कांकेर। शहर में नशे और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है। अवैध रूप से शराब बेचने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। बीती रात शहर के कई इलाकों में छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 03 लोगों को अवैध शराब बिक्री के मामले में और 02 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के मामले में पकड़ा है।
Table of Contents
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के. एलिसेला के निर्देशन में और अति. पुलिस अधीक्षक आकाश श्री माल व दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। शहर में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए नियमित तौर पर दिन में पैदल और बाइक गश्त व रात में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
शहर के इन इलाकों में हुई कार्रवाई
पुलिस की टीम ने पंडरीपानी चौक, बरदेभाटा चौक, नया बस स्टैंड, बाजार लड़ी, बारदेवरी भठी पारा जैसे स्थानों पर कार्रवाई की। लोक स्थानों के आसपास सक्रिय नशेड़ी, गंजेड़ी और जुआ खेलने वालों पर नजर रखी जा रही है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 2 अगस्त की दरम्यानी रात पुलिस टीम ने सुभाष वार्ड, एमजी वार्ड, पंडरीपानी, बरदेभाटा, नया बस स्टैंड, आमापारा, राजापारा, अन्नपूर्णा पारा, संजयनगर, उदयनगर और टिकरापारा इलाकों में एक साथ दबिश दी।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
अवैध शराब बिक्री में पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं:
- हृदय मंडावी, निवासी – बारदेवरीभट्टी पारा कांकेर
- जितेंद्र कुमार मंडावी, निवासी – नाका पारा, नारायणपुर
- शांतेल नेताम, निवासी – सारंडा
- शैलेश कुमार कोर्राम, निवासी – सारंडा
इन सभी पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
वहीं, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया:
- विजय मुंडा, निवासी – गोविंदपुर, कांकेर
- मनोज सहारे, निवासी – एमजी वार्ड, कांकेर
इन दोनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम की सक्रियता और निगरानी
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कांकेर, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया, कोतवाली प्रभारी राम कुमार साव, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी, सहायक उप निरीक्षक वेदन सलामे, प्रधान आरक्षक मनीराम भोई, सुरेश भुवार्य, कृष्णा यादव, ओमप्रकाश कृषण और पेट्रोलिंग टीम के सदस्य लक्ष्मीनारायण सोरी की अहम भूमिका रही।
नियमित गश्त और नागरिकों से संवाद
पुलिस अब न सिर्फ गश्त कर रही है, बल्कि नागरिकों से भी नियमित संवाद कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत मिल सके। स्थानीय स्तर पर सुरक्षा को मजबूत करने और नशे के खिलाफ मुहिम को तेज करने के लिए कांकेर पुलिस ने यह ठोस कदम उठाया है।