प्रदीप कुमार दुर्ग, CG Loot Attempt जिले के चरोदा इलाके में 1 सितंबर की शाम करीब 4 बजे एक बड़ी वारदात होते-होते टल गई। स्थानीय ज्वेलरी शॉप में दो नकाबपोश युवक हथियार लेकर घुसे और सीधे दुकान के मालिक नितेश जैन को सोना देने की धमकी देने लगे। आमतौर पर ऐसी स्थितियों में लोग घबरा जाते हैं, लेकिन नितेश जैन ने गजब की सूझबूझ और हिम्मत दिखाई। उन्होंने न केवल सोना देने से इनकार किया बल्कि आरोपियों को पकड़ने की भी कोशिश की। CG Loot Attempt
Table of Contents
(On the evening of September 1, around 4 PM, a major incident was narrowly averted in Charoda area of Durg district. Two masked men armed with weapons barged into a local jewelry shop and directly threatened the shop owner, Nitesh Jain, to hand over gold. Usually, people panic in such situations, but Nitesh Jain showed remarkable courage and presence of mind. He not only refused to give away the gold but also tried to catch the culprits.) CG Loot Attempt
अचानक हुई इस कार्रवाई से दोनों नकाबपोश युवक डरकर मौके से भाग निकले। पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
पुलिस तक पहुँची खबर, दर्ज हुआ केस
वारदात के करीब तीन घंटे बाद, शाम 7 बजे नितेश जैन ने भिलाई-3 थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लूट के प्रयास का मामला दर्ज किया।
जांच के दौरान यह पता चला कि दोनों आरोपी चरोदा से भागकर रायपुर पहुंचे थे। यहां पहुँचने के बाद उन्होंने फिर एक वारदात को अंजाम दिया। CG Loot Attempt
रायपुर में 4500 रुपये की लूट
रायपुर में दोनों आरोपियों ने एक युवक से 4500 रुपये लूट लिए। लेकिन इस बार किस्मत उनके साथ नहीं थी। मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक आरोपी भीड़ से बचकर फरार हो गया जबकि दूसरा लोगों के हत्थे चढ़ गया। CG Loot Attempt
तुरंत रायपुर पुलिस मौके पर पहुँची और पकड़े गए आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में आरोपी ने चरोदा और रायपुर दोनों जगह लूट की कोशिश और वारदात की बात कबूल कर ली।
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार
रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से कई अहम जानकारियां हासिल की हैं। उसने बताया कि दोनों ने मिलकर पहले चरोदा में ज्वेलरी शॉप लूटने की योजना बनाई थी। जब वहां कामयाब नहीं हुए तो रायपुर में एक और लूट की कोशिश की। CG Loot Attempt
वहीं उसका साथी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस को भरोसा है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
एएसपी ने दी जानकारी
एएसपी सुखनंदन राठौर ने इस मामले में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “चरोदा में संचालक की हिम्मत और सूझबूझ से लूट की कोशिश नाकाम रही। वहीं रायपुर में एक आरोपी को पकड़ लिया गया है और दूसरा भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” CG Loot Attempt
(ASP Sukhnandan Rathore gave an important statement on the matter. He said, “The robbery attempt in Charoda was foiled due to the courage and presence of mind of the shop owner. In Raipur, one accused has already been arrested, and the other will also be nabbed soon.)
उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे मामलों में सीसीटीवी कैमरे और मौके पर मौजूद लोगों की बहादुरी पुलिस की मदद करती है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
इस घटना के बाद लोगों में पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि समाज में डर का माहौल खत्म हो सके।
लोगों ने ज्वेलरी शॉप संचालक नितेश जैन की भी जमकर तारीफ की। अगर उन्होंने उस वक्त हिम्मत नहीं दिखाई होती तो शायद बड़ी वारदात हो सकती थी।