कोण्डागांव Cleanliness Inspection कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देश पर शुक्रवार सुबह एसडीएम अजय उरांव ने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर के विभिन्न इलाकों का दौरा करते हुए नालियों, सड़कों और कचरा संग्रहण केंद्रों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान जहां सफाई ठीक मिली वहां उन्होंने कर्मचारियों की सराहना की, वहीं लापरवाही मिलने पर सख्त निर्देश भी दिए।
नारंगी नदी में अपशिष्ट फेंकने पर कार्रवाई के निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसडीएम उरांव नारंगी क्षेत्र पहुंचे, जहां नागरिकों की शिकायत पर नारंगी नदी का भी निरीक्षण किया गया। बताया गया कि मक्का प्लांट से निकलने वाला अपशिष्ट सीधे नदी में फेंका जा रहा था। इसे देखते हुए एसडीएम ने तुरंत प्रदूषण फैलाने वाले इस कार्य को रोकने के निर्देश जारी किए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी स्थिति में प्राकृतिक जल स्रोतों को गंदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। Cleanliness Inspection
कचरा संग्रहण केंद्रों की स्थिति पर जताई चिंता
एसडीएम अजय उरांव ने शहर के कई वार्डों में जाकर कचरा संग्रहण केंद्रों की स्थिति देखी। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से सेग्रीगेशन (कचरे को अलग-अलग करने की प्रक्रिया) की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी वार्डों से शत-प्रतिशत कचरा समय पर उठाने और सूखा-गीला कचरा अलग-अलग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता मिशन तभी सफल होगा जब हर वार्ड और हर मोहल्ला साफ-सुथरा रहेगा। लोगों में भी साफ-सफाई के प्रति जागरूकता जरूरी है।” Cleanliness Inspection
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा
आगामी छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए एसडीएम ने शहर के प्रमुख तालाबों और घाटों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब की सफाई कार्यों की समीक्षा की और जहां आवश्यक था, वहां ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। साथ ही, पूजा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था और साफ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। Cleanliness Inspection
दीपावली को लेकर फटाका मार्केट का निरीक्षण
दीपावली के मद्देनजर एसडीएम उरांव ने शहर में लगने वाले फटाका बाजार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां दुकानों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। इस दौरान उन्होंने सीएमओ दिनेश डे को निर्देश दिए कि फटाका दुकानों के लिए पर्याप्त मात्रा में रेत और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन (फायर ब्रिगेड) को मौके पर तैयार रखने के निर्देश भी दिए। Cleanliness Inspection
उन्होंने यह भी कहा कि फटाका बेचने वाली सभी दुकानों को शीघ्र आबंटन किया जाए ताकि व्यापारी समय पर अपना व्यवसाय शुरू कर सकें और लोगों को सुरक्षित खरीदारी का माहौल मिले। Cleanliness Inspection
अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों और सफाई कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि त्योहारों के इस मौसम में शहर की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सफाई कर्मियों को नियमित ड्यूटी पर रहने और कचरा उठाने में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए। Cleanliness Inspection
एसडीएम ने कहा, “छठ पूजा और दीपावली के समय शहर में ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे में स्वच्छता, प्रकाश और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। नगर प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ काम करे ताकि नागरिकों को साफ-सुथरा और सुरक्षित वातावरण मिल सके।” Cleanliness Inspection
स्थानीय लोगों ने सराहा प्रशासन की पहल
शहरवासियों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की। कई लोगों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण से सफाई व्यवस्था में सुधार आ रहा है और लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है। Cleanliness Inspection
इस मौके पर नगर पालिका के सीएमओ दिनेश डे, स्वच्छता प्रभारी संतोष साहू और नगर पालिका के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
एसडीएम के इस निरीक्षण से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि प्रशासन त्योहारों के दौरान शहर की स्वच्छता और व्यवस्था को लेकर गंभीर है। अब देखना यह होगा कि सफाई व्यवस्था में कितनी स्थायी सुधार दिखाई देता है। Cleanliness Inspection