देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Kondagaon खराब सड़कों के विरोध में कांग्रेसियों ने गड्ढों में लेटकर जताया विरोध, केशकाल की सड़क बनी तालाब जैसी

Kondagaon के केशकाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NH-30 की खराब हालत को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने गड्ढों में डुबकी लगाई, रोपा रोपा और मछली जाल डालकर प्रशासन की आंखें खोलने की कोशिश की। राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप स्थाई समाधान की मांग की गई।

केशकाल। Bastar से Raipur को जोड़ने वाली लाइफलाइन मानी जाने वाली नेशनल हाईवे-30 की हालत इन दिनों इतनी खराब हो चुकी है कि सड़क पर गड्ढे नहीं, बल्कि तालाब नजर आ रहे हैं। आम लोगों की परेशानी को देखते हुए कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क की बदहाली के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने गड्ढों में लेटकर और डुबकी लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

इस प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस ने रोपा रोपकर, युवा कांग्रेस ने मछली पकड़ने का जाल फेंककर, तो एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में बेसरम के पौधे लगाकर सरकार और प्रशासन की आंखें खोलने की कोशिश की। प्रदर्शन में शामिल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम ने चुटकी लेते हुए कहा कि “केशकाल की सड़क में अब सिर्फ गड्ढे ही बाकी हैं, सड़क तो मानो गायब ही हो चुकी है। यहां से गुजरने वाली गाड़ियां अब चलती नहीं, बल्कि डांस करती हैं।”

Kondagaon Congress workers protested against bad roads by lying in the potholes, Keshkal road became like a pond

विधायक और प्रशासन जिम्मेदार: कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस के महामंत्री रितेश पटेल ने कहा कि इस बदहाल सड़क की जिम्मेदारी सीधे तौर पर स्थानीय विधायक, प्रशासन और भाजपा सरकार की है। उन्होंने आरोप लगाया कि “इस सड़क से गुजरने वाला हर राहगीर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कोसता है, लेकिन उनकी आवाज कोई नहीं सुनता। प्रशासन को कई बार पत्राचार के जरिए सूचना दी गई, पर जमीनी स्तर पर कुछ नहीं बदला।”

प्रदर्शन से घबराया प्रशासन, आधी रात में शुरू हुआ काम!
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जैसे ही प्रशासन को प्रदर्शन की भनक लगी, वैसे ही 29 जुलाई की रात को JCB मशीन लगाकर मिट्टी से गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया गया। हालांकि कांग्रेस ने इसे केवल एक तत्कालीन जुगाड़ बताया और कहा कि इससे कोई स्थाई समाधान नहीं निकलने वाला।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधियों ने एसडीएम को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें केशकाल क्षेत्र की NH-30 की जर्जर हालत को लेकर जल्द से जल्द स्थायी मरम्मत की मांग की गई। साथ ही यह साफ चेतावनी दी गई कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी चक्का जाम जैसे बड़े आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

जनता की आवाज उठाना कांग्रेस की प्राथमिकता
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी आमजन की समस्याओं को लेकर हमेशा से संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। “सरकार की डबल इंजन की नीति केवल कागजों में चल रही है, धरातल पर सड़कों का हाल इससे साफ झलक रहा है,” उन्होंने कहा।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग
इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुधराम नेताम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल, प्रदेश सचिव सगीर अहमद कुरैशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष रति मरकाम, धनोरा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश बेलसरिया, IT सेल प्रमुख रवि गोयल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पीतांबर नाग, NSUI अध्यक्ष पप्पू मंडावी, महिला कांग्रेस से हेमा देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!