देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

ललित सलाम बने फरसगांव युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

कोंडागांव जिले के आमगांव निवासी ललित सलाम को फरसगांव ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है।

कोंडागांव जिले के युवा कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। फरसगांव विकासखंड के ग्राम आमगांव निवासी ललित सलाम को युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में कोंडागांव जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पीतांबर नाग ने 1 अगस्त को आधिकारिक आदेश जारी कर नियुक्ति की घोषणा की। ललित सलाम की इस नियुक्ति से क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

वरिष्ठ नेताओं ने जताया भरोसा
ललित सलाम ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि, “मैं आभार प्रकट करता हूं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप, प्रदेश सचिव नौशाद खान और जिला अध्यक्ष पीतांबर नाग का, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और ब्लॉक अध्यक्ष जैसे अहम दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि अपने कार्यों से पार्टी को निचले स्तर तक मजबूत बनाऊं।”

जनता के बीच लोकप्रिय चेहरा हैं ललित सलाम
ग्राम आमगांव निवासी ललित सलाम लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं। वे जनहित के कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं, चाहे वो शिक्षा से जुड़ा मुद्दा हो, स्वास्थ्य सुविधाएं हों या फिर ग्रामीण समस्याएं — वे हमेशा आगे खड़े मिलते हैं।

उनकी लोकप्रियता सिर्फ आमगांव या फरसगांव तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण केशकाल विधानसभा क्षेत्र में वे एक पहचाना हुआ नाम बन चुके हैं। ललित सलाम की सक्रिय कार्यशैली और जनता से जुड़ाव ने उन्हें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निकट पहुंचाया है। यही वजह है कि वे केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक संतराम नेताम के बेहद करीबी माने जाते हैं।

कार्यकर्ताओं में जोश और नई उम्मीद
ललित सलाम की नियुक्ति की खबर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का माहौल है। पार्टी से जुड़े युवाओं का कहना है कि ललित सलाम के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन भी मुखर रूप से सामने आएंगे। उनकी जमीनी पकड़ और जनता के बीच प्रभावशीलता संगठन के लिए लाभदायक साबित होगी।

आने वाले समय में दिखेगा असर
पार्टी के जानकारों की मानें तो ललित सलाम जैसे युवाओं को नेतृत्व देने से कांग्रेस पार्टी को ब्लॉक स्तर पर मजबूती मिलेगी। आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों में इनका नेतृत्व युवा वर्ग को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!