देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

श्रावण की दूसरी सवारी में शिवमय हुई उज्जैन नगरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने नंगे पांव की बाबा महाकाल की आराधना

उज्जैन में भगवान महाकाल की श्रावण सवारी में सीएम डॉ. मोहन यादव ने नंगे पांव की आराधना। जनजातीय लोकनृत्य, पुलिस बैंड और भक्तों की भीड़ ने बनाया आयोजन ऐतिहासिक।

On: July 22, 2025 9:52 AM
Follow Us:

उज्जैन। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं नंगे पांव बाबा की आराधना करते हुए पूरे सवारी मार्ग पर डमरु और झांझ मंजीरे बजाते पैदल चले। भगवान श्री महाकालेश्वर इस बार चन्द्रमोलेश्वर स्वरूप में पालकी पर सवार होकर और मनमहेश स्वरूप में हाथी पर आरूढ़ होकर नगर भ्रमण पर निकले।

सवारी की शुरुआत से पहले सभा मंडप में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पालकी का षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन किया और आरती उतारी। साथ ही उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पूजन कर बाबा के दर्शन किए।

जनजातीय लोकनृत्य बना आकर्षण का केंद्र
इस बार सवारी को और भव्य बनाने की पहल खुद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की थी। उनकी मंशा अनुसार देशभर से आए 08 जनजातीय कलाकारों के दलों ने परंपरागत लोकनृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। नासिक (महाराष्ट्र) से सौगी मुखोटा नृत्य, हरियाणा से हरियाणवी घूमर, राजस्थान से घूमरा नृत्य, छतरपुर से बरेदी, झाबुआ से भगोरिया, गुजरात से राठ, ओडिशा से शंख ध्वनि और छत्तीसगढ़ से लोकपंथी नृत्य की प्रस्तुतियां की गईं।

पुलिस बैंड ने बांधा भक्ति का रंग
सवारी में इस बार 350 पुलिस जवानों ने भक्ति बैंड की प्रस्तुति दी, जिसमें “ॐ नमः शिवाय”, “हर हर शंभू”, “ॐ जय शिव ओंकारा” जैसे शिव भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे। सारा उज्जैन शहर शिवमय हो गया और “जय श्री महाकाल” के जयकारों से गूंज उठा।

शिव भक्तों की भीड़, श्रद्धा की बयार
हजारों की संख्या में भक्त महाकाल की झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। शहर भर में फूलों की वर्षा हुई और भक्त झांझ, ढोल, मंजीरे, डमरू बजाते हुए भगवान की पालकी के साथ चले। बाहर से आए भक्तों ने भी बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। वहीं, स्कूली बच्चों ने घोष वादन से वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

रामघाट पर हुआ पूजन, गोपाल मंदिर में हुआ विश्राम
सवारी महाकाल मंदिर से शुरू होकर गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंची। यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चन्द्रमोलेश्वर भगवान का क्षिप्रा जल से अभिषेक कर पूजन किया। इसके बाद सवारी रामानुज कोट, कार्तिक चौक, सत्यनारायण मंदिर होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची, जहां सिंधिया स्टेट की ओर से परंपरागत पूजन हुआ। बाद में सवारी मंदिर लौटकर संपन्न हुई।

एलईडी रथ से भक्तों को दिखे लाइव दर्शन
श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए चलित रथों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, जिनसे सवारी का सीधा प्रसारण हुआ और भक्तों को सवारी के स्पष्ट दर्शन मिल सके।

आस्था, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम
श्रावण माह की यह दूसरी सवारी न केवल धार्मिक भावना का प्रतीक बनी, बल्कि जनजातीय कला-संस्कृति, पुलिस बैंड की प्रस्तुतियों और मुख्यमंत्री की भक्ति भावना के कारण यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया। सवारी के दौरान एक एम्बुलेंस को श्रद्धालुओं ने मार्ग भी दिया, जिससे सेवा और सहिष्णुता का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत
हुआ

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Sanatan Ekta Padyatra

Sanatan Ekta Padyatra, भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि है ब्रज: बागेश्वर महाराज बृजवासियों ने स्वीकार किया, बांके बिहारी भी अवश्य स्वीकारेंगे

Sanatan hindu Ekta Padyatra

Sanatan hindu Ekta Padyatra मुस्लिम समाज ने भगवा शॉल ओढ़ाकर किया बागेश्वर महाराज का स्वागत, देखिए, महाराज ने कौन सा ज्ञान दिया मुस्लिम भाइयों को

Padyatra

Padyatra यात्रा की सुरक्षा के लिए 3 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई बागेश्वर धाम सरकार ने दिल्ली हादसे की निंदा की, बोले– यात्रा अडिग रहेगी – सनातनी न कभी डरे हैं, न डरेंगे ,दिल्ली हादसे के बाद यात्रा की सुरक्षा बढ़ाई गई

Vrindavan News

Vrindavan News बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, दिनेश फलाहारी महाराज ने खून से लिखा प्रधानमंत्री को पत्र देखें कौन है फलाहारी महाराज

Khatu Shyam Birthday

Khatu Shyam Birthday उदयपुरा में खाटू श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, ‘मेरे खाटू बाले का जन्मदिन आया’ भजन पर झूमे श्रद्धालु

Chhath Puja Farsagaon

Chhath Puja Farsagaon छठ पूजा पर्व की धूम: फरसगांव में व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली

Leave a Comment

error: Content is protected !!