देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Firing Incident जमीन विवाद में चली गोली, नीचे पटककर मारा — तीन घायल, 2 गिरफ्तार MPNEWS

Firing Incident नर्मदापुरम जिले के माखननगर में जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। हवाई फायरिंग और मारपीट में तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

On: November 6, 2025 10:40 PM
Follow Us:
Firing Incident

नर्मदापुरम (माखननगर): Firing Incident जिले के माखननगर थाना क्षेत्र के गुजरवाड़ा गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चलने लगे और एक पक्ष ने पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति को नीचे पटककर पीटा गया, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खेत पर फसल काटने को लेकर बढ़ा विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत खेत में फसल काटने को लेकर हुई। यादव परिवार के पीयूष यादव का कहना है कि उन्होंने यह जमीन पहले अंजईया कलार को दी थी। बाद में अंजईया ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर वही जमीन सौजन्य जैन के नाम बेच दी। वर्ष 2024 में जैन ने यह जमीन अक्षय तिवारी को बेच दी। गुरुवार को अक्षय तिवारी अपने साथी सुनील शर्मा और कुछ अन्य लोगों के साथ खेत पर पहुंचे और यादव परिवार को जमीन खाली करने के लिए कहा। जब यादव परिवार ने विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। Firing Incident

हवाई फायरिंग और पत्थर से हमला

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग एक व्यक्ति को नीचे पटककर पीट रहे हैं। इसके बाद अक्षय तिवारी अपने कमर में रखी पिस्टल निकालता है और हवा में फायरिंग कर देता है। गोली पास ही स्थित दवा दुकान के शटर पर जाकर लगी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। वहीं, झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने हाथ में पत्थर उठाकर दूसरे के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। Firing Incident

घायलों में यादव परिवार के तीन लोग शामिल बताए जा रहे हैं। सिर में चोट लगने से लिखिराम यादव को गंभीर हालत में नर्मदापुरम अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया। Firing Incident

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

पीयूष यादव का कहना है कि अक्षय तिवारी और उसके साथी जबरदस्ती खेत खाली कराने पहुंचे थे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की और बाद में फायरिंग भी की। वहीं, दूसरी ओर सुनील शर्मा ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे अपने मालिक के साथ खेत पर काम करने गए थे, तभी लल्ली यादव ने उन्हें देखकर गालियां देना शुरू कर दीं और सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना की जानकारी मिलते ही माखननगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पुलिस ने दोनों तरफ से मिली शिकायतों के आधार पर काउंटर केस दर्ज किया है। हवाई फायरिंग करने वाले अक्षय तिवारी और उसके साथी सुनील शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Firing Incident

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झगड़े में प्रयुक्त पिस्टल जब्त कर ली गई है और पूरे मामले की जांच जारी है। वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक, इस जमीन को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा था और पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी हो चुकी थी। Firing Incident

वीडियो में बच्चों की चीखें और दहशत

जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें झगड़े के दौरान बच्चों की रोने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। मौके पर महिलाएं और बच्चे भयभीत होकर इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं। गांव में अचानक हुई गोली की आवाज से दहशत फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तब जाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। Firing Incident

https://dainikhistory.com/

पुलिस की अपील

माखननगर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फायरिंग करने वाले आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद को बातचीत और कानूनी प्रक्रिया से सुलझाएं, हिंसा का रास्ता न अपनाएं। Firing Incident

नर्मदापुरम जिले में बढ़ती जमीनी रंजिशें एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही हैं। पुलिस अब इस मामले की तहकीकात में जुटी है कि आखिर किसके पास जमीन का असली हक है और झगड़े की असली वजह क्या थी। Firing Incident

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Kailash Vijayvargiya Statement

Kailash Vijayvargiya Statement दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत, एमपी के मंत्री बोले क्या घंटा हो गया- बयान पर विवाद, माफी के बाद भी सवाल बरकरार 2026

World Meditation Day

World Meditation Day विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस लाइन पन्ना में तीन दिवसीय ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान’ कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को मिला मानसिक सुकून

MP News

MP News अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी: निवाड़ी के स्कूलों में बने शौचालयों की पोल खुली, 8 माह 15 दिन की जांच के बाद सामने आई हकीकत

Damoh News

Damoh News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, देर रात जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Panna News

Panna News पवई में ब्राह्मण समाज का विरोध, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज

Leave a Comment

error: Content is protected !!