देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में जनसुनवाई, अनुपस्थित अधिकारियों पर अध्यक्ष राजेश वर्मा ने जताई नाराजगी

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष राजेश वर्मा ने 36 शिकायतों की जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगली बार अनुपस्थिति पर शासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। आयोग ने पेंशन, प्रमोशन, कब्जा और जाति प्रमाण पत्र जैसे मामलों में त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

Follow Us:

लखनऊउत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने शुक्रवार को इंदिरा भवन स्थित आयोग कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि भविष्य में संबंधित अधिकारी जनसुनवाई में गैरहाज़िर पाए गए तो शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।

इस मौके पर आयोग द्वारा विभिन्न जिलों से आए 36 प्रकरणों की जनसुनवाई की गई और संबंधित विभागों को मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। आयोग की इस पहल से पीड़ितों को उम्मीद की नई किरण दिखाई दी है।

देवेन्द्र सिंह का मामला: प्रोन्नति में देरी की शिकायत
लखनऊ के देवेन्द्र सिंह ने शिकायत की थी कि चिकित्साधिकारी सीमा सिंह को लेवल-2 से लेवल-3 पर पदोन्नति नहीं दी गई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और निदेशक प्रशासन ने अवगत कराया कि सीमा सिंह की लेवल-1 से लेवल-2 तक की प्रोन्नति हो चुकी है और लेवल-3 की प्रक्रिया प्रगति में है।

आयोग ने अब तक की कार्रवाई को संतोषजनक मानते हुए एक माह के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता ने आयोग और शासन का आभार जताया।

सीतापुर: वृद्ध महिला के मकान पर कब्जे की शिकायत
सीतापुर की उमा देवी ने मकान पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर आयोग ने सिचौली की उपजिलाधिकारी राखी वर्मा को निर्देश दिया कि पिछड़े वर्ग की वृद्ध महिला के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो और यदि मकान पर अवैध कब्जा है, तो तत्काल जाकर उसे मुक्त कराया जाए।

सुधा सिंह का प्रकरण: पेंशन और बीमा भुगतान में देरी
लखनऊ नगर निगम में कार्यरत रहे आनंद कुमार सिंह की पत्नी सुधा सिंह ने पेंशन, पारिवारिक पेंशन, ग्रेच्युटी, राशिकरण और बीमा भुगतान में हो रही देरी की शिकायत की। आयोग ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि 10 दिनों के भीतर सभी भुगतान पूरे कराएं जाएं।

अम्बेडकरनगर: कार्यभार न दिए जाने की शिकायत
नितेश मौर्य के मामले में सुनवाई के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अब उन्हें कार्यभार सौंपा जा चुका है, जिससे प्रकरण का निपटारा हो गया।

बाराबंकी: भुगतान में देरी पर एफआईआर की चेतावनी
बाराबंकी के राजकुमार ने जिला पंचायत सीतापुर द्वारा भुगतान न किए जाने की शिकायत की। आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि समय पर भुगतान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

देवीपाटन मंडल: जाति प्रमाण पत्र में आ रही दिक्कतें
आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्ता ने देवीपाटन मंडल में कसौंधन जाति को जाति प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही कठिनाइयों की बात रखी। इस पर बहराइच के तहसीलदार ने किसी प्रकार की कठिनाई से इनकार किया, लेकिन अन्य जिलों से पिछले तीन वर्षों में प्राप्त आवेदनों, जारी प्रमाणपत्रों और निरस्त आवेदनों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई।

अन्य मामलों में भी मिले निर्देश
गोंडा की शालिनी जायसवाल के मामले में पुलिस आयुक्त लखनऊ की ओर से प्रतिनिधि ने पक्ष रखा। आयोग ने 2021 में जांच रिपोर्ट आने के बावजूद कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इसके अलावा अन्य प्रकरणों में भी आयोग ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए।

अनुपस्थित अधिकारियों को लेकर अध्यक्ष सख्त
जनसुनवाई में कई अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिस पर अध्यक्ष राजेश वर्मा ने नाराजगी जताई और कहा कि भविष्य में गैरहाज़िर रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ शासन स्तर पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग गंभीर शिकायतों के निस्तारण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

[URIS id=5981]

अजय सिंह चौहान लखनऊ

अजय सिंह चौहान – एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार अजय सिंह चौहान लखनऊ (उत्तर प्रदेश) निवासी एक वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकार हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में पिछले ढाई दशकों से उल्लेखनीय योगदान दिया है। वर्ष 2009 में उन्होंने आगरा से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे और उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लखनऊ जिले के संवाददाता के रूप में कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। अपने 25 वर्षों के व्यापक अनुभव के दौरान अजय सिंह चौहान ने जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग, जनहित से जुड़े मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों को मजबूती से उठाया। उन्होंने पत्रकारिता को केवल एक पेशा न मानकर, समाज सेवा का सशक्त माध्यम माना और हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक व जनपक्षधर लेखन को प्राथमिकता दी। वर्तमान में अजय सिंह चौहान मध्य प्रदेश के प्रमुख हिन्दी दैनिक स्वदेश के लखनऊ संस्करण में ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली, अनुभव और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें न केवल एक कुशल पत्रकार, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बना दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Gondia-Dongargarh Rail Line

Gondia-Dongargarh Rail Line छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन से बढ़ेगा औद्योगिक विकास, cg मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

Jashpur Hospital Construction

Jashpur Hospital Construction जशपुर जिले को मिली पहली बार CSR फंड की 61 करोड़ की राशि, अस्पताल, तीरंदाजी केंद्र और स्कूल भवनों का निर्माण शुरू

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ की नदियों पर रखे जाएंगे नौसेना के नए पोतों के नाम, प्रदेश में सेना भर्ती रैली की तैयारी

Vishnudev Sai Delhi Visit

Vishnudev Sai Delhi Visit छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, राज्य के विकास कार्यों की दी जानकारी

Maa Danteshwari Temple

Maa Danteshwari Temple मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे अमित शाह और सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

Bastar Dussehra Amit Shah

Bastar Dussehra Amit Shah अमित शाह का बस्तर दशहरा समारोह में संदेश: नक्सलवाद खत्म कर विकास की गंगा बहाएंगे

Leave a Comment

error: Content is protected !!