रविशंकर सोनी पन्ना/पवई। Navratri 2025 नवरात्र पर्व की शुरुआत के साथ ही पूरा नगर देवी भक्ति में डूब गया है। सुबह-शाम हर गली, चौक और कॉलोनियों में माता रानी के भजनों और गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं, जिनमें मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। दुर्गा समितियों के सदस्य पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सजावट व सेवा में लगे हुए हैं।
Table of Contents
नगर के अति प्राचीन और सिद्ध स्थल माता कलेही दरबार में इन दिनों श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। खासकर सुबह 5 बजे से ही भक्त दर्शन और जल चढ़ाने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई देते हैं। वातावरण पूरी तरह से भक्ति और आस्था में रंगा हुआ है। Navratri 2025
कृष्णगढ़ में भी दिखा भक्तों का उत्साह
पवई के साथ ही ग्राम कृष्णगढ़ में स्थित माता शारदा देवी मंदिर में भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां सिर्फ गांव के ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी लोग माता के दर्शन करने आ रहे हैं। दर्शन के दौरान भक्तजन मां शारदा के जयकारे लगाते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। Navratri 2025
नौ दिनों तक भंडारे की व्यवस्था
माता कलेही मंदिर परिसर में इस बार भी नवरात्र पर नौ दिवसीय भंडारे की खास व्यवस्था की गई है। धर्मप्रेमी जनों और समिति के सहयोग से भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। कलेही समिति के सदस्य पूरे समर्पण भाव से इसकी सेवा और संचालन में लगे रहते हैं। Navratri 2025
भक्तों का मानना है कि नवरात्र पर माता के दरबार में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। यही वजह है कि दूर-दराज से आए श्रद्धालु भी यहां रुककर भोजन करते हैं। Navratri 2025
सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
नवरात्र पर्व में माता कलेही दरबार में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस बल और चौकीदारों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अफरा-तफरी या परेशानी न हो।
सुरक्षा बल लगातार निगरानी रख रहे हैं और भक्तों को लाइन में खड़े होकर आसानी से दर्शन कराने में मदद कर रहे हैं।
नगर के अन्य देवी मंदिरों में भी रौनक
पवई नगर के अन्य देवी मंदिरों में भी नवरात्र की रौनक देखने को मिल रही है। कालका माता, मरही माता, खेर माता और पवई-करही मार्ग पर स्थित चंडी माता मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। Navratri 2025
हर मंदिर में विशेष सजावट की गई है और भक्त माता रानी को चुनरी, नारियल, फूल-माला अर्पित कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना कर रहे हैं। Navratri 2025
नवरात्र में पूरे नगर का माहौल भक्तिमय
नवरात्र का यह पर्व पवई और आसपास के क्षेत्रों में केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं बल्कि एक सामाजिक मिलन का अवसर भी बन गया है। पंडालों में सजावट, मंदिरों में भक्ति गीतों की गूंज और जगह-जगह भक्तों की भीड़ पूरे नगर को जीवंत बना रही है।
भक्तों का मानना है कि माता रानी की कृपा से ही नगर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। यही कारण है कि चाहे स्थानीय हों या बाहर से आए लोग, हर कोई माता कलेही दरबार और अन्य देवी मंदिरों में आकर आशीर्वाद लेने की चाह रखता है।
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08