देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

औद्योगिक तरक्की की नई पहचान बना रायसेन, CM डॉ. मोहन यादव ने तामोट में 416 करोड़ की इकाइयों का किया शुभारंभ MPNEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन के तामोट में 416 करोड़ रुपये की लागत से 12 औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर 3 कंपनियों को भूमि आवंटन के आशय पत्र भी बांटे गए। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

On: August 8, 2025 9:11 PM
Follow Us:

रायसेन, 8 अगस्त 2025 Industrial revolution in Raisen | CM Dr. Yadav inaugurated units worth Rs 416 crore मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास की रफ्तार से अब देशभर में चर्चा में आ गया है। रायसेन जिले के तामोट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को कुल 416 करोड़ रुपये लागत की 12 औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास और लोकार्पण कर इस रफ्तार को और तेज कर दिया। इस ऐतिहासिक मौके पर तीन इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय पत्र भी बांटे गए।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह सिर्फ शिलान्यास और लोकार्पण नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। यह कार्यक्रम रायसेन को औद्योगिक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की ओर बड़ा प्रयास है।


300 करोड़ की लागत से शुरू होंगी 6 नई इकाइयां, 970 रोजगार के अवसर

प्लास्टिक पार्क, तामोट में 6 नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन किया गया जिनमें 300 करोड़ का निवेश होगा और लगभग 970 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। ये इकाइयां ऑटो पार्ट्स, पैकेजिंग, इंजीनियरिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

भूमिपूजन की गई इकाइयों में शामिल हैं:

क्रमइकाई का नामक्षेत्रनिवेश (₹ करोड़)अनुमानित रोजगार
1जे.बी.एम. ऑटोतामोट155400
2श्री बालाजी रोटोपैकमंडीदीप50200
3पोलीहोज इंडिया लि.तामोट50200
4श्री बालाजी माइक्रो प्रिसीशनमंडीदीप2550
5ओम टेलिकॉम लॉजिस्टिक्सबगरोदा10100
6भंवरदीप कॉपर स्ट्रीप्समंडीदीप1020

116 करोड़ की लागत से बनी 6 इकाइयों का लोकार्पण, 211 युवाओं को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री ने मौके पर ही 116 करोड़ रुपये से निर्मित 6 इकाइयों का लोकार्पण किया। इनमें टेकफेब इंडिया प्रा. लि. जैसी बड़ी कंपनी के साथ खाद्य प्रसंस्करण और इंजीनियरिंग क्षेत्र की यूनिट्स शामिल हैं।

लोकार्पण की गई इकाइयों की सूची:

क्रमइकाई का नामस्थाननिवेश (₹ करोड़)रोजगार
1टेकफेब इंडिया प्रा. लि.मंडीदीप90110
2मेजेस्टिक बासमती राइसमंडीदीप1850
3धाकड़ इंजीनियरिंग सर्विसमंडीदीप1.514
4वीयरटेक इंजीनियर्समंडीदीप2.318
5इसान इंडस्ट्रीजमंडीदीप1.39
6कनेक्ट वाइडमंडीदीप310

3 कंपनियों को बांटे गए आशय पत्र, 187 करोड़ का निवेश और 702 रोजगार तय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर तीन कंपनियों को भूमि आवंटन के आशय पत्र भी दिए। इनसे 187 करोड़ रुपये का निवेश और 702 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

क्रमकंपनी का नामसेक्टरनिवेश (₹ करोड़)रोजगार
1विनप्रो रिसाइकल्स लि.प्लास्टिक125500
2चोईथराम फूड्सखाद्य प्रसंस्करण37102
3बिलीफ फूड्स प्रा. लि.बेवरेजेस25100

रायसेन में बनेगा रेलवे कोच, 10 अगस्त को रक्षा मंत्री करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि रायसेन जिले के ग्राम उमरिया में रेलवे कोच निर्माण इकाई की स्थापना की जा रही है। 10 अगस्त को इस इकाई का शिलान्यास देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। यह इकाई जिले के लिए रोजगार और औद्योगिक विस्तार का बड़ा केंद्र बनेगी।


CM डॉ. यादव बोले – भारत बदल रहा है, MP बना देश की ताकत

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2014 में भारत विश्व की 15वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन आज हम तीसरे स्थान की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 20 साल पहले ₹11,000 थी, जो अब बढ़कर ₹1.52 लाख हो गई है।

प्रदेश में सिंचाई का रकबा भी 55 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही एयर एम्बुलेंस, राहगीर योजना, एक रुपए में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि जैसे अनेक जनहितकारी कदम सरकार उठा रही है।


स्थानीय नेताओं ने भी जताया उत्साह

विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश ने अभूतपूर्व औद्योगिक प्रगति की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश का बजट ₹4.21 लाख करोड़ है और इसमें उद्योगों का बड़ा योगदान है।


कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख लोग

कार्यक्रम में मछुआ कल्याण मंत्री नारायण सिंह पंवार, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे सहित अनेक अधिकारी और उद्योगपति उपस्थित रहे।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Raisen News

Raisen News: रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर नायब तहसीलदार न्यायालय का कर्मचारी निलंबित

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, औबेदुल्लागंज के देहगांव में अब हर घर में पहुंच रहा है साफ पेयजल

Free Eye Camp Deori

Free Eye Camp Deori देवरी में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 22 मरीजों को भेजा गया भोपाल ऑपरेशन के लिए

Raisen Film Shooting

Raisen Film Shooting जामगढ़ में होगी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग, श्रीकृष्ण की ससुराल बनेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र- जाने कब से शुरू होगी शूटिंग

Udaipura Jan Sunwai

Udaipura Jan Sunwai उदयपुरा तहसील में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की जनसुनवाई, 200 आवेदनों में से 50 का हुआ तत्काल निराकरण

Leave a Comment

error: Content is protected !!