देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

सतगांव में रामदेव जी के भंडारे के दौरान भजन को लेकर विवाद, पथराव के बाद थाने पर महिला-पुरुषों का धरना प्रदर्शन

शाजापुर जिले के सतगांव में बाबा रामदेव जी के भंडारे में भजन बजाने को लेकर विवाद हो गया। गांव के ही कुछ युवकों ने पंडाल पर पत्थर फेंके, जिसके विरोध में महिलाएं-पुरुष थाने पहुंचे और धरना दिया। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

On: August 2, 2025 9:06 PM
Follow Us:

सय्यद आफताब अली शाजापुरजिले के सतगांव में शुक्रवार रात को रामदेव जी के भंडारे के दौरान भजन बजाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस विवाद ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब पंडाल में बैठे लोगों पर गांव के ही कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष देर रात लालघाटी थाने पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, हर साल की तरह इस बार भी सतगांव में बाबा रामदेव जी के भंडारे का आयोजन चल रहा है। इसमें प्रतिदिन रात्रि भजन संध्या होती है, लेकिन शुक्रवार की रात गांव के लोहार समाज के कुछ युवकों ने भजनों पर आपत्ति जताई। बताया जा रहा है कि भजन बजने को लेकर विवाद शुरू हुआ, और देखते ही देखते माहौल गर्मा गया। आरोप है कि इन युवकों ने भजन बंद करवाने की कोशिश की और फिर पंडाल पर पत्थर फेंक दिए।

पंडाल में मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गांववालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। लोगों में गुस्सा इस कदर था कि रात करीब 11 बजे बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं और पुरुष लालघाटी थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने के बाहर धरना देना शुरू कर दिया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

धरना स्थल पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश गोयल भी पहुंचे और ग्रामीणों का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर मामले को टाल रही है और आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इस पर लोगों ने थाने के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी।

करीब दो घंटे तक चले इस धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे एसडीओपी ने लोगों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही लोगों का गुस्सा थोड़ा शांत हुआ और वे अपने घर लौटे।

पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि बाबा रामदेव जी के भंडारे और भजन की परंपरा वर्षों पुरानी है, जिसे कुछ असामाजिक तत्व खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हों।



[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Kailash Vijayvargiya Statement

Kailash Vijayvargiya Statement दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत, एमपी के मंत्री बोले क्या घंटा हो गया- बयान पर विवाद, माफी के बाद भी सवाल बरकरार 2026

World Meditation Day

World Meditation Day विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस लाइन पन्ना में तीन दिवसीय ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान’ कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को मिला मानसिक सुकून

MP News

MP News अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी: निवाड़ी के स्कूलों में बने शौचालयों की पोल खुली, 8 माह 15 दिन की जांच के बाद सामने आई हकीकत

Damoh News

Damoh News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, देर रात जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Panna News

Panna News पवई में ब्राह्मण समाज का विरोध, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज

Leave a Comment

error: Content is protected !!