देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

23 जुलाई को जिले में बड़े पैमाने पर होगा वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को सफल बनाने कलेक्टर ने की अपील

23 जुलाई को कांकेर जिले में 'एक पेड़ माँ के नाम 2.0' अभियान के तहत होगा वृहद वृक्षारोपण। जनसहभागिता और डिजिटल तकनीक के साथ पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल।

Follow Us:

कांकेर।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की एक अनोखी पहल “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0 को जिले में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इसी क्रम में 23 जुलाई को जिलेभर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिलेवासियों से भावुक अपील की है कि वे इस नेक काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी भागीदारी निभाएं।

कलेक्टर ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि यह जनभागीदारी का एक जीवंत उदाहरण है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, महिला समूहों, कर्मचारियों और सभी जागरूक नागरिकों से अपील की है कि इस मुहिम को एक जनआंदोलन बनाएं।


हर घर में लगेगा पेड़, हरियाली से भरेंगे जिले के कोने-कोने

इस अभियान के तहत जिले की हर शासकीय संस्था, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, आश्रम-छात्रावास और प्रधानमंत्री आवास योजना व महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के घरों के आसपास पौधे लगाए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना है, बल्कि हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाना भी है।


डिजिटल तकनीक से जुड़ेगा हर पौधा

जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने जानकारी दी कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की प्रगति और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसकी हर गतिविधि डिजिटल पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। इससे आम जनता को अभियान की जानकारी तो मिलेगी ही, साथ ही कोई भी व्यक्ति इसमें हिस्सा भी ले सकेगा।

उन्होंने बताया कि हर चयनित लाभार्थी को दो मुफ्त पौधे दिए जा रहे हैं, ताकि वे अपने घर के आस-पास हरियाली बढ़ा सकें और वातावरण को स्वच्छ बना सकें। यह डिजिटल पहल अभियान की पारदर्शिता और प्रभावशीलता को मजबूत बनाती है।


हरियाली की लहर लाएगी मेगा प्लांटेशन ड्राइव

अभियान के अगले चरण में जिले में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें सभी स्कूलों, कॉलेजों और सामुदायिक स्थलों पर पौधे लगाए जाएंगे। मनरेगा और अन्य योजनाओं के तहत सड़क किनारे, नदी-नहरों के पास और खुले स्थानों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा।

प्रत्येक ब्लॉक में मनरेगा के कार्यों और अन्य योजनाओं को मिलाकर एक समन्वित वृक्षारोपण योजना बनाई गई है ताकि जिले का हर क्षेत्र हरा-भरा हो। इस अभियान से खाली पड़ी जमीनों का भी सही उपयोग होगा और भविष्य में गर्मी, सूखा और प्रदूषण जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।


पर्यावरण और समाज के लिए सार्थक पहल

यह अभियान सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करने का संकल्प है। आज जब जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की समस्या पूरे देश को प्रभावित कर रही है, ऐसे में “एक पेड़ माँ के नाम” जैसा अभियान हर नागरिक को जिम्मेदारी निभाने का अवसर देता है।

कलेक्टर ने दोहराया कि यह सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक का आंदोलन है। एक-एक पौधा आज लगाएंगे तो कल हमारी आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिलेगा।


[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!