देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Panna news ओबीसी महासभा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, पवई में निकाली रैली और सौंपा ज्ञापन

Panna news पन्ना जिले के पवई में ओबीसी महासभा ने पुलिस की मनमानी और तानाशाही के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया। समाज के सैकड़ों लोग रैली निकालकर एसडीओपी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। महासभा ने विभिन्न घटनाओं में पीड़ित परिवारों को न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

On: November 3, 2025 9:15 PM
Follow Us:
Panna news

रविशंकर सोनी पन्ना/पवई। ओबीसी महासभा के तत्वाधान में (Panna news) पवई में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। माता कलेही मंदिर परिसर में आयोजित इस मंचीय कार्यक्रम में पन्ना जिले सहित आसपास के इलाकों से भारी संख्या में ओबीसी समाज के लोग पहुंचे। मंच से महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि जिले में ओबीसी समाज के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पन्ना पुलिस की कार्यशैली मनमानी और तानाशाही भरी है। उन्होंने कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि समाज के लोगों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है, वहीं पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। मंच से नारेबाजी के बीच ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। (Panna news)

पुलिस पर मनमानी के आरोप, रैली के साथ सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम के बाद सैकड़ों की संख्या में ओबीसी समाज के लोग रैली निकालते हुए एसडीओपी कार्यालय पवई पहुंचे। रैली में शामिल लोग “तानाशाही नहीं चलेगी” और “ओबीसी समाज को न्याय दो” जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। बाद में एसडीओपी भावना सिंह दांगी को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। (Panna news)

ज्ञापन में लिखा गया कि जिले में हाल ही में घटी विभिन्न घटनाओं में पीड़ित परिवारों को सुरक्षा प्रदान की जाए और सभी मामलों की निष्पक्ष जांच हो। साथ ही, दोषी पुलिसकर्मियों और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। (Panna news)

घटनाओं का किया गया उल्लेख

ज्ञापन में प्रमुख घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि बृजपुर थाना क्षेत्र में नीतू यादव और उसके परिवार के साथ पुलिस ने रात में घर पर दबिश दी और बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं ग्राम गढ़ी पड़रिया में सचिन कुशवाह के परिवार पर हमला कर घर में जबरन प्रवेश करने की बात सामने आई। (Panna news)

https://dainikhistory.com/

इसके अलावा, ग्राम पिपरिया खर्द तहसील रैपुरा निवासी संजो लोधी की मौत का मामला भी उठाया गया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान लापरवाही और समय पर एंबुलेंस न मिलने से महिला की मौत हो गई। इस मामले में भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। (Panna news)

ओबीसी नेताओं ने जताई नाराजगी

महासभा के नेताओं ने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। इससे समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो ओबीसी समाज बड़ा आंदोलन करेगा।

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

इस अवसर पर चंदला के पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति, चतुर्भुज कुशवाह, सेवा लाल पटेल, सुखदेव सिंह, नंदकिशोर पटेल, शंकर पटेल, रामकुमार चौधरी, दशरथ सिंह यादव, नंदलाल चौरसिया, संतोष नामदेव, अवधेश यादव, दयाशंकर लोधी, मनीष यादव, रामखिलावन लोधी, रामभगत कुशवाह समेत बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोग मौजूद रहे। (Panna news)

रैली और ज्ञापन के जरिए ओबीसी महासभा ने स्पष्ट संदेश दिया कि समाज अब अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा और अपनी आवाज बुलंद करेगा। (Panna news)

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Kailash Vijayvargiya Statement

Kailash Vijayvargiya Statement दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत, एमपी के मंत्री बोले क्या घंटा हो गया- बयान पर विवाद, माफी के बाद भी सवाल बरकरार 2026

World Meditation Day

World Meditation Day विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस लाइन पन्ना में तीन दिवसीय ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान’ कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को मिला मानसिक सुकून

MP News

MP News अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी: निवाड़ी के स्कूलों में बने शौचालयों की पोल खुली, 8 माह 15 दिन की जांच के बाद सामने आई हकीकत

Damoh News

Damoh News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, देर रात जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Panna News

Panna News पवई में ब्राह्मण समाज का विरोध, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज

Leave a Comment

error: Content is protected !!