देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

मगोर्रा थाने में महिला ने काटा बवाल, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, थाने में महिला ने ईंट उठाकर किया हमला

मगोर्रा थाने में महिला ने पुलिस पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। FIR न होने से नाराज महिला ने थाने में ईंट उठाकर हमला करने की कोशिश की और गालियां दीं। पुलिस ने बाद में FIR दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया।

On: July 22, 2025 11:46 PM
Follow Us:

मगोर्रा थाने में मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। महिला का कहना था कि उसके साथ और उसके परिजनों के साथ मारपीट और लेनदेन से जुड़ी शिकायत पर थाने में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी, जिससे नाराज होकर उसने थाने में ही बवाल काट दिया।

पुलिस पर लगाया पैसे मांगने का आरोप
महिला का आरोप था कि उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही और थाने में तैनात पुलिसकर्मी उससे कार्यवाही के बदले पैसे मांग रहे हैं। गुस्से में महिला ने थाने के अंदर ईंट उठाकर हमला करने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों को जमकर गालियां भी दीं। घटना के दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग सकते में आ गए।

बेहोश होकर गिर पड़ी महिला, ग्रामीणों ने संभाला
थाने के बाहर महिला गेट के पास बेहोश होकर गिर गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पानी डालकर होश में लाया। जब महिला को होश आया, तो वह फिर से जोर-जोर से अपनी बात कहने लगी और थाने में हंगामा करती रही। इस दौरान कई स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और महिला को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी शिकायत पर ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ी रही।

पुलिस ने दर्ज की FIR, दिया कार्रवाई का भरोसा
स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने महिला को थाने के अंदर ले जाकर उसकी शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज कर ली और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला द्वारा की गई इस हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

क्षेत्राधिकारी गोवर्धन ने दी सफाई
इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बयान जारी करते हुए बताया कि,

“महिला ने अपनी मां और भाई के खिलाफ शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। महिला द्वारा लगाए गए पुलिस पर भ्रष्टाचार और अनदेखी के आरोप निराधार हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि महिला के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

हंगामे से थाने का माहौल तनावपूर्ण
महिला के इस बवाल के बाद थाने का माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण रहा। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया और मामले को शांतिपूर्वक निपटाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि अगर किसी को न्याय नहीं मिल रहा है, तो उसका गुस्सा फूटना लाजमी है, लेकिन थाने में इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।

सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैली
इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली और जवाबदेही पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायतों पर समय पर कार्रवाई न होने और पीड़ितों को बार-बार थाने के चक्कर लगाने पर मजबूर करने जैसे आरोप आम होते जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर ली है, अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।



[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Gondia-Dongargarh Rail Line

Gondia-Dongargarh Rail Line छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन से बढ़ेगा औद्योगिक विकास, cg मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

Jashpur Hospital Construction

Jashpur Hospital Construction जशपुर जिले को मिली पहली बार CSR फंड की 61 करोड़ की राशि, अस्पताल, तीरंदाजी केंद्र और स्कूल भवनों का निर्माण शुरू

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ की नदियों पर रखे जाएंगे नौसेना के नए पोतों के नाम, प्रदेश में सेना भर्ती रैली की तैयारी

Vishnudev Sai Delhi Visit

Vishnudev Sai Delhi Visit छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, राज्य के विकास कार्यों की दी जानकारी

Maa Danteshwari Temple

Maa Danteshwari Temple मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे अमित शाह और सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

Bastar Dussehra Amit Shah

Bastar Dussehra Amit Shah अमित शाह का बस्तर दशहरा समारोह में संदेश: नक्सलवाद खत्म कर विकास की गंगा बहाएंगे

Leave a Comment

error: Content is protected !!