डिकेश शर्मा दुर्गुकोंदल (कांकेर): Jio Network Problem छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल विकासखंड के ग्रामीण इन दिनों जियो नेटवर्क की खराब स्थिति से बेहद परेशान हैं। नेट स्पीड इतनी कमजोर है कि मोबाइल में एक साधारण वीडियो भी नहीं चलता। गांवों में कॉल कटने और नेटवर्क न आने की समस्या आम हो गई है। खास तौर पर आमागढ़ गांव के लोगों ने जियो कंपनी से नया टावर लगाने की मांग उठाई है ताकि संचार व्यवस्था सुधर सके।
Table of Contents
ग्राम आमागढ़ के उपभोक्ता डिकेश शर्मा, मनीष नरेटी, विकास विश्वकर्मा, प्रियम मांझी, पंकज उइके, मदन साहू और ब्रम्हानंद जैन ने बताया कि जियो की सेवाओं की हालत इतनी खराब है कि ग्रामीण उपभोक्ताओं को कंपनी से कोई फायदा नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि कंपनी ने भले ही अपने नेटवर्क को 4G से 5G में अपग्रेड करने का दावा किया हो, लेकिन इसका असर गांवों में बिल्कुल नहीं दिखता। Jio Network Problem
ग्रामीणों का कहना है कि जियो कंपनी “अनलिमिटेड डाटा” और “5G सर्विस” के नाम पर आकर्षक विज्ञापन चलाकर ग्राहकों से रिचार्ज तो करवा रही है, लेकिन असल में सेवा की गुणवत्ता बेहद घटिया है। रिचार्ज करने के बाद भी लोगों को न तो तेज नेटवर्क मिलता है और न ही 5G का फायदा। Jio Network Problem
2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर टावर, फिर भी नेटवर्क गायब
जानकारी के मुताबिक, आमागढ़ गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर हानपत्तरी और गुलालबोड़ी गांव में जियो के टावर लगे हुए हैं, जबकि एड़गुड़ सीएएफ कैम्प में भी जियो का एक टावर मौजूद है। इसके बावजूद आमागढ़ और आसपास के कई गांवों में मोबाइल सिग्नल बमुश्किल आते हैं। Jio Network Problem
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कभी नेटवर्क आता भी है तो उसकी स्पीड 3G से भी कम रहती है। वीडियो कॉल तो दूर, व्हाट्सएप मैसेज या ऑनलाइन पेमेंट जैसी सामान्य चीजें भी मुश्किल से हो पाती हैं। Jio Network Problem
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
सरकारी काम भी ठप पड़ रहे
नेटवर्क की इस खराब स्थिति का असर सरकारी कामकाज पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नरेगा जैसी योजनाओं के ऑनलाइन कार्य नेटवर्क समस्या के कारण बार-बार अटक जाते हैं। फील्ड में काम करने वाले कर्मचारी और पंचायत सचिवों को अपने काम पूरे करने के लिए बार-बार कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। Jio Network Problem
डिकेश शर्मा ने बताया, “हम लोगों ने कई बार नेटवर्क सुधारने की मांग की, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गांव में लोग जियो रिचार्ज तो करवा रहे हैं, लेकिन सेवा का लाभ नहीं मिल रहा। कंपनी को ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।” Jio Network Problem
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से लगाई गुहार
आमागढ़ के ग्रामीणों ने अब शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके गांव में जल्द से जल्द नया जियो टावर स्थापित किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि नेटवर्क की समस्या के कारण न सिर्फ उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल भुगतान जैसे कार्य भी ठप हो चुके हैं। Jio Network Problem
प्रियम मांझी ने बताया, “हमारे गांव में जियो का सिग्नल घर के अंदर तो आता ही नहीं, और बाहर भी कभी-कभी एक-दो लाइन दिखती है। कई बार जरूरी कॉल तक नहीं लग पाती। इसलिए हमने सामूहिक रूप से टावर की मांग की है।”
कंपनी से अपेक्षा – ग्रामीण इलाकों पर दे ध्यान
ग्रामीणों का कहना है कि जियो जैसी बड़ी कंपनी को सिर्फ शहरों में नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी अपनी सेवा सुधारनी चाहिए। गांव-गांव तक नेटवर्क सुविधा पहुंचाने का वादा करने वाली कंपनी अगर गांवों की उपेक्षा करेगी, तो डिजिटल इंडिया का सपना अधूरा रह जाएगा। Jio Network Problem
ग्रामीणों की सामूहिक मांग है कि आमागढ़ गांव में एक नया जियो टावर लगाया जाए, ताकि आस-पास के सभी गांवों को बेहतर नेटवर्क सुविधा मिल सके और विकास कार्यों में रुकावट न आए। Jio Network Problem
दुर्गुकोंदल क्षेत्र के ग्रामीणों की यह मांग पूरी तरह जायज है। आज जब देश डिजिटल युग में आगे बढ़ रहा है, तब ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की समस्या का समाधान होना बेहद जरूरी है। उम्मीद है कि जियो कंपनी जल्द ही आमागढ़ जैसे इलाकों की समस्याओं पर ध्यान देकर वहां नया टावर लगाएगी ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। Jio Network Problem