देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Narsinghpur News कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर की 11 किमी यूनिटी मार्च पदयात्रा

Narsinghpur News नरसिंहपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने 11 किमी की यूनिटी मार्च पदयात्रा में भाग लिया। ग्रामीणों से संवाद कर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

On: November 10, 2025 11:56 AM
Follow Us:
Narsinghpur News

नरसिंहपुर। Narsinghpur News देश की एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रविवार को जिले में एकता और समरसता का संदेश देने वाली “सरदार 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा” का आयोजन हुआ। यह पदयात्रा ग्राम खैरी से कोदसा तक लगभग 11 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सम्पन्न हुई।

इस यात्रा में मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भी शामिल होकर लोगों के साथ कदम से कदम मिलाया। उन्होंने सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि – “अगर सरदार पटेल न होते, तो आज भारत एकजुट नहीं होता। उन्होंने 562 रियासतों को जोड़कर देश को एक सूत्र में पिरोया था।” Narsinghpur News

राष्ट्रगीत से शुरू हुई पदयात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

यात्रा की शुरुआत खैरी ग्राम में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। पूरे रास्ते में उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयकारों से माहौल को देशभक्ति से भर दिया। Narsinghpur News

https://dainikhistory.com/

पदयात्रा के दौरान मंत्री पटेल ग्रामीणों से रुके और बातचीत की। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाना हर नागरिक का कर्तव्य है। Narsinghpur News

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लिया एकता का संकल्प

यात्रा में नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक, और कई समाजसेवी व विशिष्ट नागरिक शामिल हुए। Narsinghpur News

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

सभी ने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। यात्रा के दौरान युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता था। कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और पेयजल व अल्पाहार की व्यवस्था की। Narsinghpur News

सांसद दर्शन सिंह बोले – किसान, जवान और युवा हैं भारत की रीढ़

यात्रा के समापन पर ग्राम कोदसा में आयोजित सभा में नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि “देश की मजबूती में किसान, जवान और युवा की भूमिका सबसे अहम है।” उन्होंने कहा कि हमें आज जो पेड़ लगाना है, वही कल हमारी आने वाली पीढ़ी के काम आएगा। Narsinghpur News

उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी आने वाली पीढ़ी को संस्कार और सेवा का भाव देंगे, तो भारत का भविष्य और भी उज्जवल होगा।

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने युवाओं से किया आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि यह यूनिटी मार्च न केवल सरदार पटेल को श्रद्धांजलि है, बल्कि देशहित में काम करने का संदेश भी देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें, श्रम से न डरें और आत्मनिर्भर बनें। Narsinghpur News

उन्होंने कहा, “भारत ने वैक्सीन बनाकर दुनिया को दी, अंग्रेजों को पीछे छोड़ हम आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। अब हमें खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से भी सशक्त बनाना होगा।” Narsinghpur News

मंत्री पटेल ने कहा कि अगर हर युवा आत्मनिर्भर बनेगा तो उसका परिवार, गांव और देश सभी मजबूत होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि “एकजुट भारत ही सुरक्षित भारत है।” Narsinghpur News

एकता का संदेश बना यूनिटी मार्च

इस 150वीं जयंती पर निकला यह यूनिटी मार्च वास्तव में राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक एकता का प्रतीक बना। सरदार पटेल के विचारों से प्रेरणा लेते हुए हर वर्ग के लोगों ने यह संदेश दिया कि जब तक भारत एकजुट रहेगा, कोई भी ताकत हमें कमजोर नहीं कर सकती। Narsinghpur News

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला ममार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर, मीडिया प्रभारी वैभव नेमा, तथा विभिन्न मंडल अध्यक्ष और पत्रकार साथी भी मौजूद रहे। Narsinghpur News

यात्रा के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा —
हम सब एक हैं, और एकता ही हमारी असली शक्ति है।

[URIS id=5981]

राहुल रघुवंशी करेली

राहुल रघुवंशी, करेली सहायक प्राध्यापक एवं पत्रकार निवासी: करेली, जिला नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) राहुल रघुवंशी एक अनुभवी पत्रकार और शिक्षाविद् हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने वर्ष 2016 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक (B.J.C.) की डिग्री प्राप्त की और इसके बाद 2017 में डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.C.) की पढ़ाई पूरी की। शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के पश्चात, उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में लगभग पाँच वर्षों तक नरसिंहपुर जिले के संवाददाता के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी रिपोर्टिंग, जनहित के मुद्दे, और क्षेत्रीय समाचारों के माध्यम से पत्रकारिता को एक सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित किया। वर्तमान में वे महात्मा गांधी महाविद्यालय, करेली में पत्रकारिता विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वे युवा विद्यार्थियों को बी.जे.सी. कोर्स के माध्यम से पत्रकारिता की शिक्षा देकर उन्हें इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता न केवल एक पेशा है, बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम भी है। राहुल रघुवंशी वर्तमान में पत्रकारिता विषय में पीएच.डी. कर रहे हैं, जो शीघ्र ही पूर्ण होने वाली है। उनके अनुभव, समर्पण और शिक्षण शैली ने उन्हें एक प्रेरणादायक पत्रकार और शिक्षक के रूप में स्थापित किया है।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Kailash Vijayvargiya Statement

Kailash Vijayvargiya Statement दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत, एमपी के मंत्री बोले क्या घंटा हो गया- बयान पर विवाद, माफी के बाद भी सवाल बरकरार 2026

World Meditation Day

World Meditation Day विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस लाइन पन्ना में तीन दिवसीय ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान’ कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को मिला मानसिक सुकून

MP News

MP News अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी: निवाड़ी के स्कूलों में बने शौचालयों की पोल खुली, 8 माह 15 दिन की जांच के बाद सामने आई हकीकत

Damoh News

Damoh News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, देर रात जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Panna News

Panna News पवई में ब्राह्मण समाज का विरोध, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज

Leave a Comment

error: Content is protected !!