देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Chhattisgarh Politics दुर्गूकोदल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: बिजली दर वृद्धि, जर्जर सड़कों और तेंदूपत्ता संग्राहकों की समस्याओं पर गरजी कांग्रेस

Chhattisgarh Politics दुर्गूकोदल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली दर वृद्धि, सड़कों की बदहाली और तेंदूपत्ता संग्राहकों की समस्याओं को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन।

On: October 15, 2025 10:44 PM
Follow Us:
Chhattisgarh Politics

दुर्गूकोदल। Chhattisgarh Politics प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों, जर्जर सड़कों और तेंदूपत्ता संग्राहकों की अनदेखी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोदल ने सोमवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। यह आंदोलन ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने विष्णु देव सरकार पर जनता विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। उनका कहना था कि सरकार बनने के बाद से बिजली दरों में लगातार इजाफा किया जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। Chhattisgarh Politics

धरना समाप्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और बिजली दरों में वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की। Chhattisgarh Politics

जनता पर बढ़ा आर्थिक बोझ: आनंद तेता

धरना स्थल पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आनंद तेता ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है। उन्होंने कहा, Chhattisgarh Politics

“बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर गरीबों की कमर तोड़ दी गई है। यह सरकार सिर्फ उद्योगपतियों की सुन रही है, जनता की नहीं।”

आनंद तेता ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।

जर्जर सड़कों पर उठे सवाल

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने क्षेत्र की सड़कों की खराब हालत को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुर्गूकोदल ब्लॉक की सड़कें गड्ढों से भरी हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। Chhattisgarh Politics

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

उन्होंने कहा,

“सरकार सुशासन महोत्सव मना रही है, जबकि गांवों की सड़कें जानलेवा हो चुकी हैं। जनता की समस्याओं से सरकार पूरी तरह बेखबर है।”

आदिवासी और तेंदूपत्ता संग्राहकों की अनदेखी पर नाराजगी

जनपद अध्यक्ष गोपी बढाई ने कहा कि सरकार आदिवासी और गरीबों की मूलभूत समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा, Chhattisgarh Politics

“हम क्षेत्र के गरीब और आदिवासी नागरिकों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा, जबकि बिजली बिल और महंगाई से जनता पहले ही परेशान है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस ब्लॉक मुख्यालय में उग्र आंदोलन करेगी।

https://dainikhistory.com/

कांग्रेस ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धरना स्थल पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह तो सिर्फ चेतावनी है, अगर सरकार ने जनता की मांगों को नजरअंदाज किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। Chhattisgarh Politics

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुनंदन गोस्वामी, धनेश नरेटी, दीनदयाल पटेल, सुखचंद प्रजापति, हीरालाल को, भाव सिंह मांडवी, शुभम पांडे, भागीरथी निषाद, नरसूराम हिडको, मेहरू राम हिंडको, रजमन कोवाची, रसालू गावड़े, राजू सांघोडिया, पूरन बघेल, प्रमोद हिडको, कैलाश नायक, मेघनाथ सिन्हा, दिलीप कोवाची समेत विभिन्न जोन, सेक्टर और बूथ प्रभारी उपस्थित रहे। Chhattisgarh Politics

शांतिपूर्वक हुआ समापन, लेकिन संदेश स्पष्ट

धरना कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि जनता की समस्याओं पर सरकार ने यदि ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले समय में यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा। Chhattisgarh Politics

जनता की तकलीफों को लेकर कांग्रेस ने जो आवाज उठाई है, वह अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी कांग्रेस की इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि अगर सड़कें और बिजली दरों की समस्या हल नहीं हुई, तो वे भी आंदोलन में शामिल होंगे। Chhattisgarh Politics

दुर्गूकोदल ब्लॉक में कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन न केवल बिजली दर वृद्धि और सड़कों की खराब स्थिति पर जनता के गुस्से को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कांग्रेस अब प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर जनता की आवाज बनने को तैयार है। Chhattisgarh Politics

सरकार पर दबाव बढ़ाने और आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने का यह प्रदर्शन आने वाले दिनों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। Chhattisgarh Politics

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Bundelkhand State Demand

Bundelkhand State Demand उमा भारती का बड़ा बयान: बुंदेलखंड राज्य के गठन का भाजपा करती रही समर्थन, बागेश्वर धाम यात्रा पर कही ये बात

Political News

Political News पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का उदयपुरा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

BJP Dhamtari News

BJP Dhamtari News धमतरी बेलरगांव बीजेपी मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से हटाया गया, संगठन ने जारी किया पदमुक्त आदेश अनुशासनहीनता का आरोप

Chhattisgarh politics

Chhattisgarh politics बिरनपुर कांड पर सियासी घमासान: देवेंद्र यादव बोले – “भाजपा ने चुनावी फायदे के लिए रची थी साजिश” 2025

Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh Politics भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का BJP सरकार पर हमला, बिजली बिल बढ़ोतरी और अपराध को लेकर घेरा

UP Politics

UP Politics मथुरा में सत्ता धारी विधायकों की नोकझोंक का वीडियो वायरल, सांसद हेमामालिनी की मीटिंग में हुआ हंगामा

Leave a Comment

error: Content is protected !!