देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

नदी-नाले उफान पर: तेंदोनी नदी का पानी पुल पर चढ़ा, कई गांवों का संपर्क टूटा, आवागमन प्रभावित

सिलवानी क्षेत्र में लगातार बारिश से तेंदोनी नदी उफान पर है। पुल पर 2 फीट पानी आने से कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया। बाइक सवार को लोगों ने बहाव से बचाया। जमुनियापुरा और बगियापुरा जलमग्न हो गए हैं। स्कूल और बाजार प्रभावित हैं, प्रशासन अलर्ट पर है।

Follow Us:

सिलवानी।
लगातार बारिश से सिलवानी और आसपास के इलाकों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। खासतौर पर तेंदोनी नदी उफान पर है, जिसका पानी गुरुवार को पुल पर चढ़ आया और उदयपुरा-सिलवानी मार्ग पर यातायात को करीब दो घंटे के लिए रोकना पड़ा। इस कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दो दिन की बारिश ने बिगाड़ी स्थिति
बुधवार दोपहर से शुरू हुई बारिश गुरुवार दोपहर तक लगातार जारी रही। इस अनवरत बारिश के चलते क्षेत्र की छोटी-बड़ी नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं। तेंदोनी नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पुल के ऊपर करीब 2 फीट तक पानी बहने लगा। इससे न केवल आवागमन बाधित हुआ, बल्कि क्षेत्र के लगभग 70 गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क भी टूट गया।

बाइक सवार की जान पर बन आई
गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक युवक ने बहाव के दौरान तेंदोनी नदी को पार करने की कोशिश की। युवक ने बाइक को नदी में डाल दी, लेकिन तेज बहाव के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और बाइक समेत बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

जमुनियापुरा और बगियापुरा का संपर्क टूटा
लगातार बारिश की वजह से नगर के वार्ड नंबर 1, जमुनियापुरा जाने वाले मार्ग पर स्थित बेगमनदी पर बना रिपटा पूरी तरह जलमग्न हो गया। रिपटे पर करीब 2 फीट पानी आ गया, जिससे जमुनियापुरा और बगियापुरा का सिलवानी तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया। नतीजतन, इन मोहल्लों के लोग अपने-अपने घरों में कैद होकर रह गए। बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा सका और अन्य जरूरी काम भी ठप हो गए।

ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
क्षेत्र के अन्य गांवों में भी हालात कुछ ऐसे ही बने हुए हैं। कई छोटे मार्गों पर पानी भरा हुआ है, जिससे वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की फसलों को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। लोग जरूरी कामों से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, जिससे जीवन पूरी तरह थम गया है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर
जलभराव और संपर्क टूटने की खबर मिलने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। राजस्व और पुलिस विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में नजर बनाए हुए हैं। पुलों और नदी किनारे सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है ताकि कोई अनहोनी न हो। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और बिना जरूरत नदी पार न करने की हिदायत दी गई है।

स्कूलों और दुकानों पर भी असर
तेज बारिश और जलभराव की वजह से स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बहुत कम रही। कई निजी स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी। वहीं बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी सामान लेने से भी परहेज कर रहे हैं। बारिश रुकने तक लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है।


[URIS id=5981]

शिवम नामदेव सिलवानी

शिवम नामदेव एक अनुभवी पत्रकार और शिक्षाविद् हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के पश्चात, उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज़पेपर में लगभग 10 वर्षों तक सिलवानी में संवाददाता के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी रिपोर्टिंग, जनहित के मुद्दे, और क्षेत्रीय समाचारों के माध्यम से पत्रकारिता को एक सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित किया।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Raisen News

Raisen News: रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर नायब तहसीलदार न्यायालय का कर्मचारी निलंबित

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, औबेदुल्लागंज के देहगांव में अब हर घर में पहुंच रहा है साफ पेयजल

Free Eye Camp Deori

Free Eye Camp Deori देवरी में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 22 मरीजों को भेजा गया भोपाल ऑपरेशन के लिए

Raisen Film Shooting

Raisen Film Shooting जामगढ़ में होगी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग, श्रीकृष्ण की ससुराल बनेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र- जाने कब से शुरू होगी शूटिंग

Udaipura Jan Sunwai

Udaipura Jan Sunwai उदयपुरा तहसील में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की जनसुनवाई, 200 आवेदनों में से 50 का हुआ तत्काल निराकरण

Leave a Comment

error: Content is protected !!