देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

CGNEWS ग्राम लोहारी में फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश, मृतक की पहचान हुई, था मानसिक रूप से कमजोर

दुर्गूकोंदल के ग्राम लोहारी में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान ग्राम आलकन्हार निवासी 30 वर्षीय मुकेश दुग्गा के रूप में की। वह 4 अगस्त से लापता था और मानसिक रूप से कमजोर था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

On: August 11, 2025 11:41 AM
Follow Us:

Dikesh Sharma durgukondal । थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारी में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके एक युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इस घटना की सूचना दुर्गूकोंदल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रहलाद यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गूकोंदल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने आसपास के थानों को भी अज्ञात शव मिलने की सूचना भेजी, ताकि मृतक की पहचान हो सके।

( A young man was found hanging from a tree in village Lohari of Durgukandal police station area. The deceased was identified as 30-year-old Mukesh Dugga, a resident of village Alkanhar. He was missing since August 4 and was mentally weak.)

पोस्टमार्टम से पहले हो गई पहचान
पुलिस जांच के दौरान शव की शिनाख्त मुकेश दुग्गा (उम्र 30 वर्ष), पिता समदेर दुग्गा, निवासी ग्राम आलकन्हार, थाना सिकसोड़ के रूप में हो गई। परिजनों ने बताया कि मुकेश 4 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। खोजबीन के बावजूद वह घर नहीं लौटा।

थाना प्रभारी प्रहलाद यादव ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। परिजनों के मुताबिक, उसकी तबीयत लंबे समय से ठीक नहीं थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

गांव में फैली थी दहशत
घटना की जानकारी फैलते ही ग्राम लोहारी में दहशत का माहौल था। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति नहीं पाई गई है।

मानसिक बीमारी और लापता होने का मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुकेश का मानसिक स्वास्थ्य काफी समय से कमजोर था और वह अक्सर अकेले घूमने निकल जाया करता था। 4 अगस्त को भी वह बिना बताए घर से चला गया था। इस बीच परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।ग्राम लोहारी में फांसी पर लटके शव के मिलने के बाद जब पहचान हुई, तो परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस की अपील
थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई मानसिक रूप से कमजोर या परेशान व्यक्ति गांव में दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस या उसके परिजनों को सूचना दें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Chhatarpur Crime

Chhatarpur Crime लुगासी चौकी पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, ASP ने जांच के दिए आदेश

MP Crime News

MP Crime News: ऑनलाइन गेमिंग ने दो छात्रों को बनाया चोर: सहपाठी छात्रा के घर से उड़ाए नकदी और जेवर, पुलिस ने किया माल बरामद

Simariya Murder Case

Simariya Murder Case पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में हुई अंधी हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो आरोपियों ने की थी एजेंट भगवानदास पांडे की हत्या।

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Ganja Smuggling

Ganja Smuggling जगदलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कार्पियो में 56 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी फरार

Tikamgarh crime

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में युवक की पिटाई से मौत, पुलिस कार्रवाई पर सवाल | कानून व्यवस्था पर उठे सवाल CCTV में अपराधी साफ दिखे

error: Content is protected !!