देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

National Sports Festival 2025: दुर्गूकोंदल के 23 खिलाड़ी संभाग स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित

राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 में दुर्गूकोंदल के संयुक्त एकलव्य विद्यालय के 23 छात्रों ने जिला स्तर पर जीत दर्ज कर संभाग स्तरीय स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया। अब ये खिलाड़ी 30-31 अगस्त को जगदलपुर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

On: July 30, 2025 12:59 PM
Follow Us:

Durgukondal (Kanker) डिकेश शर्मा । राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 के तहत जिले में आयोजित खेल प्रतियोगिता में संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, दुर्गूकोंदल के होनहार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 खिलाड़ियों ने संभाग स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में अपनी जगह बनाई है। ये प्रतियोगिता 30 और 31 अगस्त 2025 को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित की जाएगी।

विद्यालय के छात्रों ने अलग-अलग खेलों में भाग लिया और कई स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसमें ट्रैक इवेंट्स से लेकर कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और शतरंज तक शामिल हैं।

इन खेलों में हुआ शानदार प्रदर्शन
👉 अंडर-14 बालिका रिले रेस (4×100 मीटर) –
निरजला दुग्गा, शीला नेताम, खुशीम दर्रो, सुष्मिता उसेण्डी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए जीत हासिल की।

👉 100 और 200 मीटर दौड़ –
निरजला दुग्गा ने दोनों रेस में दमदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।

👉 400 मीटर दौड़ –
शीला नेताम ने शानदार रफ्तार के साथ पदक जीता।

👉 अंडर-19 रिले रेस (4×400 मीटर) –
लोकेश्वरी पोटाई, किरण नरेटी, अंजू पुडो और खुशीम दर्रो ने मिलकर टीम को जीत दिलाई।

👉 800, 1500 मीटर और 3 किमी दौड़ –
भावना चुरेन्द्र ने लंबी दूरी की इन तीनों दौड़ों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

👉 भाला फेंक –
छबीला जाड़े ने अपनी ताकत और तकनीक का लोहा मनवाया।

👉 शतरंज प्रतियोगिता –
दामिनी सलाम ने बुद्धि और रणनीति से जीत हासिल की।

टीम स्पर्धाओं में भी रहा दबदबा
👉 कबड्डी (बालिका वर्ग) –
हर्षलता, अंजू पुडो, मनीषा मंडावी, खुशी ध्रुव ने टीम भावना का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

👉 कबड्डी (बालक वर्ग) –
धनेश्वर, समीर और अश्वन गावड़े ने जबरदस्त खेल दिखाया।

👉 खो-खो (बालिका वर्ग) –
किरण नरेटी, लोकेश्वरी पोटाई, छबीला जाड़े, सिमरन पुरामे, करिश्मा नरेटी, रेशमी नरेटी ने टीम को जीत दिलाई।

👉 खो-खो (बालक वर्ग) –
भोजकुमार दर्रो के नेतृत्व में टीम ने अच्छा खेल दिखाया।

👉 वॉलीबॉल (बालिका वर्ग) –
छबीला जाड़े और किरण नरेटी की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाया।

👉 वॉलीबॉल (बालक वर्ग) –
योगेश, पीयूष और देवेश की तिकड़ी ने पूरे आत्मविश्वास से कोर्ट में कब्जा जमाया।

प्राचार्य और शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं
संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, दुर्गूकोंदल के प्राचार्य बैजनाथ नरेटी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय शारीरिक शिक्षक श्री आर्यवीर, शिक्षक सुनील कुमार और शिक्षिकाएं दीप्ति व शिखा झा को भी दिया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया।


[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Jagdalpur Youth Festival

Jagdalpur Youth Festival जगदलपुर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन, युवाओं को मिला अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मंच

Bastar Sports News

Bastar Sports News राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में कोंडागांव के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन कटक ओडिशा में चमका बस्तर का नाम, चार मैडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान

Karate competition

Karate competition राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा में फरसगांव की भोगमणि ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, स्कूल में खुशी की लहर

Bastar Olympic

Bastar Olympic बस्तर ओलंपिक में युवाओं का जोश: सांसद महेश कश्यप बोले – खेल को बनाएं करियर

Bastar Olympic 2025

Bastar Olympic 2025 बस्तर ओलंपिक में दिखी अव्यवस्था: खिलाड़ियों को नहीं मिली शौचालय की सुविधा, जंगल का सहारा लेना पड़ा

Bastar Olympic

Bastar Olympic बस्तर ओलंपिक में तोकापाल और दरभा में दिखा जोश, सांसद और विधायक ने बढ़ाया उत्साह

Leave a Comment

error: Content is protected !!