रविशंकर सोनी, पन्ना/पवई। CM visit meeting पन्ना जिले की कलेक्टर ऊषा परमार ने शनिवार को पवई और शाहनगर विकासखंड में खंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि सभी विभागीय अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट करें, जनता से संवाद बनाएं और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Table of Contents
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय के साथ जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। मंगलवार की जनसुनवाई में लंबित आवेदनों पर तत्काल निर्णय लेकर आवेदकों को राहत दी जाए। उन्होंने कृषि विभाग को पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों में जागरूकता बढ़ाने और ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। CM visit meeting
फील्ड विजिट और निरीक्षण पर दिया जोर
कलेक्टर परमार ने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करें और निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को हर महीने नियम अनुसार ठीक करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति समय पर दर्ज हो और छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
तहसीलदारों को जमीन विवाद और भू-अर्जन से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के लिए भी कहा गया। वहीं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों और किसानों से जुड़े मुद्दों को तय समय सीमा में हल करने के सख्त निर्देश दिए गए। CM visit meeting
धान खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम के निर्देश
कलेक्टर ऊषा परमार ने बताया कि अगले महीने से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी प्रस्तावित उपार्जन केंद्रों का पूर्व भ्रमण कर जरूरी तैयारियां और सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी केंद्र पर एफएक्यू (FAQ) गुणवत्ता से कम धान की खरीदी नहीं की जाए। CM visit meeting
इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्रों पर ग्रेडर मशीन की व्यवस्था हो, किसानों के बैठने, छाया और पेयजल की सुविधाएं रहें। साथ ही वाहनों, पंपलेट और मुनादी के माध्यम से किसानों को अच्छी क्वालिटी का धान लाने के लिए प्रेरित किया जाए। उपार्जन केंद्रों के बाहर बैनर लगाकर यह सूचना भी प्रदर्शित करने को कहा कि बगैर ग्रेडिंग वाले धान की खरीदी नहीं होगी। CM visit meeting
गौवंश और बाजार व्यवस्था पर भी सख्त रुख
कलेक्टर ने नगर परिषद पवई के सीएमओ को निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्र में सड़कों पर आवारा गौवंश न घूमें। बाजार दिवसों पर दुकानों की पूर्व व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और निर्धारित सीमा के बाहर सामान बेचने वालों पर कार्रवाई की जाए।
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
पशुपालन विभाग को सभी आवारा गौवंश को गौशालाओं में स्थानांतरित करने और जनपद पंचायत सीईओ को ग्राम पंचायतों के सचिवों को पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन, सड़क मरम्मत, खाद्यान्न वितरण और मां की बगिया कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों की भी समीक्षा की। CM visit meeting
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा
बैठक के दौरान कलेक्टर ऊषा परमार ने 19 नवंबर को शाहनगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम वन विभाग और वन समितियों के हितग्राहियों पर केंद्रित रहेगा, इसलिए सभी विभागीय अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। CM visit meeting
उन्होंने कानून व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, बैठक व्यवस्था और मेडिकल टीम की तैनाती जैसी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बाद में कलेक्टर परमार ने अधिकारियों के साथ खेल मैदान आमा में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र सिंह धुर्वे, परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार सहित कई जिला और खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। CM visit meeting
जनता से संवाद और विकास पर जोर
बैठक के अंत में कलेक्टर ऊषा परमार ने दोहराया कि सरकारी योजनाओं का असली लाभ तभी मिलेगा जब अधिकारी फील्ड में जाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के हर क्षेत्र में विकास कार्यों की गति बनाए रखना प्राथमिकता है, ताकि **जनता को सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर मिल सके। CM visit meeting