देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Mp heavy rain उदयपुरा में बारिश से हाहाकार: निचले इलाकों में पानी भरा, कई गांवों से टूटा संपर्क, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ नर्मदा पुल जलमग्न, दर्जनों परिवारों को किया शिफ्ट

Mp raisen heavy rain उदयपुरा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गाडरवारा रोड पर नर्मदा पुल डूब गया और कई गांवों से संपर्क टूट गया। प्रशासन ने दर्जनों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। समाजसेवी संगठनों द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

Udaipura (Raisen)। मानसून इस बार उदयपुरा क्षेत्र पर जमकर मेहरबान है, लेकिन साथ ही आफत बनकर भी टूटा है। लगातार भारी बारिश के चलते क्षेत्र के कई गांवों से नगर का संपर्क पूरी तरह टूट गया, वहीं कई मोहल्लों में पानी भरने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। समाजसेवी और प्रशासन मिलकर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।

जुलाई में ही सालभर का पानी गिरा
इस साल मानसून ने जुलाई में ही 1426 मिमी बारिश दर्ज करा दी है, जो पूरे साल के औसत के लगभग बराबर है। सोमवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश मंगलवार शाम तक लगातार चलती रही, जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन रिमझिम फुहारों का सिलसिला बुधवार शाम तक जारी रहा। निचले इलाकों में जलभराव की वजह से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।

दर्जनों परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया
नगर के भट्टा मोहल्ला, लोधीपुरा, वार्ड नंबर 1 और 15 सहित कई निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन गई। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 12 परिवारों को शासकीय कॉलेज भवन में शिफ्ट किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा जलभराव पिछले कई वर्षों में देखने को नहीं मिला।

गांवों से संपर्क टूटा, पुल के ऊपर पानी
मंगलवार को कई गांवों से नगर का संपर्क पूरी तरह कट गया था, हालांकि बुधवार को कुछ गांवों से संपर्क दोबारा बहाल किया जा सका। सबसे गंभीर स्थिति गाडरवारा रोड पर बनी, जहां का नर्मदा पुल पूरी तरह डूब चुका है। इससे सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

समाजसेवियों ने संभाला मोर्चा
बारिश और जलभराव से प्रभावित लोगों की मदद के लिए समाजसेवी संगठनों, संघ कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को नगर में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री बांटी गई, ताकि संकट की घड़ी में किसी को भूखा न रहना पड़े।

प्रशासन भी लगातार इलाके में नजर बनाए हुए है और जलभराव वाले स्थानों पर राहत व बचाव कार्य कर रहा है।

प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा गया है।


[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Kailash Vijayvargiya Statement

Kailash Vijayvargiya Statement दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत, एमपी के मंत्री बोले क्या घंटा हो गया- बयान पर विवाद, माफी के बाद भी सवाल बरकरार 2026

World Meditation Day

World Meditation Day विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस लाइन पन्ना में तीन दिवसीय ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान’ कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को मिला मानसिक सुकून

MP News

MP News अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी: निवाड़ी के स्कूलों में बने शौचालयों की पोल खुली, 8 माह 15 दिन की जांच के बाद सामने आई हकीकत

Damoh News

Damoh News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, देर रात जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Panna News

Panna News पवई में ब्राह्मण समाज का विरोध, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज

Leave a Comment

error: Content is protected !!