छत्तीसगढ़ से जितेंद्र साहू की रिपोर्ट – कोण्डागांव (Kondagaon Road Accident) जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मसौरा टोल नाका के पास नेशनल हाईवे 30 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। हाईवे पर खराब होकर बीच सड़क में खड़ी एक ट्रक से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टकरा गई, जिसमें पिता-पुत्र समेत पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Table of Contents
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल 12 युवक सवार थे। सभी फरसगांव के बड़ेडोंगर क्षेत्र के रहने वाले थे और कोण्डागांव में फिल्म देखकर देर रात अपने गांव लौट रहे थे। (Kondagaon Road Accident)
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़ी ट्रक में जा घुसी
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो (सीजी 27 आर 7920) तेज रफ्तार में मसौरा टोल नाका की ओर बढ़ रही थी। इस बीच टोल के पास एक ट्रक (सीजी 04 एचयू 8214) खराब होकर हाईवे के बीचों-बीच ही खड़ी थी। रात होने और संकेतक न होने के कारण स्कॉर्पियो चालक को ट्रक दिखाई नहीं दी और गाड़ी सीधे जाकर उससे टकरा गई। (Kondagaon Road Accident)
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी में सवार कई युवक वहीं फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। (Kondagaon Road Accident)
पांच युवकों की मौके पर ही मौत, कई घायल
हादसे में जिन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई उनके नाम इस प्रकार हैं—
- नूतन मांझी (18) पिता सावंत राम
- शत्रुघन मांझी (26) पिता पुषऊ राम
- लखनराम मंडावी (40) पिता सूदन
- उपेंद्र मंडावी (17) पिता लखन राम
- रूपेश मंडावी (23) पिता तिजाऊ राम
ये सभी युवक भैंसाबेड़ा, बड़ेडोंगर के रहने वाले थे। एक ही गांव के इतने युवाओं की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है। (Kondagaon Road Accident)
गंभीर घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया
हादसे में कई युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
गंभीर घायलों में शामिल हैं:
- धनेश्वर नाग (18) पिता स्व. बोधन लाल
- दामेंद्र नाग (22) पिता स्व. गणेश
- रामचंद्र राणा (27) पिता रामनाथ
तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर मेडिकल कॉलेज (एमसीएच) रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। (Kondagaon Road Accident)
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
इसी तरह सोगेंद्र मंडावी (22) और रविंद्र नेताम (28) भी घायल हुए हैं और उनका उपचार कोण्डागांव अस्पताल में जारी है।
दो अन्य युवक— टेकेश्वर मांझी (22) और ओंकार नाग (28) को मामूली चोटें आई हैं।
टोल प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने टोल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बताया जा रहा है कि—
- हादसे के वक्त टोल प्लाजा में कोई गार्ड मौजूद नहीं था।
- हाईवे पर खड़ी खराब ट्रक को हटाने के लिए कोई क्रेन या संसाधन उपलब्ध नहीं थे।
- खराब ट्रक को बिना चेतावनी संकेत के बीच रोड पर ही छोड़ दिया गया था।
- टोल के आसपास सड़क पर गहरे गड्ढे और खामियां भी दुर्घटना की वजह बन सकती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि टोल प्रशासन सक्रिय होता और खराब ट्रक को समय पर हटाया जाता, तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता। (Kondagaon Road Accident)
पुलिस ने शुरू की जांच – गांव में मातम
हादसे की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत विवेचना की जा रही है। (Kondagaon Road Accident)
उधर, बड़ेडोंगर गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही रात में पांच युवकों की मौत ने पूरे गांव को शोक में डूबा दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (Kondagaon Road Accident)
यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर हाईवे सुरक्षा, टोल प्रबंधन की जिम्मेदारी और तेज रफ्तार जैसी गंभीर मुद्दों पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों पर कार्रवाई हो और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। (Kondagaon Road Accident)