देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

RAISEN आज दोपहर तामोट में CM डॉ. मोहन यादव करेंगे औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रायसेन जिले के तामोट प्लास्टिक पार्क में नए औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। उद्योगपतियों से संवाद और तिरंगा यात्रा का फ्लैग ऑफ भी करेंगे।

On: August 8, 2025 10:30 AM
Follow Us:

रायसेन, 8 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र प्लास्टिक पार्क तामोट में नए औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री उद्योगपतियों से संवाद करेंगे और रोजगार व औद्योगिक निवेश को लेकर दिशा निर्देश भी देंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा गुरुवार को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी पंकज कुमार पांडे ने लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी कमलेश कुमार, गौहरगंज एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

सीएम का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम काफी व्यस्त और महत्वपूर्ण रहेगा।
दोपहर 12 बजे वे औबेदुल्लागंज पहुंचेंगे, जहां पहले सागर मैन्युफैक्चरर प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाई का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद रक्षाबंधन से जुड़े एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

12:40 बजे वे तामोट स्थित प्लास्टिक पार्क में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, जहां वे कई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम के समापन के बाद आनंद टेक प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड यूनिट का दौरा करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2:10 बजे वे तिरंगा यात्रा की शुरुआत करते हुए उसे हरी झंडी दिखाएंगे और फिर तामोट से रवाना हो जाएंगे।

कई मंत्री रहेंगे मौजूद
मुख्यमंत्री के इस खास कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इनमें मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, और भोजपुर क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र पटवा शामिल रहेंगे।

औद्योगिक विकास की दिशा में अहम कदम
रायसेन जिले में प्लास्टिक पार्क जैसे औद्योगिक क्षेत्रों का विकास प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे से न सिर्फ स्थानीय लोगों को रोजगार की नई राह मिलेगी, बल्कि प्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर रायसेन की पहचान और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक हर पहलू पर निगरानी रखी जा रही है।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Gondia-Dongargarh Rail Line

Gondia-Dongargarh Rail Line छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन से बढ़ेगा औद्योगिक विकास, cg मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

Jashpur Hospital Construction

Jashpur Hospital Construction जशपुर जिले को मिली पहली बार CSR फंड की 61 करोड़ की राशि, अस्पताल, तीरंदाजी केंद्र और स्कूल भवनों का निर्माण शुरू

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ की नदियों पर रखे जाएंगे नौसेना के नए पोतों के नाम, प्रदेश में सेना भर्ती रैली की तैयारी

Vishnudev Sai Delhi Visit

Vishnudev Sai Delhi Visit छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, राज्य के विकास कार्यों की दी जानकारी

Maa Danteshwari Temple

Maa Danteshwari Temple मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे अमित शाह और सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

Bastar Dussehra Amit Shah

Bastar Dussehra Amit Shah अमित शाह का बस्तर दशहरा समारोह में संदेश: नक्सलवाद खत्म कर विकास की गंगा बहाएंगे

Leave a Comment

error: Content is protected !!