देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

सौमित्र वन और झूलेलाल वाटिका का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, सौंदर्यीकरण को लेकर दिए अहम निर्देश

लखनऊ मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सौमित्र वन, भीखमपुर और झूलेलाल वाटिका का निरीक्षण किया। उन्होंने खाली भू-भाग में पौधारोपण, पाथवे निर्माण और सार्वजनिक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। गोमती रिवर फ्रंट और शक्ति वन के लिए भी वृहद हरियाली योजना तैयार करने को कहा।

Follow Us:

लखनऊराजधानी लखनऊ में हरियाली और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बुधवार को सौमित्र वन, भीखमपुर और झूलेलाल वाटिका का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी कई अहम बातें कहीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौमित्र वन के खाली भू-भाग में मिट्टी भरवाकर वहां पौधारोपण किया जाए और पाथ-वे का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

मंडलायुक्त डॉ. जैकब ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सौमित्र वन को जल्द ही एक मॉडल हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने खाली पड़े भू-भाग पर हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाने और एक सुंदर पाथवे के निर्माण को प्राथमिकता देने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने कैफेट एरिया, ओपन जिम और बच्चों के लिए खेल क्षेत्र (प्ले किट ज़ोन) को जल्द तैयार करने का निर्देश दिया।

राजस्व बढ़ाने के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाने का सुझाव
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने यह भी कहा कि सौमित्र वन में पर्यावरण से जुड़ी जागरूकता के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आम लोगों को जानकारी मिल सके। इसके साथ ही यह प्रयास लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के लिए राजस्व का स्रोत भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि यह कदम सौमित्र वन को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम साबित होगा।

गोमती रिवर फ्रंट और शक्ति वन के लिए भी बनेगी योजना
मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने आगे निर्देश दिए कि गोमती रिवर फ्रंट का विस्तृत सर्वे कराया जाए। इसके लिए ड्रोन सर्वे का सुझाव दिया गया ताकि सम्पूर्ण क्षेत्र का आंकलन कर एक संगठित विकास योजना बनाई जा सके। इसी तरह, शक्ति वन में भी नगर निगम द्वारा अगले सप्ताह से वृहद पौधारोपण अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में ग्रीन जोन बढ़ाने के लिए हर स्थान का बेहतर उपयोग जरूरी है।

भीखमपुर और झूलेलाल वाटिका को भी मिलेगा नया स्वरूप
भीखमपुर क्षेत्र में भी हरियाली को बढ़ावा देने के लिए मंडलायुक्त ने एलडीए को वॉक-वे और पौधारोपण के काम को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा झूलेलाल वाटिका का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बेंच, रैंप, लाइटिंग, पौधारोपण और पाथवे निर्माण की कार्य योजना जल्द तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. जैकब के इस निरीक्षण और दिशा-निर्देशों का मकसद राजधानी के सार्वजनिक स्थलों को अधिक सुंदर, हरित और सुविधाजनक बनाना है ताकि आम लोगों को स्वच्छ वातावरण और बेहतरीन सुविधा मिल सके।

[URIS id=5981]

अजय सिंह चौहान लखनऊ

अजय सिंह चौहान – एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार अजय सिंह चौहान लखनऊ (उत्तर प्रदेश) निवासी एक वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकार हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में पिछले ढाई दशकों से उल्लेखनीय योगदान दिया है। वर्ष 2009 में उन्होंने आगरा से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे और उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लखनऊ जिले के संवाददाता के रूप में कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। अपने 25 वर्षों के व्यापक अनुभव के दौरान अजय सिंह चौहान ने जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग, जनहित से जुड़े मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों को मजबूती से उठाया। उन्होंने पत्रकारिता को केवल एक पेशा न मानकर, समाज सेवा का सशक्त माध्यम माना और हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक व जनपक्षधर लेखन को प्राथमिकता दी। वर्तमान में अजय सिंह चौहान मध्य प्रदेश के प्रमुख हिन्दी दैनिक स्वदेश के लखनऊ संस्करण में ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली, अनुभव और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें न केवल एक कुशल पत्रकार, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बना दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Gondia-Dongargarh Rail Line

Gondia-Dongargarh Rail Line छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन से बढ़ेगा औद्योगिक विकास, cg मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

Jashpur Hospital Construction

Jashpur Hospital Construction जशपुर जिले को मिली पहली बार CSR फंड की 61 करोड़ की राशि, अस्पताल, तीरंदाजी केंद्र और स्कूल भवनों का निर्माण शुरू

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ की नदियों पर रखे जाएंगे नौसेना के नए पोतों के नाम, प्रदेश में सेना भर्ती रैली की तैयारी

Vishnudev Sai Delhi Visit

Vishnudev Sai Delhi Visit छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, राज्य के विकास कार्यों की दी जानकारी

Maa Danteshwari Temple

Maa Danteshwari Temple मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे अमित शाह और सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

Bastar Dussehra Amit Shah

Bastar Dussehra Amit Shah अमित शाह का बस्तर दशहरा समारोह में संदेश: नक्सलवाद खत्म कर विकास की गंगा बहाएंगे

Leave a Comment

error: Content is protected !!