25,000 मूल्य की गीली सागौन की लकड़ी जब्त की गई है।

कैसे हुआ खुलासा?

वन मंडल अधिकारी सामान्य रायसेन प्रतिभा शुक्ला और उप वन मंडलाधिकारी सिलवानी इंदर सिंह वारे के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, पश्चिम सिलवानी वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र कुमार पालेचा और उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध तरीके से लकड़ी ले जाने वाले हैं।

सूचना मिलते ही टीम ने खमरिया, खान बरेली, सिंहपुरी और कोटा के जंगल रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी। रात करीब 9 बजे ग्राम कोटा की ओर से एक मारुति 800 कार (एमपी 04 एचए 2702 नंबर प्लेट) आती हुई दिखाई दी। जब टीम ने वाहन को रोकने का इशारा किया तो कार चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर भागने की कोशिश की। लेकिन सतर्क वन अमले ने पीछा कर थोड़ी दूरी पर कार को रोक लिया।

कार से मिली सागौन की लकड़ी

जांच में पाया गया कि कार में गीली सागौन के 7 नग (0.314 घन मीटर) भरे हुए थे। इनका बाजार मूल्य लगभग ₹25,000 आंका गया।

गाड़ी में मौजूद दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम

दिनेश पुत्र हरिकेश (24 वर्ष)

अनिकेत पुत्र जगराम (18 वर्ष)
निवासी खमरिया, मानपुर बताए।

मौके पर ही दर्ज हुआ केस

वन विभाग की टीम ने तुरंत पंचनामा तैयार कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। मारुति 800 कार और लकड़ी को जब्त कर सिलवानी रेंज कार्यालय लाया गया। दोनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण क्रमांक 47373/09 दिनांक 15 अगस्त 2025 पंजीबद्ध किया गया।

कार्रवाई में कौन-कौन रहे शामिल?

इस पूरी कार्रवाई में वन विभाग की कई टीमों ने अहम भूमिका निभाई। इनमें –

महेंद्र कुमार पालेचा (वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी)

कमलेश तिवारी (परिक्षेत्र सहायक समनापुर)

अमित धुर्वे, हरनारायण सिंह, परषोत्तम रजक, श्याम सिंह रघुवंशी, मनोज साहू, रमाकांत रघुवंशी, भूपेंद्र लोधी, वीरेंद्र त्रिपाठी, संकुल मौर्य (वन रक्षक)

धर्मेंद्र लोधी, नरेश और रामप्रसाद (वाहन चालक एवं सहयोगी दल)

ने सक्रिय सहयोग किया।

अवैध वनोपज पर सख्ती

वन विभाग लगातार जंगलों से अवैध वनोपज परिवहन पर नकेल कसने में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जंगलों की सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


[URIS id=5981]

शिवम नामदेव सिलवानी

शिवम नामदेव एक अनुभवी पत्रकार और शिक्षाविद् हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के पश्चात, उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज़पेपर में लगभग 10 वर्षों तक सिलवानी में संवाददाता के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी रिपोर्टिंग, जनहित के मुद्दे, और क्षेत्रीय समाचारों के माध्यम से पत्रकारिता को एक सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित किया।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Raisen News

Raisen News: रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर नायब तहसीलदार न्यायालय का कर्मचारी निलंबित

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, औबेदुल्लागंज के देहगांव में अब हर घर में पहुंच रहा है साफ पेयजल

Free Eye Camp Deori

Free Eye Camp Deori देवरी में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 22 मरीजों को भेजा गया भोपाल ऑपरेशन के लिए

Raisen Film Shooting

Raisen Film Shooting जामगढ़ में होगी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग, श्रीकृष्ण की ससुराल बनेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र- जाने कब से शुरू होगी शूटिंग

Udaipura Jan Sunwai

Udaipura Jan Sunwai उदयपुरा तहसील में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की जनसुनवाई, 200 आवेदनों में से 50 का हुआ तत्काल निराकरण

error: Content is protected !!